1 सितंबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

जयनगर में महिला मोर्चा ने चलाया अंगदान जागरूकता अभियान

मधुबनी : जयनगर में महिला मोर्चा ने चलाया अंगदान जागरूकता अभियान, कहा अंगदान सबसे महादान है।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन के स्थानीय शाखा के तत्वाधान में अंगदान जागरूकता रैली निकाली गयी।यह रैली शहर के सत्यनारायण भगवान मंदिर से निकलकर बाजार के मुख्य मार्ग होते हुये अनुमंडल अस्पताल में समापन हुआ। अभियान का नेतृत्व महिला मोर्चा के स्थानीय अध्यक्ष सुमन देवी सौन्थालिया ने किया। अभियान में कृष्णा जांगिड़, नप के पूर्व मुख्य पार्षद चंद्रा बैरोलिया, तारा डोकानिया, मधु सुरेका, सरिता सुरेका, मंजु सर्राफ , सरिता सरार्फ, अनिता डोकानिया, मुन्नी देवी समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी व दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सहयोग के रूप में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रकाश केशान, उपाध्यक्ष रोहित मोर, रिषभ द्वारिका शामिल थे। जागरूकता कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कार्यक्रम से जुड़ा जागरूकता ज्ञापन सौपा। मारवाड़ी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूकता फैलाते हुये कहा कि अंगदान से सबसे बड़ा महादान है। इसीलिए मरणोपरांत अपने मुख्य अंगों का दान करें , ताकि किसी जरूरतमंद रोगियों को नया जीवन मिल सके।

  ‘सफल व्यवसायी-सशक्त राष्ट्र

मधुबनी : जयनगर में जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के साथ ईश्वरीय ब्रह्मकुमारी संस्था ने संयुक्त रूप से एक दिवसीय ‘सफल व्यवसायी-सशक्त राष्ट्र  का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक व्यापार एवं उद्योग प्रभाग, ब्रह्मकुमारी संस्था थी। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया गया। बाद में चैम्बर के पदाधिकारियों ने ब्रह्मकुमारी संस्था के आगंतुक अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया। जयनगर के डॉ० धनिकलाल यादव ने व्यापार सफल तरीके से कैसे हो उसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मन को हर स्थिति में शांत रखना चाहिए। अपने आस-पास नेगेटिव ऊर्जा का संचयन न होने दें, सोच हमेशा सकारात्मक रखें तथा विषम और विकट परिस्थिति में भी अपने आप को शांत रखें। इस कार्यक्रम में जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अखिलेश सिंह, पवन यादव, रामचंद्र मंडल, अरुण जैन, जगदीश सराफ, बैद्यनाथ ठाकुर, जयनारायण यादव, राकेश गुप्ता, रंजीत पासवान, उमेश जयसवाल, गब्बर सिंह एवं अन्य दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

swatva

बेनीपट्टी अनुमंडल में नव निर्मित उपकारा का उद्घाटन

मधुबनी : डाॅ॰ प्रेम कुमार(मंत्री, कृषि सह पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग), बिहार, द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मधुबनी जिलान्तर्गत बेनीपट्टी अनुमंडल में नव निर्मित उपकारा का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डाॅ॰ प्रेम कुमार ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के जेलों को सुधार गृह के रूप में विकसित करने का कार्य कर रही है, ताकि जेलों में बन्द कैदी जब जेलों से बाहर आये तो वे अपराध के रास्ते को त्याग कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सके एवं समाज के विकास में भागीदार बन सके।
मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि जेलों में कैदियों को हुनरमंद बनाने के लिए कौशल विकास की योजनाएँ चलायी जा रही है। कैदियों को विभिन्न प्रकार के रोजगार पर उद्यमों के विषय में प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे जेलों से जब बाहर आये तो अपने जीवन-यापन कर सके। जो पढ़ना चाहते हैं उनके लिए इग्नू के द्वारा कोर्स चलाये जा रहें हैं ।जल जीवन हरियाली अंतर्गत वृक्षारोपण किया जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से कैदियों को योग सिखाया जा रहा है।
इस प्रकार से जेल को सुधार-गृह के रूप विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में जेल आई०जी० मिथलेश मिश्रा द्वारा जेलों के सुधार के लिए काफी अच्छा कार्य किया जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि बेनीपट्टी का यह उपकारा भी कैदियों के सुधार-गृह के रूप में अपनी सेवायें देगा तथा अपराधमुक्त बिहार बनाने की दिशा में अपना अहम योगदान देगा।मंत्री जी ने कहा कि केन्द्र प्रायोजित कारा सुधार योजना अंतर्गत कुल 6,69,65,564 (छः करोड़ उनहत्तर लाख पैसठ हजार पाँच सौ चौसठ रूपये) की लागत से बेनीपट्टी में उपकारा का निर्माण किया गया है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर विनोद नारायण झा (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री, बिहार), मो॰ फैयाज अहमद(विधायक), सुधांशु शेखर(हरलाखी विधायक), मिथलेश मिश्रा(कारा महानीरीक्षक) एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के पदाधिकारीगण अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    आर०के० कॉलेज में होगा कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन

मधुबनी : रामकृष्ण महाविद्यालय, मधुबनी के मनोविज्ञान विभाग द्वारा कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक प्रो० राजेश कुमार मौर्य ने बताया के मनोविज्ञान विभाग में 03 सितंबर को एक कार्यशाला का आयोजन करेगा। जिसमें प्रभावी पॉवर पॉइंट प्रजेंटेसन कैसे बनाये विषय पर जानकारी दी जाएगी व अभ्यास कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभाग 6 सितंबर को स्वास्थ्य और विज्ञान मे तकनीकी उन्नति की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन संभावित है। कार्यक्रम को लेकर छात्र- छात्राएं काफी उत्साहित हैं।

गिरफ्तारी के लिए धरना प्रदर्शन

मधुबनी : बिस्फी प्रखण्ड मुख्यालय के परिसर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने 11 सूत्री मांगों को लेकर विद्यापति चौक से प्रखण्ड मुख्यालय तक जम कर नारेबाजी करते हुए हजारों की संख्या में धरना प्रदर्शन दिया। जिसकी अध्यक्षता मनोज यादव ने किया। इनकी मुख्य मांग प्रखण्ड में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सहायता राशि का भुगतान अविलम्ब किया जाय एवं छूटे हुए परिवारों का नाम अविलम्ब जोड़ा जाए। प्रखण्ड में बाढ़ एवं सुखार से किसानों का फसल क्षति का मुआवजा दिया जाए तथा केसीसी ऋण माफ किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे धांधली पर रोक लगाई जाए एवं सूची का प्रकाशन सार्वजनिक स्थान कराया जाए।
बिस्फी थाना कांड संख्या-249 के अभियुक्त एवं पत्रकार रंजीत महतो पर किया जानलेवा हमला के अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाय, तथा उनपर किये गए गलत मुकदमा संख्या-250 को समाप्त किया जाए। इस मौके राजसचिव मंडल रामपरी देवी, जिला मंत्री भोगेन्द्र यादव, जिला सचिव मंडल मनोज यादव, बिंदू यादव, सुमिंत्रा देवी, पूर्णि देवी, आमोद झा, मो० जल्लू एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।

मधुबनी : जयनगर के खुटौना प्रखंड से सटे लदनियां प्रखंड के पथराही पंचायत के भुरकुरिया गांव में एक ही समुदाय के बीच चापाकल गाड़ने को लेकर भयंकर झड़प हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष के लोग जहाँ डीएमसीएच में भर्ती है, वही दूसरे पक्ष के लोग पीएचसी खुटौना में भर्ती है। इस घटना से संबंधित दोनों पक्षो ने लदनियां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रंगदारी नहीं देने पर चाकू मारकर किया जख्मी

मधुबनी : घटना शुक्रवार की शाम की है। शहर के भेलवाटोल स्थित एक गैरेज मालिक को कुछ गुंडों ने रंगदारी न देने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल गैरेज मालिक का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।घायल के बयान के अनुसार पांच हजार रूपये के रंगदारी नही देने पर गुंडों ने चाकू मारकर घायल कर दिया।बयान में कहा गया कि इन गुंडों ने मुझसे पांच हजार रुपये नगद छिन लिया, और मारपीट कर और चाकू मारकर घायल कर दिया।मो०फुलो, मो० गुरूज, मो० बादल समेत आठ अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है।जयनगर थानाध्यक्ष एस०एन० सारंग ने कहा कि घटना का अनुसंधान प्रारंभ कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

मधुबनी : बिस्फी प्रखण्ड क्षेत्र के नाहस खंगरैठा उच्च विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। अतिथियों को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग और माला से सम्मानित किया गया। वहीं स्मार्ट क्लास की उद्दघाटन प्रखंड प्रमुख शीला देवी ने फिता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्तओ ने कहा कि सरकार शिक्षा के प्रति जागरूक है। सरकारी विद्यालय को हर तरह से मदद करने को तैयार है।

स्मार्ट क्लास चालू करने का उदेश्य है कि विधार्थी को किसी भी प्रकार का समस्या ना हो। स्मार्ट क्लास में 55 इंच का एलसीडी लगाया गया है, जिसमें चीप के माध्यम से बच्चों को समझाया जाएगा और जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रधानाध्यापक फैयाज अहमद ने किया। इस मौके पर शिक्षक अमित कुमार, प्रमोद झा, धनंजय कुमार यादव, बिनोद चौधरी, कंचना कुमारी, बिभा देवी, सुरेश चौधरी, महेश मंडल, मो० असलम, सत्यनारायण साफी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

शांति को लेकर समीक्षा बैठक

मधुबनी : मधुबनी नगर थाना मे आगामी मुहर्रम एवं इंद्र पूजा पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था की समस्या पर विचार हेतु शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई।नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इस मौके पर सुनील पूर्वे, अजय कुमार, रोहित कुमार, मो०अमानुल्लाह एवं अन्य कई लोग मौजूद रहे।

16 कार्टून शराब के साथ दो शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार

मधुबनी : पुलिस ने कुआढ़ गांव के निकट पुराने बिना नम्बर के चार चक्के वाहन सूमो गाड़ी पर लदे 16 कार्टून नेपाली शराब के साथ दो धंधेबाजों को पकड़ा . जयनगर थानाध्यक्ष एस०एन०सारंग ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित राजनगर थाना क्षेत्र के जितवारपुर के हरिनगर निवासी रंजीत राम व विवेक पासवान है। दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में मद्द निषेध धारा के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

सदस्यता अभियन को लेकर बैठक

मधुबनी : मिथिला स्टूडेंट यूनियन की एक आम बैठक त्रिमूर्ति गेस्ट हाउस मधुबनी में हुई। इस बैठक में 01 सितम्बर से लेकर 10 सितंबर तक मधुबनी जिला में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मधुबनी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में यह बैठक किया गया। जिसमें एम०एस०यू० के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुमदेव नारायण यादव, राष्ट्रीय प्रधान सचिव शिवेंद्र वास्त, बिहार प्रदेश प्रभारी प्रियरंजन पांडे, शशि अजय झा, रोहित, गोपाल चौधरी, अविनाश कुमार, सुमित सिंह, विजय श्री टुणा, शशि कुमार सिंह, प्रशांत रंजन,ऋषि, सुमित दास, आदर्श, अभिषेक, अंकित, समेत अन्य कई एमएसयू के सेनानी मौजूद थे।

सुमित कुमार राउत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here