27 फ़रवरी : नवादा की मुख्य खबरें

0

रजौली कांग्रेस कमिटी का हुआ विस्तार

नवादा : जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली प्रखंड कांग्रेस कमिटी का विस्तार किया गया है। सूची प्रखंड अध्यक्ष रामरतन गिरी ने जारी की है। जारी सूची में पांच उपाध्यक्ष,छह महासचिव व पांच सचिव बनाये गये हैं, जबकि अभी कुछ और पदों पर मनोनयन होना शेष है।

नरेश राम, मोहन चौधरी, डा नेजामउद्दीन, राजाराम सिंह व योगेन्द्र पासवान को उपाध्यक्ष, जितेन्द्र उर्फ टुनटुन सिंह, अर्जुन सिंह, रवीन्द्र सिंह, डा मो अनवारुल हक, भूपेन्द्र उर्फ टूटू राय व दीपक कुमार को महासचिव एवं मो शकील अहमद, रउफ अंसारी, सनाउर्ररहमान उर्फ तन्नु, मो रफीक अंसारी व मन्नौवर अंसारी को सचिव बनाया गया है। सूची जिलाध्यक्ष को भेजी गई है।

swatva

तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक में उप विकास आयुक्त ने दिया निर्देश

नवादा : उदिता सिंह जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में समाहरणालय सभागार में दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त ने जिले के विकास से संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया। उन्होंने जिले के सभी तकनीकी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विभाग के लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्ता के साथ ससमय कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

एनएच 82 के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि गया से राजगीर तक जानेवाली राष्ट्रीय उच्च पथ को यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि नारदीगंज वाईपास में टू लेन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है, एक लेन पहले से ही चालू है। कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल नवादा को निर्देश दिया गया कि नवादा शहर में खुरी नदी के दोनों किनारों पर सड़क का निर्माण के लिए स्थल चिन्हित करें। अंचल अधिकारी नवादा सदर से समन्वय करते हुए खुरी नदी के दोनों किनारों पर अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चित करें। एसएच 82 जो रोह होते हुए कौआकोल जाती है, उसके कार्यपालक अभियंता ने बताया कि भूमि अधिग्रहण नहीं होने से निर्माण कार्य में बाधा हो रही है।

उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि संबंधित डीसीएलआर नवादा सदर और अंचलाधिकारी संयुक्त रूप से विजिट कर भूअर्जन का कार्य पूर्ण करें। उप विकास आयुक्त ने कार्यपालक अभियंता विद्युत रजौली को निर्देश दिये कि सवैया टांड़ गाॅव में बिजली की सुविधा उपलब्ध करावें। इस संबंध में डीएफओ से एनओआईसी भी प्राप्त करें। पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि सवैया टांड़ में पेयजल की सुविधा अविलम्ब उपलब्ध करायें। हाई स्कूल के पास इसके लिए काफी जमीन उपलब्ध है।

स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि अधूरे पड़े क़ब्रिस्तानों की घेराबंदी कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में राजीव कुमार निदेशक डीआरडीए सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, संजीव कुमार कार्यपालक अभियंता भवन, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, कन्हैया कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हिसुआ के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

डीएम ने जांच कमिटी के सदस्यों को किया फरबदल

नवादा : विभा देवी सदस्या बिहार विधान सभा-237 नवादा विधान सभा क्षेत्र एवं अशोक कुमार सदस्य बिहार विधान परिषद-सह-सामान्य परियोजन समिति के द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जन वितरण प्रणाली की दुकानों से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 20 प्रतिशत अनाज डीलरों और संबंधित पदाधिकारियों के सहयोग से गवन किये जाने और संबंधित लाभुकों को 05 किलोग्राम की जगह 04 किलोग्राम अनाज की आपूर्ति करने के संबंध में लिखित शिकायत पत्र दिया था।

उक्त शिकायत पत्र की जाॅच हेतु जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में त्रिसदस्यीय समिति का गठन किया गया था ,जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है जो निम्न प्रकार है:-

1. दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त, (02) अमु अमला वरीय उप समाहर्ता वे (03) संजय कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी।

गठित जाॅच दल के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि उक्त आवेदन पत्र में अंकित बिन्दुओं की जाॅच कर सुस्पष्ट प्रतिवेदन जिलाधिकारी को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।

पीडीएस में गड़बड़ी रोकने के लिए डीएम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नवादा : जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत् लक्षित जन वितरण प्रणाली से आच्छादित सभी लाभुकों को 01 जनवरी 2023 से मुफ्त खाद्यान वितरण किया जा रहा है।

संबंधित लाभुकों को निःशुल्क एवं निर्धारित और उचित मात्रा में खाद्यान की आपूर्ति एवं अन्य आपूर्ति से संबंधित शिकायत पत्रों को यथाशीघ्र निराकरण के लिए जिला स्तर पर एक हेल्प लाईन नम्बर जारी किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या-06324-212214 है। यह हेल्प लाईन नम्बर कार्यालय दिवस 10ः00 बजे पूर्वा0 से 05ः00 बजे अप0 तक संबंधित लाभुक अपना शिकायत पत्र दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों को संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर/रजौली के द्वारा दो दिनों के अन्दर जाॅच कार्य निष्पादित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here