ललन सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं को काफी सम्मान मिला, साथ ही टाल क्षेत्र का काफी विकास भी हुआ : नितेश कुमार

0

बाढ़ : मुंगेर सांसद एवं जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं को काफी सम्मान मिला है साथ ही बाढ़-मोकामा-बड़हिया टाल क्षेत्र का काफी विकास भी हुआ है। उक्त बातें दरवे-भदौर पंचायत के मुखिया नितेश कुमार ने टाल क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं और विकास का जायजा ले रहे मीडियाकर्मियों से कहा।

दरवे-भदौर पंचायत के मुखिया नितेश कुमार ने कहा कि जिस टाल क्षेत्र में आने से लोग घबराते थे, वहां मुंगेर सांसद ललन सिंह ने पुल-पुलिया, नहर एवं पईन उड़ाही तथा सड़क निर्माण आदि कार्य कराया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। मुखिया नितेश कुमार ने कहा कि जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुंगेर सांसद द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रीय लोगों के सम्मान में शहर से सुदूर टाल क्षेत्र के गांवों में सह भोज का आयोजन किया जाता है। इसी भोज के बहाने वे लोगों से मिलकर उनका हालचाल और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होते हैं।

swatva

मुखिया नितेश कुमार ने आगे कहा कि सांसद ललन सिंह के द्वारा समय-समय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान में सह भोज के आयोजन का आम लोग अक्सर तारीफ करते रहते है। सांसद ललन सिंह द्वारा अजगरा-वकावां पंचायत के पोखर पर गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित सह भोज में मोकामा विधायक नीलम देवी, एमएलसी एवं पूर्व मंत्री नीरज कुमार, एमएलसी एवं पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार सिंह उर्फ कार्तिक मास्टर साहब के अलावे जद(यू) सहित महागठबंधन के कार्यकर्ता तथा समर्थक काफी संख्या में मौजूद थे।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here