उमानाथ-सतीस्थान घाट के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर आयुक्त कुमार रवि की पिताजी की पार्थिव शरीर का विधि-विधान किया गया अंतेष्टि 

0

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

बाढ़ : बिहार का काशी(बनारस)के नाम से ख्यातिप्राप्त बाढ़ अनुमंडल के सुविख्यात उमानाथ मंदिर के पास सतीस्थान घाट पर उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर पटना प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि के करीब 85 वर्षीय पिता राम प्रसाद जी की पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। आयुक्त कुमार रवि के पिताजी के निधन पर लोग काफी मर्माहत होकर उन्हें ढांढस बंधा रहे थे।

swatva

पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि के पिता के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उत्तरवाहिनी गंगा नदी के तट पर स्थित बाढ़ अनुमंडल के सुविख्यात ” उमानाथ मंदिर ” के निकट सती स्थान लाया गया, जहां पूरे विधि – विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस अंतिम यात्रा में पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर प्रसाद सिंह तथा सचिव स्तर के तमाम आलाधिकारी,एसडीएम कुंदन कुमार, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रवि रंजन कुमार गुप्ता, एएसपी भारत सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गाय माता, जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,पूर्व मुखिया मुन्ना कुमार सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे। वहीं, पटना प्रमंडल आयुक्त कुमार रवि के पिताजी की अंत्येष्टि के लिये थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चाक -,चौबंद व्यवस्था किया गया। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here