14 नवंबर : नवादा की मुख्य खबरें

0

डीएम-एसपी लगातार कर रहे छठ घाटों का निरीक्षण

नवादा : जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त लगातार जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और छठ महापर्व की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न छठ घाटों पर पूजा समिति के सदस्यों से वार्ता किया गया और आम लोगों से भी फिडबैक प्राप्त किया।

आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी ने नवादा नगर परिषद क्षेत्र स्थित मिर्जापुर छठ घाट, गढ़पर सूर्य मंदिर घाट, मोती विगहा छठ घाट , शोभिया छठ घाट आदि का निरीक्षण किया एवं सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को कई आवष्यक निर्देश दिया। मिर्जापुर सूरज मंदिर छठ घाट की सफाई तेजी से चल रहा था। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद ने बताया कि सकरी नदी से पानी मिर्जापुर छठ घाट पर लाया जाएगा।

swatva

जिलाधिकारी ने सभी छठ घाटों की साफ-सफाई, बैरीकेटिंग, लाईटिंग, शौचालय, चेंजिंग रूम के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया। छठ घाटों पर प्रशासन के द्वारा बेहतर व्यवस्था की जा रही है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध रहेगी। मानकों के अनुरूप बैरिकेटिंग किया जा रहा है। अधिक पानी वाले छठ घाटों पर तैराक / गोताखोर की व्यवस्था की जायेगी।

जिलाधिकारी ने दो घंटों तक विभिन्न छठ घाटों का पैदल भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात प्रबंधन सहित सभी बिन्दुओं पर तैयारी एवं प्रबंध का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। छठ महापर्व का अनुष्ठान शुरू होने से पहले सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया। अधिक भीड़ वाले छठ घाटों पर वाच टावर एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जा रही है। छठ घाटों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ काफी संख्या के साथ सशस़्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।

जिलाधिकारी ने योजनाबद्ध एवं समयबद्ध ढ़ंग से कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को पूजा समितियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कहा। अहले सुबह नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाभारत कालीन सूर्य मंदिर व हिसुआ के तमसा नदी छठ घाट का निरीक्षण किया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, चेयरमैन के प्रतिनिधि, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।

गैस एजेंसी संचालक हत्याकांड से उठा पर्दा, दो गिरफ्तार

नवादा : जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के तेयार ग्रामीण गैस एजेंसी संचालक नन्दलाल के हत्या से पर्दा उठ गया है। रुपये के लालच में कार्यरत दो कर्मचारियों ने घटना को अंजाम दिया। दोनों की गिरफ्तारी के साथ रूपये की बरामदगी की गयी है। दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

पांच दिनों पूर्व हुई हत्या को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया था। इस क्रम में वैज्ञानिक अनुसंधान आरंभ किया था। अनुसंधान के क्रम में घर घर गैस पहुंचाने वाले टेम्पो चालक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के प्रकाश कुमार की गिरफ्तारी की गयी। पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया तथा हत्याकांड में अपनी तथा नारदीगंज थाना क्षेत्र के सन्दोहरा गांव के सीताराम पाण्डेय के शामिल होने की बातें स्वीकारी।

स्वीकारोक्ति बयान के बाद सीताराम पाण्डेय को गिरफ्तार कर एजेंसी के रुपये बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। बहरहाल हत्याकांड से पर्दा उठने के बाद तेयार के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

मातृशक्ति की महिलाओं ने छठ महापर्व को ले सूर्य मंदिर परिसर की साफ-सफाई

नवादा : छठमहापर्व को लेकर मंगलवार को नगर के सूर्य मंदिर मिर्जापुर के प्रांगण में मातृशक्ति जिला सह संयोजिका पूनम कुमारी के नेतृत्व में छठ घाट की सफाई की गई। मातृशक्ति की सभी बहनें प्रातः 06 बजे सूर्य मंदिर परिसर पहुंचकर मंदिर के प्रांगण एवं आने- जाने वाले रास्ता के साथ चारों कुंडों की सफाई किया, ताकि छठ व्रत करने वाले को कोई परेशानी ना हो।

लगभग ढाई घंटे तक सबों ने बड़ी तन्मयता से इस कार्यक्रम को एक अच्छा स्वरूप दिया। मातृशक्ति की जिला सह संयोजिका पूनम कुमारी ने बताया कि यह पुनीत कार्य है। इसमें सभी बहनों को आगे आना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की भी शर्म नहीं करनी चाहिए। हमारा धर्म सनातन सर्वोपरि है।

दूसरी ओर कैलाश विश्वकर्मा ने सबों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कार्य बिल्कुल सराहनीय है। अनीश सिंह ने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का कार्य नहीं है। इस पर्व को जितनी सफाई के साथ करें, उतनी उपलब्धि आप प्राप्त कर सकते हैं। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला मंत्री कैलाश विश्वकर्मा विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सुबोध लाल एवं जिला सुरक्षा प्रमुख अनीश सिंह एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम को गति प्रदान किया।

सफाई के दौरान मातृशक्ति की बहनें एवं दुर्गा वाहिनी की बहनें काफी प्रफुल्लित हो रही थीं। उनका कहना था कि आज हम खुशी महसूस कर रहे हैं और छठी मैया हम सबों को पूरी समर्थता दें ताकि प्रत्येक वर्ष हम यूं ही सफाई करते रहें। सफाई अभियान में दुर्गा वाहिनी की रेशमा कुमारी, मातृशक्ति की रूबी कुमारी, संध्या, सुनीता, सीमा, पूनम, बिमला, अनिल आदि दर्जनों महिलाओं ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।

नाटक- नौटंकी ऐसा मंच है जो हमारी संस्कृति में रचा बसा है : – विकास

नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखंड श्रीलक्ष्मी नाट्य कला परिषद ओड़ो द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार की रात “भीष्म पितामह” नाटक का मंचन किया गया। ग्रामीण कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भाव विभोर किया। रात्रि 8 बजे से आयोजित नाट्य मंचन का उद्घाटन कांग्रेस नेता विकास कुमार द्वारा किया गया।

उद्घाटन संबोधन में श्री विकास ने कहा कि ओड़ो ग्रामवासियों ने हमें यहां आमंत्रित कर जो सम्मान दिया हम उसके लिए आभारी हैं। आयोजकों को उन्होंने इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह जानकर सुखद अनुभूति हुई कि यहां सन् 1935 से ही मां लक्ष्मी के पूजानोत्सव मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष 89 वां आयोजन हो रहा है, जिसमें मैं भी शामिल हो रहा हूं।

उन्होंने कहा कि लंका विजय के बाद प्रभु श्री राम के अयोध्या वापसी के मौके पर दीपोत्सव का पर्व मनाए जाने की हमारी परंपरा रही है। नाटक और नौटंकी कला का ऐसा मंच है जो हमारी संस्कृति में रचा बसा हुआ है। यह जानकर अच्छा लगा कि अपने नवादा के गांवों में अब भी नाट्य मंचन का आयोजन हो रहा है। श्री कुमार ने आगे कहा कि आजकल सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्टेज शो के नाम पर फूहड़ गीत नृत्य का आयोजन कराया जा रहा है, उससे अलग ओड़ो के ग्रामीण अब भी अपनी परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं। उन्होंने ग्रामीण कलाकारों की जमकर प्रशंसा की।

मौके पर श्रीलक्ष्मी नाट्य कला परिषद ओड़ो के लोकायुक्त ब्रजेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, सचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, निदेशक सचिदानंद सिन्हा, उप निदेशक अजीत कुमार उर्फ चुन्नी लाल, सह निदेशक अजय कुमार, अंकेक्षक राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे।

बता दें कि लक्ष्मी पूजा के अवसर पर प्रतिवर्ष पिछले 89 वर्षों से ओड़ो गांव में ग्रामीण कलाकारों के द्वारा नाटक और नौटंकी का मंचन किया जाता रहा है। इस वर्ष यह 5 दिवसीय आयोजन 12 नवंबर से हो रहा है। नाटक का मंचन रात्रि 8 बजे होता है। इसके पूर्व संध्या में 4- 6 बजे तक मानस मर्मज्ञ रजनीश जी का कथा- प्रवचन भी चल रहा है। जो 16 नवंबर तक चलेगा। 17 नवंबर को मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन होगा।

बाल दिवस के रूप में मनी नेहरू की जयंती

नवादा : जिले में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाल दिवस के रूप में मनायी। मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सपने को पूरा करने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंथन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनके प्रति निष्ठा व्यक्त की।

रजौली के महादेव नगर स्थित रजौली प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरि की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू जी का 134 वीं जयन्ती धूमधाम से बाल दिवस के रूप मे मनाई गई और सर्व सम्मति से कांग्रेस को मजबूत कर आने वाला लोकसभा चुनाव में महगाई बेरोज़गारी और अन्य विभिन्न मुद्दा पर भाजपा को उखाङ फेकने का सकंल्प लिया गया।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम रजौली विधान सभा प्रभारी सह जिला परिषद सदस्य इन्द्रदेव राम, डाक्टर अनवारूल डाक्टर नेजाम उद्दन, मुश्ताक अहमद, जितेंद्र सिंह (टुनटुन), कारू राम, मोहम्मद रफीक अंसारी राम लखन यादव, रमेश साव, पप्पू राजवंशी वगैरह अनेक लोग भाग लिए। अकबरपुर में प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू की जयंती मनायी गयी।

जम्मु-कश्मीर के मिट्टी के नाम रहा दंगल प्रतियोगिता

नवादा : प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा समिति नवादा की ओर से अंतर्राज्यीय ख्यातिलब्ध दंगल प्रतियोगिता का विराट आयोजन हरिश्चंद्र स्टेडियम में किया गया पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व से संबद्ध इस विराट दंगल प्रतियोगिता में सैकड़ों पहलवान प्रतिभागियों ने अपने बाजुबल का कलात्मक इस्तेमाल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन नवादा एमएलसी अशोक कुमार ने किया जबकि संचालन का दायित्व महेंद्र यादव, रवीन्द्र यादव, नंदकिशोर बाजपेयी, बाल्मीकि यादव आदि ने निभाया।

रेफरी के रूप में ख्यातिलब्ध अनुभवी दंगल प्रेमी अलखदेव प्रसाद, रामबिलास प्रसाद एवं लालकेश्वर राय ने ईमानदार भूमिका का निर्वहन किया। अखाड़े का सफल संचालन सुरेन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव, शशिभूषण शर्मा आदि ने किया जबकि प्रतियोगिता को सफल बनाने में संजय यादव, अवधेश कुमार , देवनंदन यादव, विक्रम यादव, अशोक यादव, जानकी यादव, रामरूप प्रसाद , ई संतोष कुमार आदि अंत तक जुटे रहे ।

प्रतियोगिता दो श्रेणियों में विभक्त था । गोल्ड मेडल विजेता के लिए 21 हजार रूपये और उपविजेता के लिए 11 हजार रूपये की नगद राशि तय थी। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में प्रथम विजेता को 11 हजार रूपये और उप विजेता को 51 सौ रूपये नगद राशि प्रदान की गई। इसके अलावे अखाड़ा में उतरे सभी प्रतिभागी पहलवानों को सान्तवना पुरस्कार के रूप में लंगोटा और वरीयता क्रम के अनुसार नगद राशि प्रदान किया गया। सभी पुरस्कार एमएलसी अशोक कुमार ने अपने करकमलों से प्रदान किया और सभी विजेता पहलवानों को शुभकामनायें दी। इसके साथ ही उन्होंने भाग लेने वाले प्रतिभागियों के प्रति शुभकामना व्यक्त करते हुए जीत के लिए हमेशा जंग जारी रखने की सलाह दी।

विदित हो कि बिहार के विभिन्न जिलों के अलावे, जम्मू कश्मीर , उत्तर प्रदेश, पंजाब, झारखण्ड, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश आदि प्रदेशों से भी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करते हुए गोवर्धन पूजा समिति के सचिव महेंद्र यादव ने विजेताओं की सूची जारी की।

सीनियर ग्रुप में सेमीफाइनल तक पहुँचने वाले पहलवान

1) मिठु यादव, जम्मू कश्मीर

2) नितीश यादव, कोल्हा बिगहा नवादा

3) बबलू यादव गोंदापुर

4) गोगी पहलवान, दिल्ली

जूनियर ग्रुप सेमीफाइनल में पहुँचने वाले पहलवान

1) हीरालाल यादव कचना

2) महेंद्र यादव रामपुर,

3) रामगोपाल यादव रामपुर

4) सुभाष यादव पकरीबरावां

दंगल का आखिरी परिणाम

जूनियर वर्ग ( सिल्वर )

विजेता :- महेंद्र यादव , रामपुर नवादा

उप विजेता :- रामगोपाल यादव , रामपुर

सीनियर ग्रुप :-

विजेता :- मिठु यादव जम्मू कश्मीर

उपविजेता :- बबलू यादव गोंदापुर

पहाड़पुर और मड़रा पंचायत में जन संवाद का हुआ आयोजन

नवादा : दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिले के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल प्रखंड के पहाड़पु़र पंचायत/गाॅव में विशाल जन समूह में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कौआकोल प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत/गाॅव में आयोजित जन संवाद में दीप प्रज्ज्वलित और बालिकाओं के द्वारा राष्ट्र गान से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। स्थानीय जन प्रतिनिधियों के द्वारा बुके और साॅल देकर उप विकास आयुक्त के साथ उपस्थित अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

उप विकास आयुक्त ने पहाड़पुर पंचायत में कहा कि विभागीय अधिकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी से अवगत करायेंगे। अधिकारियों के द्वारा अद्यतन योजनओं की जानकारी दी जायेगी और योजनाओं को बेहतर ढ़ंग से क्रियान्वयन करने के संबंध में सुझाव भी लिया जायेगा। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि पंचायत सरकार भवन सुरक्षित नहीं है। इसके चारों तरफ चहारदिवारी का निर्माण कराया जाय। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चहारदिवारी निर्माणाधीन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया।

लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत घर-घर से कूड़ा कचरा को उठाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन एक-एक रूपये शुल्क देना होता है। इससे गाॅव स्वच्छ लगेगा। इसके अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और जल जीवन हरियाली अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक निर्देश दियु।महेश चौधरी एसडीपीओ पकरीबरावां ने कहा कि अपनी समस्याओं को थाना में शिकायत के लिए आवेदन दें। कार्रवाई जरूर होगी और आवेदन का पावती भी निःशुल्क मिलेगा। पुलिस के 112 नम्बर पर डायल कर आवश्यक सहायता ली जा सकती है। सात से आठ मिनट में गाड़ी आपके पास पहुंच जायेगी और समस्याओं का सामाधान होगा। लोगों में भ्रांति है कि महिला से संबंधित समस्याओं की सुनवाई केवल महिला थाना नवादा में होती है। लेकिन ऐसी बात नहीं है। इसके लिए सभी थाना में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। समस्याओं का समाधान के लिए आनलाईन आवेदन किये जा सकते हैं।

सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चल रहा है। इसके तहत मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों के नाम की जाॅच अवश्य कर लें। 25 और 26 नवम्बर 2023 शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे और मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। वोटर हेल्प लाईन का नम्बर 1950 है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रपत्र ’6’ नाम हटाने के लिए प्रपत्र ’7’ और नाम, पता में संशोधन करने के लिए प्रपत्र ’8’ भरकर बीएलओ को दें और पावती लेना नहीं भूलें।

मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए दो प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है एक आवासीय और दूसरा उम्र संबंधी प्रमाण पत्र इसके अलावा एक रंगीन फोटो। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024, 27 अक्टूवर से 09 दिसम्बर 2023 तक होगा। इसके अलावे आन लाईन के माध्यम से भी मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जा सकता है।

जिला पशुपालन पदाधिकारी दीपक कुमार ने भेंड़, बकरीपालन, मुर्गी, पशुपालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने पशुओं के बीमा के बारे में भी बताया। अमित कुमार डीपीएम ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड और परिवार नियोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अर्पणा झा ने कहा कि छः प्रकार का पेंशन संचालित है जो तीन केन्द्र सरकार का है और तीन राज्य सरकार का है। पेंषन से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दीया। उन्होंने कहा कि लागातार पेंशन प्राप्त करने के लिए साल में एक बार अपना जीवन प्रमाणीकरण अवष्य करायें। यह कार्य ब्लाॅक में निःशुल्क किया जाता है। आधार कार्ड और वोटर कार्ड में उम्र में अंतर नहीं होना चाहिए।

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों के द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से पहाड़पुर और मड़रा पंचायत/गाॅव में प्रदर्शन किया गया। स्थानीय लोगों ने बड़े ध्यान से योजनाओं को सुना, समझा और लाभ प्राप्त करने की ओर अग्रसर हुए।

जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न योजनाओं को स्टैंटिंग फ्रेम के माध्यम से काफी आकर्षक ढ़ंग से प्रदर्शित किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा नवादा जिला पर तैयार किया गया डोकुमेंट्री फिल्म का भी दोनों जन संवाद कार्यक्रम में उसका विडिया दिखाया गया। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का भी निर्वाचन आयोग का आडियो सुनाया गया।

जीविका दीदीओं ने अपने कार्य कलाप के बारे में सुनाया । पहाड़पुर में पंचायत सरकार भवन में जन संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदीयों को क्रमषः 04 करोड़ 30 लाख का बैंक लिंकेज चेक दिया गया। आशा देवी और मधु देवी ने अपना फिडबैक लोगों के साथ साझा किया। सतत् जीविका उपार्जन के तहत 30 लाख का चेक उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रदान किया गया।

रोह प्रखंड मडरा जन संवाद कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा जीविका दीदीयों को 12 करोड़ 57 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। मडरा पंचायत के मुखिया शैलेन्द्र महतो ने पईन की उड़ाही और अतिक्रमण, खेल मैदान का विकास और चहारदिवारी, कृषि फिडर आदि की मांग किया।

उप विकास आयुक्त ने खेल मैदान को विकसित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जन संवाद कार्यक्रम में मंच का संचालन कौआकोल प्रखंड के पहाड़पुर में श्री अखिलेष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रोह प्रखंड के मडरा में श्री आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली के द्वारा बेहतर ढ़ंग से किया गया।

जन संवाद कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता विद्युत, पीएचईडी, श्रीमती प्रियंका कुमार डीवीडी षिक्षा विभाग, श्री मनोज गिरि डीपीएम जीविका, प्रखंड विकास पदाधिकारी कौआकोल श्री सुनील कुमार चांद, अंचलाधिकारी श्रीमती अंजली कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रोह, अंचलाधिकारी रोह के साथ कई पदाधिकारी एवं सैंकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here