28 जून : अरवल की मुख्य खबरें

0

समकालीन अभियान के तहत नौ अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

अरवल – जिले की पुलिस पिछले चौबीस घंटे में वीसीएनबी के अनुसार गाँव चयनित कर विशेष समकालीन अभियान चलाकर नव अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक मो० कासिम के निर्देशानुसार गाँव चयनित कर विशेष समकालीन अभियान चलाकर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया।

निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन अरवल के नेतृत्व में अन्य सभी थाना ओ०पी० अध्यक्ष के द्वारा संयुक्तरूप रूप से चयनित किये गाँव में जाकर छपेमारी अभियान चलाकर चार वारंटियों, हत्या के प्रयास में चार एवं एक व्यक्ति को अवैध खनन के कांड में गिरफ्तार किया गया है कुल नव अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। विशेष समकालीन अभियान के तहत अरवल थाना क्षेत्र से दो करपी थाना क्षेत्र से चार, कुर्था थाना क्षेत्र से तीन को गिरफ्तार किया गया है।

swatva

एक बूथ पांच यूथ कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

अरवल – आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर सदर प्रखंड अरवल अंतर्गत लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सोनवर्षा पंचायत कार्यालय प्रसादी इंग्लिस में एक बूथ पांच यूथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष सतेंद्र रंजन ने भी भाग लिया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि ज़िला के सभी बूथों पर पांच पांच यूथ कार्यकर्ता बनाये जायेंगे और एक बूथ पांच यूथ कार्यक्रम ज़िला के सभी बूथों पर आयोजित किये जायेंगे।

सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने अपने प्रखंड में एक बूथ पांच यूथ कार्यक्रम चलाकर एक माह के अन्दर पूरा करने को कहा गया। ताकि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में सभी बूथों पर मजबूती के साथ सभी बूथों पर चुनाव अभिकर्ता प्रतिनिधित्व कर सके। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट को कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का कार्य करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरवल सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम में ज़िला संगठन मंत्री रमेश रजक, ज़िला महासचिव रामानंद भगत, शिक्षाविद विजय कुमार, पंचायत अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, मनोज कुमार, कुंदन केशरी, चन्द्रविजय कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

नगर परिषद के स्थायी शशक्त समिति की बैठक में योजनाओ के क्रियान्वयन के लिए लिया गया निर्णय

अरवल : कार्यालय नगर परिषद अरवल में सशक्त स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न हुआ। नगर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास हेतु नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी के अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति का बैठक किया गया।। बैठक के दौरान विभिन्न एजेंडाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नल- जल के रिपेयरिंग हेतु पांच सदस्यीय पांच टीम का गठन कर जल्द से जल्द नल जल मरम्मती का कार्य कराने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक टीम में एक इलेक्ट्रीशियन, एक प्लंबर मिस्री,एक राज मिस्त्री एवं दो मजदूर सामिल रहेंगे।

नगर परिषद क्षेत्र के एक से पचीस वार्डों में जितने भी नाला, नालियां है उनको जल्द से दस दस मजदूरों का टीम बना कर उड़ाही करवाए जाने का प्रस्ताव लिया गया। नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्डो में घर से डोर टू डोर कचड़ा उठाव करते हुए निष्पादन हेतु हैंडट्रॉली, डस्नबिन क्रय करने का निर्णय लिया गया।

नगर क्षेत्र के प्रमुख भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सामूहिक शौचालय बनाने हेतु नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या बाइस बैदराबाद वार्ड संख्या छह अरवल बस स्टैंड, समाहरणालय परिसर,वार्ड संख्या एक अहियापुर लॉक वार्ड संख्या ग्यारह सदर अस्पताल परिसर में वार्ड संख्या सोलह मलहिपट्टी जाने वाले रास्ते में वार्ड संख्या तेईस ठाकुरबाड़ी, वार्ड संख्या छह अरवल सब्जी मंडी के नजदीक वार्ड संख्या सोलह जनकपुर धाम वार्ड संख्या तीन डॉक्टर शंकर बाबू के पास बनाने प्रस्ताव लिया गया नल जल योजना में शेष बचे हुए नागरिकों को जल आपूर्ति कराने हेतु आवश्यकता अनुसार दस नए पंप हाउस निर्माण कराने का प्रस्ताव लिया गया लिया गया।

वार्ड संख्या तेईस में पोखर निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। नगर परिषद के लगभग सभी वार्डों से 75 कुआं का जीर्णोद्धार करते हुए सौंदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी, उपाध्यक्ष जमीला खातून, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य रवि रंजन कुमार, नेहा प्रवीण, कमला देवी एवं क्रय समिति के अध्यक्ष नूरैन ज़ौहर एवं कार्यालय कर्मीगण शामिल रहें।

मोदी सरकार की उपलब्धियों को लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजन कर उपलब्धियों को भाजपा ने गिनाया

अरवल – मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हर घर संपर्क अभियान में आज पार्टी के नेताओं द्वारा करपी प्रखंड के बेलखारा में लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शहर तेलपा मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत व संचालन जिला उपाध्यक्ष भास्कर कुमार ने किया। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक पीयूष शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आनंद चन्द्रवंशी, महामंत्री चंदन कुशवाहा उपस्थित हुए।

बेलखारा बाजार में उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने पूरे देश में जो विकास की लकीर खींचने का काम किया है। वह ऐतिहासिक है। आज मोदी देश के लिए आवश्यकता बन गये हैं। आज बिहार में जो भी विकास का काम हो रहा है वह केंद्र द्वारा जारी पैसे के बदौलत हो रहा है। बिहार के कुल बजट का 76 प्रतिशत पैसा केन्द्र सरकार का है और मात्र 24 प्रतिशत राज्य सरकार दे रही है । गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बिहार में आठ करोड़ एक लाख लोगों को मुफ्त में अनाज देने का काम किया जा रहा है।

बिहार के इकतालीस लाख परिवार को आवास योजना, एक्कासी लाख परिवार को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ,एक करोड़ इकीस लाख परिवारों को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक पीयूष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना जैसी महामारी में देश को यदि मंहगाई, बेरोजगारी से बचाने का काम किया है तो वह मोदी हैं। जिस कांग्रेस ने एक टीवी के टिका निमार्ण में पन्द्रह वर्ष लगा दिए, वहीं मोदी का दृढ़ संकल्प ने महज एक वर्षों में स्वनिर्मित दो वैक्सीन का निर्माण कर पूरे भारत के नागरिकों को मुफ्त में लगवाने का काम किया।

जिला महामंत्री चंदन कुशवाहा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत साढ़े दस करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज और साढ़े चार करोड़ लोगों को मुफ्त में इलाज किया गया। जिला परिषद के पूर्व सदस्य आनंद चन्द्रवंशी ने कहा कि आज मोदी सरकार द्वारा हीं राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। आज मोदी मंत्रीमंडल में 75 प्रतिशत मंत्री पिछड़ी जातियों से हैं। देश में पहली बार पिछड़ा वर्ग से इतने अधिक मंत्री मंत्रीमंडल के सदस्य बने है। यह सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

सभा के संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष भास्कर कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कई मेडिकल कॉलेज और आई आई टी की स्थापना, पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत हर घर नल योजना, गली नली योजना में कुल चौतीस हजार करोड़ राशि व्यय किया गया है, जिसमें चौबीस हजार करोड़ भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया है। केन्द्र की मोदी सरकार गरीबों, पिछड़ों, सवर्णों सबके लिए हितकारी है। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है,जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हीं देन है।

अरवल ब्यूरो देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here