चहुंमुखी विकास के साथ बाढ़ को जिला बनाये जाने को लेकर सदन में कई बार किया गया है मांग : ज्ञानू

0

बाढ़ : बाढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कराने के साथ ही बाढ़ को जिला बनाये जाने की मांग को कई बार सदन में भी रखा गया है। हमारे काम को देख कर ही बाढ़ विधान सभा क्षेत्र की जनता ने हमें चौथी बार जीता कर विधान सभा में भेजने का काम किया है। इसके लिए अपने क्षेत्र की जनता का सदा आभारी रहूंगा। उक्त बातें विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू ने बाढ़ नगर परिषद के सभागार में आयोजित नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के सम्मान समारोह को संबोंधित करते हुये कही।

विधायक ज्ञानू ने कहा कि हमने सुविख्यात उमानाथ मंदिर व घाट पर करोड़ो रूपये की लागत से सीढियां, मंडप, यात्री विश्राम भवन आदि निर्माण के अलावे प्रायः सभी सड़कों, नालों के निर्माण कराने के साथ ही यहां के लोगों की समस्याओं को भी दूर कराने का प्रयास हमेशा से करते रहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि हमने तो प्राचीन अनुमंडल बाढ़ को जिला बनाये जाने की मांग को कई बार विधान सभा में उठाया और मेरी चाहत रही है कि जितना जल्द बाढ़ को जिला बनाया जाय। समारोह की अध्यक्षता मुख्य पार्षद संजय कुमार उर्फ गाय माता एवं संचालन ईओ आशुतोष गुप्ता ने किया।

swatva

विधायक श्रीज्ञानू ने मुख्य पार्षद संजय कुमार, उप मुख्य पार्षद लीला देवी तथा कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता को पुष्प गुच्छ, शॉल और गीता की पुस्तक देकर समान्नित किया और कुल 27 वार्डों के पार्षद परमानन्द सिंह, देवराज शर्मा, सुषमा कुमारी, सुनीता देवी, रणधीर कुमार, खुशी कुमारी, शोभा देवी, मधु देवी, सुमित कुमार, प्रमोद कुमार, तबस्सुम बेगम, मंजू देवी, ज्योति चौधरी, अनिल कुमार गुप्ता, पन्ना पासवान, शैला देवी, अर्चना देवी, गीता देवी, संजय प्रसाद, विनीता देवी, संजय कुमार, परमानन्द प्रसाद सिन्हा, राम कुमार, सुरेंद्र गोप, रिंकू देवी, आरतिमाला, प्रमिला देवी के अलावे नेशनल निशानेबाज भाई-बहन को भी पुष्प गुच्छ, शॉल और गीता की पुस्तक देकर सम्मानित किया। वहीं मुख्य व उप मुख्य पार्षद तथा सभी पार्षदों ने भी पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर विधायक ज्ञानू को समान्नित किया। मौके पर नगर परिषदकर्मी क्षेत्रीय लोगों के अलावे मीडियाकर्मी भी मौजूद थे।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here