22 नवंबर : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

अपराध की योजना बनाते हथियार समेत तीन पकडाए

आरा : भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोपती मेला रोड से 3 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा,तीन कारतूस, 3 लीटर महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया।

पकड़े गए लोगों में नितेश कुमार, विंध्याचल यादव एवं रामजी रजवार तीनों कोलो डिहरी के रहने वाले हैं। भोजपुर के एसपी हर किशोर राय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अपराध की योजना बनाने से पहले तीनों को दबोचा गया। उनके पास से हथियार के अलावे शराब भी बरामद की गयी है।भोजपुर एसपी ने कहा कि तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तथा पूछताछ् के बाद जेल भेजा जा रहा है|

swatva

आहर से किसान का मिला शव

आरा : भोजपुर के संदेश थानान्तर्गत खंडोल गांव के चेला ब्रह्म से समीप आहर में डूबने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचा और शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग किसान खंडोल गांव निवासी स्व.जंग बहादुर सिंह के 65 वर्षीय पुत्र मदन सिंह है।

मृतक के परिजन ने बताया कि उनके खेत में धान कटनी का काम चल रहा था। जिसको लेकर वह शनिवार की शाम में खेत पर गए हुए थे। जब देर शाम घर वापस नहीं लौटे, तो उन्होंने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति का शव आहर में पडा मिला है। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पहुंचे और शव की पहचान की। ग्रामीणों के सहयोग से उनके शव को पानी से बाहर निकाला गया। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जाता है मृतक को दो पुत्र संतोष कुमार, मुनमुन सिंह एवं एक पुत्री ममता कुमारी है। मृतक की पत्नी की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व भी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here