10 अगस्त : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा कोरोना संक्रमण एक दिन में मिले 124 मामले

बक्सर : जिले में कोरोना संक्रमण अब रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच चुका है रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 124 मामले सामने आये है। फिलहाल जिले में दो हजार लोगों की जांच प्रतिदिन हो रही है। जल्द ही यह आंकड़ा तीन हजार भी पहुंचने वाला है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1738 पहुंच गई है।

अब पुलिस की गिरफ़्त से नहीं बचेंगे शातिर अपराधी, बक्सर के लाल ने बनाया सॉफ्टवेयर

swatva

लेकिन, इसमें अच्छी बात यह है कि 910 से अधिक लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।8 अगस्त को जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या 704 थी। आज जो मरीज मिले हैं। उनमें सर्वाधिक बक्सर के आस-पास के हैं। शनिवार को नया बाजार के वार्ड 5, 6, 7 आदि में शिविर लगाकर बड़े पैमाने पर जांच हुई थी। नयाबाजार इलाके में 22 लोग, सोहनी पट्टी और खलासी मुहल्ला में भी कुछ इसी संख्या में लोग संक्रमित पाए गए हैं। राजपुर प्रखंड के सिकठी गाँव नया हॉटस्पॉट बन गया है।

चौगाई के अमसारी, चौसा प्रखंड के डिहरी का भी है। संक्रमण के मामले को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। गांव गांव में कैंप लगाकर जांच किया जा रहा है। वही आशा, एनम और अधिकारी लोगों को जांच के लिए प्रोत्साहित कर तैयार भी कर रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द संक्रमितों की पहचान की जा सके।

भूमि विवाद को ले किसान की हत्या, एक घायल

बक्सर : भूमि विवाद को ले ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरौली में रविवार को दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया जिसमें कई राउंड गोलियां भी चली। इस दौरान चली बड़क महतो (55) की गोली लगने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष के लोग खेत पर जुताई के लिए पहुंचे थे। दूसरे पक्ष के लोग ऐसा करने वालों को मना कर रहे थे। विवाद बढ़ता गया और विरोधी पक्ष ने बड़क की हत्या कर दी। सूचना के अनुसार उनके परिवार का एक युवक घायल भी है। इस घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव अनुमंडल के एसडीपीओ केके सिंह व ब्रह्मपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में छापामारी की जा रही है। विवाद खड़ा करने वाले अन्य लोग इधर-उधर भाग निकले हैं।

दौडने गए युवक को मारा चाकू, स्थिति गंभीर

बक्सर : रविवार को नावानगर पुराना कृषि कार्यालय के समीप खेल मैदान में दौड़ने गए युवक को किसी अज्ञात ने चाकू मार घायल कर दिया है। युवक श्रीकांत यादव (20 वर्ष) के पेट में चाकू लगी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है। ऐसी सूचना स्थानीय लोगों से ज्ञात हुई। पूछने पर नावानगर पुलिस ने बताया घटना सुबह पांच बजे के आसपास हुई है। युवक भटौली गांव का रहने वाला है।

पूछताछ में उसने बताया सुबह दौड़ने के लिए हाई स्कूल के मैदान में आता है। आज भी वहीं से लौट रहा था। रास्ते में सावले रंग और छोटे कद का युवक खड़ा था। चाकू मार भाग गया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी श्रीकांत से क्या दुश्मनी हो सकती है। यह बात भी सबको हैरान कर रही है। स्थानीय सूत्रों की माने तो इसके पीछे कोई और कारण और भी हो सकता है। क्योंकि सुबह दौड़ का अभ्यास करने बहुत से युवा जाते हैं। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में युवतियां भी दौड़ का अभ्यास कर रही हैं। बहरहाल घटना को लेकर रहस्य बरकरार है। वहीं दूसरी तरफ युवक की हाल गंभीर है।

थाने के समीप ही युवक की गोली मार की हत्या

  • जेल से आया था शख्स, सौतेल भाई पर शक

बक्सर : नया भोजपुर में रविवार की शाम गोलीबारी की घटना हुई। गांव के बाहर गणेश उर्फ बुढ़ा यादव (38) महादेव मंदिर के पास पुल पर बैठा हुआ था। शाम होने को थी। वह इत्मीनान से था। तभी किसी ने उसके पर गोली चला दी। सूचना के अनुसार उसे दो गोलियां लगी। जिसमें एक सर के पास लगी। मौके पर ही वह लुढ़क गया। घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही नया भोजपुर ओपी है। पुलिस भी मौके पर पहुंची। सबने देखा उसकी सांसे चल रहीं है।घायल को डुमरांव अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर हुआ। लेकिन, वहां पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में पूछने पर पुलिस ने बताया घटना के पीछे संपति का विवाद हो सकता है। इसके सौतले भाई के साथ ही अनबन थी। पिछले वर्ष सितंबर माह में बुढ़ा पर भी गोली चलाने का आरोप लगा। तब उसका भाई मुन्ना यादव घायल हुआ। उसे कंधे के पास गोली लगी थी। जल्द ही वह स्वस्थ हो गया। उस आरोप में बुढ़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन, कुछ माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था। आज उसके साथ ऐसा हो गया।

टैंकर से उतारी जा रही शराब के बड़ी खेप को पुलिस ने किया ज़ब्त

बक्सर : शराब की तस्करी करने वाले तरह-तरह की जुगत लगाते हैं। गभी दूध की केन में तो कभी ट्रक में नमक की बोरी के नीचे शराब छीपाकर लाते हैं। पकड़ी गई शराब की खेप को टैंकर में छीपाकर शराब तस्कर ला रहे थे। शराब बड़ी खेप को उतारते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पुलिस ने बताये गए नेतपुर-लोहंदी मार्ग पर पहुँच शराब जब्त किया है।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। गाड़ी में बाम्बे स्पेशल नाम की शराब भरी पड़ी थी। जिसकी मात्रा लगभग 7036 बोतल है। 180 एमएल की यह शराब मध्य प्रदेश से यहां लाई गयी है। जिसकी आपूर्ति नेतपुर गांव के आस-पास होनी थी। शराब के साथ जो टैंकर जब्त किया गया। उसपर नागालैंड का नंबर अंकित है। चालक स्वयं टैंकर का मालिक है। पुलिस ने जिन दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनके नाम सामने जगजाहीर नहीं हुए। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है। पुलिस उनसे अपना मतलब निकाल रही हो। जैसे शराब किसके यहां जा रही थी, इसका पता लगा रही हो।

भाजपा की पहल से डुमरांव में हुई आक्सीजन बैंक की स्थापना

क्सर: आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आज रविवार को डुमरांव में आक्सीजन बैंक की स्थापना की गई। फिलहाल यहां आधा दर्जन आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है। आगे इसे और बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर डुमरांव शहर के सामाजिक व राजनीतिक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित था। जिसका शुभारंभ डुमरांव के प्रमुख चिकित्सक बलेश्वर सिंह ने किया। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक सह अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने बताया कि ऐसी व्यवस्था बिहार के प्रत्येक जिले में की जाएगी। जिस किसी को आक्सीजन की आवश्यकता होगी। वह यहां से प्राप्त कर सकता है। क्या इसके लिए कुछ शुल्क भी तय है। यह पूछने पर उन्होंने कहा, व्यवस्था चलती रहे। इसके लिए वास्तविक मूल्य लिया जाएगा। मौके पर चुनमुन वर्मा, जिला मंत्री राजीव भगत, रेडक्रास के सचिव मोहन गुप्ता, प्रिंश, पियुष, आरएसएस के नगर कार्यवाहक संजय तिवारी, राजीव सिंह, गौतम, निहार रंजन, सतीश राय, चंद्रकांत तिवारी, राकेश गौतम, राज कुमार, विजय कुमार, अंकित केशरी, मनीष आदि लोग उपस्थित रहे। सभी ने कहा मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं। हम सभी इस प्रयास को आगे और सहयोग प्रदान करेंगे।

बिहार पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण कर मंत्री संतोष कुमार निराला ने लिया संकल्प

बक्सर: नौ अगस्त बिहार पृथ्वी दिवस पर अलग-अलग राजनैतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा फलदार और छायादार वृक्ष लगाकर पृथ्वी दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजपुर विधायक सह सूबे के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने अपने आवास पर आम्रपाली का वृक्ष लगाकर भूमि रक्षा का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज़ियां और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता। आगे उन्होंने कहा जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री और हमारी नेता नीतीश कुमार ने 2.51 करोड़ पौधा रोपण करने का संकल्प लिया है इस संकल्प और मुहिम को आगे बढ़ाने का काम किया जदयू परिवार के हर सदस्यों ने आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर दो दो फलदार वृक्ष लगाकर इस मुहिम को गति प्रदान किया।

जदयू के कार्यकर्ताओं ने वृक्ष लगाकर पृथ्वी दिवस को भव्य तरीके से मनाया जिला अध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा के अलावे जदयू के सभी कार्यकर्ताओं ने रविवार को फलदार वृक्ष लगाकर जल जीवन हरियाली को भी गति गति प्रदान किये। युवा जदयू के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में युवा जदयू सभी वालंटियर द्वारा पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण किया गया। इन्होंने अपने संबोधन में कहा की हमारे पूर्वज विभिन्न वृक्षों में अलग देवताओं का वास माना है। पीपल, विष्णु और कृष्ण का, वट का वृक्ष ब्रह्मा, विष्णु और कुबेर का माना जाता है, जबकि तुलसी का पौधा लक्ष्मी और विष्णु, सोम चंद्रमा का, बेल शिव का, अशोक इंद्र का, आम लक्ष्मी का, कदंब कृष्ण का, नीम शीतला और मंसा का, पलाश ब्रह्मा और गंधर्व का, गूलर विष्णू रूद्र का और तमाल कृष्ण का माना जाता है। इसके अलावा अनेक पौधे ऐसे हैं, जो पूजा-पाठ में काम आते हैं, जिनमें महुआ और सेमल आदि शामिल हैं। वराह पुराण में वृक्षों का महत्व बताते हुए कहा गया है- जो व्यक्ति एक पीपल, एक नीम, एक बड़, दस फूल वाले पौधे या बेलें, दो अनार दो नारंगी और पांच आम के वृक्ष लगाता है, वह नरक में नहीं जाएगा।

चंद्रकेतु पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here