10 दिसंबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

पैक्स चुनाव की तैयारियां हुई पूरी

मधुबनी : जिले के लदनिया प्रखंड के कुमरखत पूर्वी पंचायत में आगामी 15 दिसंबर को होने वाले पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर स्थानीय वोटरों में काफी उत्साह है। वहीं, प्रशासन ने सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली है।

कुमरखत पूर्वी पंचायत के अंतर्गत दोनवारी, पथलगाढ़ा, मोतनाजे, जानकीनगर, महुलिया एंव विसहरीया गांव आते है। इस क्षेत्र से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल पाँच उम्मीदवार मैदान में है। लोगों ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नवीन कुमार को एक सुयोग्य उम्मीदवार बतया उन्होंने कहा कि नवीन किसान-मजदूर एवं सामजिक हक के लिए लड़ाई लड़ते रहते है।

swatva

गौरतलब है कि नवीन कुमार पिछले पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ चुके है  और मामूली वोट से हार गये थे। इस बार पुनः पूरी मजबूती से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे है।

शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मधुबनी : जयनगर अनुमंडल के देवधा थानाक्षेत्र में शराब के साथ एक तस्कर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। आज मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक बाइक से शराब की तस्करी कर रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कलुआही गाँव निवासी स्व तुरनलाल यादव का पुत्र  शिवराम यादव के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 60 बोतल 300 एमएल वाली नेपाली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उपरोक्त जानकारी देवधा थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने दी।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की हुई बैठक

मधुबनी : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी  की बैठक नगर के कुशवाहा छात्रावास में जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमे पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह जिला प्रभारी श्रीमति रेखा गुप्ता के निर्देशन मे जिला सांगठनिक का प्रथम विस्तारित किया गया।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह जिला प्रभारी रेखा गुप्ता ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के दिशानिर्देश मे पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम हर समय काम करेगी और आनेवाले चुनाव मे मजबूती से चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

मदरसा तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस  का आयोजन

मधुबनी : मुसलमान बच्चे एवं बच्चियों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए बाबूबरही प्रखंड के छौड़ाही में स्थित मदरसा दारुल उलूम अज़ीज़िया में ‘मदरसा तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन मदरसा के सचिव डॉ० शमीम हाशमी के अध्यक्षता में किया गया।

मंच संचालन मौलाना हिदायतुल्लाह क़ासमी ने की जिसमें एमडीओ पटना के संरक्षक अब्दुल कुद्दुस, महासचिव महताब आलम, मास्टर अशरफ़, मुनाज़रुल इस्लाम, शफ़ी अंसारी, मो० शाहिद कामरान, मौलाना अल्ताफ़ हुसैन, मौलाना अरशद नदवी आदि मौज़ूद थे।

इस अवसर पर अब्दुल कुद्दुस ने कहा कि हमलोग अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में कमज़ोर साबित हो रहे है, जबकि सरकार अल्पसंख्यको की तरक़्क़ी के लिए पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने कहा तरक़्क़ी के इस दौड़ में हमारी ज़िम्मेदारी है, की क़ौम के बच्चों को अच्छी शिक्षा दें।

वही महासचिव महताब आलम ने कहा के हम मदारिस के शिक्षक अपनी ज़िम्मेदारी अच्छी तरह नहीं निभा रहे है, ऐसी अफ़वाह फैला कर हमें बदनाम किया जाता है। इसीलिए ज़रूरी है, की हम ईमानदारी से तालीम दें ताकि सरकार तक अच्छा पैग़ाम जाए। इन्होंने कहा के आज के दौर में हिन्दू बच्चे बच्चियां भी मदरसा में शिक्षा प्राप्त कर डिग्रिया हासिल करते है। जो इस बात का प्रमाण है, कि मदरसा में अच्छी तालीम दी जाती है। इन्होंने कहा कि सरकार जिस तरह हमारे लिए तत्पर है, ऐसे हमे भी अपनी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए। जबकि मदरसा के सचिव डॉ० शमीम अहमद ने अपने  अधियक्षीय भाषण में जिला के सभी आये हुए मदरसा शिक्षकों से निवेदन करते हुए अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाने को कहा।

इस अवसर पर नजीबुल्लाह नदवी, खालिद हुसैन, फजलुर्रहमान, अहसनुल हुदा, मो० सईद अज़हर, क़मरुल हुदा, मो० नसीम, डॉ जिब्राईल आदि मौजूद थे।

दिल्ली अग्निकांड पर धनेश्वर महतो ने जताया शोक

मधुबनी : भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने पार्टी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड पर शोक जताया।

उन्होंने शाहनवाज हुसैन द्वारा मुआवजा को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि दिल्ली सरकार ने मुआवज़े की घोषणा कर दी है पर बीजेपी इन परिवारों के लिए क्या कर रही है जनता को बताना चाहिए।

उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल 2019 के संबंध में शाहनवाज हुसैन से पूछा कि इस बिल में मुसमान को निकाल दिया गया है। धर्म के आधार पर यह भेदभाव क्या सही है। मुस्लमान होने के नाते शाहनवाज हुसैन का स्टैंड क्या है वह स्पष्ट करे।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार तिवारी, महिला सेल की अध्यक्ष बीना देवी, पटना जिला अध्यक्ष बिहारी यादव उपस्थित रहे।

गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

मधुबनी : प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत मधुबनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनीपट्टी में सोमवार को सैकड़ों गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य की जांच की गयीं। जांच को लेकर काफी समय महिलाओं को लाईन में खड़ा रहना पड़ा, जिसके बाद बारी बारी से शुगर, एचबी, बीपी सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की गयीं। साथ ही जांच के बाद दवा भी दिया गया।

इस मौके पर वहाँ न बैठने की व्यवस्था थी और नही पीने के लिए पानी का व्यवस्था किया गया था। इससे महिलाओं में काफी रोष देखा गया। घंटों लाइन में अपनी प्रतीक्षा करने से थकावट होने के कारण महिलाएं काफी गुस्से में दिखाई दी। पीएचसी प्रभारी डॉ एसएन झा और हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन मौजूद थे।

कम हुआ डेंगू के मामले

मधुबनी : पिछले कुछ महीने से डेंगू महामारी बन चुका था। स्वास्थ विभाग और नगर पंचायत प्रशासन बस जागरूक करने और इस बीमारी से निपटने का रास्ता खोज रहे थे। वहीं, अस्पताल में कभी जांच किट का अभाव तो कभी ह्यूमन रिसोर्स कम होने की दुहाई देकर अपना बचाव करते दिख रहे थे। इसी बीच सिविल सर्जन मधुबनी का भी यहां दौरा हुआ, पर नतीजा सिफर ही रहा ऐसा लगता था। डेंगू से दो लोगों की जान चली गयी।

फ़िलहाल डेंगू का प्रभाव कम होने लगा है। अब अस्पताल में जांच किट भी भरपुर मात्रा में उपलब्ध है। अस्पताल के आसपास भी इतनी गंदगी थी कि बीमारी और बीमार होने की संभावना बनी रहती थी। पर अब गंदगी की भी सफाई की जा चुकी है।

इसी बीच जयनगर अनुमंडल अस्पताल प्रबंधक डॉ० शैलेन्द्र विश्वकर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि अब हालात काबू में हैं  और अब मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है। अब अगर ऐसा कुछ और दिख तो सारे उपाय दुबारा किये जायेंगे। टेलीफोस और दवाओं का नियमित छिड़काव किया जाता रहेगा। उम्मीद है अब डेंगू यहां से फिलहाल समाप्त हो जाएगी।

पेड़ से लटका मिला नाबालिग लड़की का शव, सनसनी

मधुबनी : हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत कानहरपट्टी गांव में संदेहास्पद स्थित में लड़की का शव बरामद किया गया है। गांव से दूर बगीचे में आम के पेड़ में फांसी से झूलते एक नाबालिग लड़की का शव देखे जाने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गया। मृत लड़की की पहचान कानहरपट्टी गांव निवासी मो० जाकिर साफी की पुत्री गुलशन खातून (15वर्ष) के रुप में हुई है।

जानकारी के अनुसार लड़की का शव आम के पेड़ में झूलते कुछ ग्रामीणों ने देखा, जिसकी सूचना मृतिका के परिजनों को दिया गया। आनन-फानन में परिजन बगीचे में पहुंचे और शव को उतारकर अपने घर लेकर चले गए।

इधर घटना की सूचना थाना पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष स्वंय दलबल के साथ मृतिका के घर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद पुलिस गांव से करीब एक किलोमीटर दूर उक्त बगीचे में पहुंची  और घटना स्थल की जांच पड़ताल की। हालांकि ग्रामीणों के द्वारा बताए गये घटना स्थल पर पाॅइजन का गंध भी आ रहा था।

समाचार भेजे जाने तक पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजने की तैयारी में लगी हुई थी। इस बावत थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया की घटना संदेहास्पद है, पुलिस यूडी केस के तहत मामला दर्ज करेगी। घटना की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

पूर्व मंत्री के नेतृत्व में भारत बचाओ महारैली में शामिल होंगे कांग्रेसी

मधुबनी : कांग्रेस पार्टी की भारत बचाओ महारैली की तैयारी को लेकर शहर के बड़ी बाजार स्थित कांग्रेस ने एक बैठक आयोजित की। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि एवं प्रदेश सचिव अमानुल्लाह खान ने कहा कि केंद्र सरकार की गलती नीति से देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को प्रस्तावित भारत बचाओ महारैली नरेंद्र मोदी सरकार को आइना दिखाएगा।

रैली में पूर्व मंत्री डा शकील अहमद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे। रैली में क्षेत्र से अत्याधिक लोगों की भागीदारी के लिए जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक, नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों से रैली में शामिल होने के लिए आह्वान किया जा रहा है। रैली के प्रति आम लोगों की रुझान से साबित होने लगा है कि केंद्र सरकार के खिलाफ आम लोगों में नाराजगी बढ़ी। असुरक्षा की भावना से लोग  सहमे हुए है। किसानों की हालत बदतर बनी है। प्याज, लहसुन की कीमत गरीब लोगों को रुला रही है।

इस बैठक में कांग्रेस नेता व पूर्व वार्ड पार्षद समीतुल्लाह खान, दिनेश राम, राम प्रताप महतो, अजय प्रसाद, मो चांद, मौसम अंसारी, रमेश राम, बेचन राम, जमील अंसारी, रामचंद्र महतो, मो आसिफ, गुलाम मुस्तफा पप्पू, अशोक राम,  मो मुर्तजा, मो हीरा सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

एसडीएम ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण

मधुबनी : बेनीपट्टी में 17 दिसंबर को होने वाले पैक्स चुनाव के मतगणना की तैयारी शुरु कर दी गयी है। एसडीएम मुकेश रंजन ने लीलाधर उच्च विद्यालय मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया, साथ ही कई निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के चारों ओर बेरेकेडिंग कराने का निर्देश उपस्थित बीपीआरओ गौतम आनंद को दिया।

एसडीएम ने कहा कि मतगणना को लेकर तीन से चार स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल को तैनात किया जायेगा। साथ ही लाईट की भी तगड़ी व्यवस्था की जाएगी। वही चप्पे चप्पे में सीसीटीवी कैमरें लगाये जाएंगे। विद्यालय के मुख्यद्वार पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया जायेगा।

सुमित राउत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here