03 जून : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

प्रशिक्षु आईएएस ने ग्रहण किया अपना पदभार

सारण : छपरा गड़खा प्रशिक्षु आईएएस नए गड़खा प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में अपना प्रभार ग्रहण किया। यहां पर वह प्रशिक्षक के रूप में कार्य करेंगे इनका कार्य 3 महीने का होगा। उन्होंने बताया कि मुझे अभी यहां सीखना है और मैं इमानदारी पूर्वक अपना कार्य करूँगा। किसी भी व्यक्ति को किसी तरह का कोई कठिनाई न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्य का निष्पादन करूंगा।  लोगो की समस्याओ को खत्म करने की कोशिश करूंगा। आने के बाद वो प्रखंड के प्रांगण में इधर-उधर घूम कर के प्रखंड का मुआयना किया, तत्पश्चात उन्होंने ऑफिस में बैठ कर अपने कार्यों का निष्पादन करना प्रारंभ किया। इस अवसर पर प्रधान लिपिक मनोज कुमार, नाजिर मंडल एवं अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।

सुहागिन महिलाओं ने की सोमवति अमावस्या तथा वट सावित्री पूजा

सारण : छपरा सुहागिन महिलाओं द्वारा सोमवति अमावस्या तथा वट सावित्री का पूजा किया गया। वही मान्यता है कि सोमी आमावश्या भगवान शंकर का व्रत महिलाऐ पति की लंबी आयु तथा स्वास्थ्य की कामना के लिए पूजा करती हैं। इससे जीवन में बहुत बदलाव होता है वह आज के दिन महिलाओं द्वारा वट वृक्ष की पूजा की जाती है। जिसके पीछे पौराणिक कथा यह है कि राजकुमारी सावित्री ने अपने पति धर्मराज की मृत्यु के उपरांत इस व्रत को किया जिसके कारण उसके पति धर्मराज का प्राण वापस लौट आया। यह माना जाता है कि वटवृक्ष में त्रिदेव का वास होता है। जहां जड़ में ब्रह्मा जी वास करते हैं, तना में भगवान विष्णु तथा पत्तियों में भगवान शिव का वास होता है। जहां एक साथ तीनो लोको के देवताओ की पूजा वटवृक्ष को मानकर महिलाएं करती हैं। जहा तने में कच्चे सूत से पति की रक्षा के लिए सूत्र बांधने की प्रथा हैं तथा जड़ में तिलक जल देती हैं तथा पत्तियों का अश अपने माथे मे लगाती हैं।

swatva

सिवान घटना के विरोध में डॉक्टरों ने की हड़ताल

सारण : छपरा सदर अस्पताल की ओपीडी का कार्य पूरे दिन डॉक्टरों के हड़ताल के कारण बाधित रहा। बताया जाता है कि सिवान में बीते दिन पुलिस द्वारा ओपीडी में तैनात डॉक्टर आलोक कुमार को पीटे जाने को लेकर डॉक्टरों ने एकजुटता का परिचय देते हुए छपरा ओपीडी के डॉक्टर भी हड़ताल पर चले गए। जिसके कारण दिनभर ओपीडी सेवा बाधित रहा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 2 दिन पूर्व सिवान में एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली थी। जिसको लेकर ड्यूटी पर तैनात डॉ आलोक कुमार सिन्हा के साथ पोस्टमार्टम को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने  डॉक्टर को पीट दिया। इसी के विरोध में डॉक्टरों ने हडताल किया है, वही डॉक्टरों की मांग है कि अभिलंब दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो।

किसानो को मिला जैविक खेती का प्रशिक्षण

सारण : छपरा सदर प्रखंड अंतर्गत चिरांद के समीप केंद्र सरकार द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत  किसानों को आदित्य ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरू के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के तहत किसानों को जैविक विधि से खेती करने तथा गंगा के तटीय क्षेत्र में अच्छी फसल के लिए प्रशिक्षण दिया गया। ताकि क्षेत्र के किसान जैक विधि का लाभ उठाते हुए उन्नत किस्म की खेती कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

गंडक नदी में डूबा बच्चा खोजबीन जारी

सारण : छपरा पन्नापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसैया गांव निवासी जितेंद्र शाह का एकलौता पुत्र शुभम कुमार गंडक नदी में नहाने गया था। नहाने के क्रम में वह डूब गया। इस घटना के बाद परिजनों ने  गोताखोर की मदद मांगी। मौके पर पहुंची टीम ने तत्परता से खोजबीन की लेकिन उन्हें शव बरामद नहीं हुआ। वही पुलिस तथा सीओ धीरेंद्र कुमार ने गोताखोरों की मदद से शव की तलाशी में सहयोग करते रहे लेकिन बच्चा नहीं मिल पाया। घटना के बाद परिजनों पर आफत की पहाड़ टूट पड़ी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपसी विवाद में चाकू मार किया घायल

सारण : छपरा नगर थाना क्षेत्र के कचहरी स्टेशन के समीप आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में स्थानीय राजेंद्र राम के पुत्र सुरेंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। वही मौके पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है। पुलिस ने घायल का फर्द बयान लेकर मामले की जाँच में जुट गई है।

शादी समारोह में आई युवती को पड़ोसियों ने पीटा

सारण : छपरा पन्नापुर थाना क्षेत्र के फुलकी गांव में एक युवती अपने मौसी के यहां शादी में आई थी। आई युवती का विवाद उसके मौसी के पड़ोसी से हो गई। इस विवाद में पड़ोसवालो ने युवती को जमकर पीट दिया है जिसमे वह बुरी तरह से घायल हो गई है। घायल युवती को परिजनों ने इलाज के लिए पीएमसीएच पटना ले गए।  पुलिस ने युवती का फर्द बयान दर्ज कार मामले की छानबीन कर रही है। वहीं घायल युवती पन्नापुर थाना क्षेत्र के फाकुली गांव की निवासी बताई जा रही है।

विद्युत आपूर्ति के खिलाफ़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सारन : छपरा पन्नापुर प्रखंड अंतर्गत बोलौर बाजार के समीप असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रांसफार्मर का  फ्यूज तोड़ दिया गया है। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। वही मौके पर पुलिस पदाधिकारी तथा जेई विवेक कुमार के पहुंचने पर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू किया गया तथा दोषी असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने  व कार्रवाई करने की बात पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन को समाप्त किया। वहीं प्रदर्शनकारियों में हरीनाथ राम, कालिका गिरी, लल्लन गिरी, बच्चा गिरी, मुन्ना गिरी सहित कई सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

रेवा घाट पुल पर मिला युवक का शव

सारण : छपरा मकेर थाना क्षेत्र के दादनपुर गांव निवासी ठेकेदार नंदकिशोर सिंह के पुत्र को चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद रेवा घाट पुल के चार नंबर पाया के समीप  अपराधियों ने डेड बॉडी को फेक दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को सौंप दी। जबकि घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक मनीष कुमार घर से दाढ़ी बनवाने के लिए बाजार गया था। जहां से गायब हो गया और कई घंटे बीत जाने के बाद उसका डेड बॉडी फुल के पास से प्राप्त हुआ। वही मौके पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया बताया कि घटना कहीं और हुई है और डेड बॉडी पुल पर लाकर फेंक दिया गया है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि अपराधी डेड बॉडी को नदी में फेंकने के तलाश में थे लेकिन पुल पर यातायात के कारण नदी में नहीं फेंक पाए और फुल पर ही छोड़ कर भाग निकले। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

अस्पताल में डॉक्टर, डीएम ने सिविल सर्जन को दिया निर्देश

सारण : छपरा जिले के माझी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जिला पार्षद पंकज कुमार सिंह ने माझी सामुदायिक केंद्रों पर डॉक्टर व कर्मचारियों के नहीं रहने पर जिलाधिकारी से शिकायत की। जिलाधिकारी ने तुरंत सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे। बताया जाता है कि पिछले दिन जहां पूरे अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रोगियों की सेवा दी जाती है वहां आए दिन डॉक्टर लापता रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्र से आए रोगियों को  मजबूरन झोलाछाप डाक्टारो से इलाज करवाना पड़ता है। माझी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 12 डॉक्टरों का पदस्थापना किया गया है। जबकि दर्जन से अधिक कर्मचारी व स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदस्थापित हैं। इस तरह की घटना माझी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अमूमन होती रहती है।

तिलक समारोह में चली गोली, एक घायल

सारण : छपरा भेल्दी प्रखंड अंतर्गत हाकमा शिकारपुर गांव में अंबिका यादव के यहां तिलक समारोह था। इस समारोह में अमनौर के पूर्व प्रखंड प्रमुख सुनील राय तथा गांव के ही हरीश राय मेहमान के तौर पर आमंत्रित थे। जिनमे पहले से ही आपसी दुश्मनी चल रही थी। जब इस समारोह में वे दोनों आमने-सामने आए तो मामला बिगड़ गया और दोनों भीड़ गए। इसी क्रम में गोलियां भी चली, जहा घायल हरेश राय का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना में मारपीट के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here