02 अप्रैल : नवादा की मुख्य खबरें

0

रामनवमी की शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न, पर आगे भी चौकस रहने की है जरूरत : डीएम

नवादा : जिला मुख्यालय में देर रात रामनवमी की शोभायात्रा सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई। शोभायात्रा के दौरान हिन्दू व मुस्लिम धर्मावलंबियों के समाजसेवियों ने आपस में कंधे से कंधे मिलाकर श्रद्धालुओं की सेवा की। शोभायात्रा के दौरान हिन्दू हो या मुस्लिम हर कोई श्रद्धालुओं को पानी पिलाने में जुटा रहा तो कोई शरबत और फल। शहर में कहीं भी किसी से शिकवा शिकायत नहीं मिला। शांतिपूर्ण शोभायात्रा सम्पन्न होने पर जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलेवासियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि नवादा के लोगों ने एक बार फिर से दिखा दिया कि यहां के लोग अमन चैन पसंद करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि नवादा में रामनवमी की शोभायात्रा सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई है। लेकिन आगे भी लोगों को सजग रहने की जरूरत है ताकि लोगों के बीच भाईचारा बनी रहे। सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कहा कि शांतिपूर्ण शोभायात्रा में जिलेवासियों का पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए नवादा शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

swatva

शहर में 17 जुलूस के लिए बीडीओ, सीओ, समेत अन्य पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया और अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जुलूस के साथ साथ चलेंगे एवं गंतव्य तक पहुंचने तक साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि नवादा में 125 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति हुई थी। इसके अलावा बाहर से आए एसएसबी एवं बीएमपी के जवानों को तैनात किया गया था। चार सेक्टरों में बांटकर शोभायात्रा निकाली गई। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों पर तेज-तर्रार वरीय उपसमाहर्ता एवं वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी।

जुलूस पर निगरानी जुलूस के रास्ते एवं घरों की छतों पर भी विडियोग्राफी की मुक्कमल व्यवस्था की गई। शांति पूर्ण संपन्न कराने में विधायक विभा देवी, विधायक मो कामरान, विधान पार्षद अशोक यादव, प्रिंस तमन्ना, जद यू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव अफरोजा खातुन, फख्रुद्दीन उर्फ चामो, कल्लू मियां, अनवर भट्ट, डा विमल प्रसाद सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

माता जागरण कार्यक्रम में रात भर भक्ति रस में डूबे रहे श्रोता

नवादा : जिले के अकबरपुर संगत प्रांगण में छठ व रामनवमी एवं काली पूजा के अवसर पर भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन युवा विधान पार्षद अशोक यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिरदला प्रमुख प्रतिनिधि विनय साहू, विशिष्ट अतिथि स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार राकेश उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार ने किया।

आयोजन समिति के अमित कुमार लंबू, राहुल, बजरंगी, मुकेश कुमार, सिंटू, विनोद लहरी, मुकेश कुमार, बजरंगी, ओम प्रकाश साहू, संदीप बरनवाल, उदय कुमार, राकेश, आकाश चौधरी, विक्रम कुमार, विधायक जी समेत अकबरपुर के महिला पुरुष हजारों की संख्या में उपस्थित थे जबकि कानपुर एवं पटना के कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकी और कर्णप्रिय भक्ति संगीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का उपस्थित दर्शकों ने मुक्त कंठ से सराहना किया ।कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक समाजसेवी राजीव कुमार बॉबी कार्यक्रम पर ऑनलाइन निगरानी रखते हुए दिशा निर्देश देने का काम किया।

ड्यूटी के साथ अफ्तार की भी थी व्यवस्था

नवादा : जिला मुख्यालय में शनिवार को आयोजित रामनवमी शोभा यात्रा के क्रम में कई मिथक टूटता दिखा। फिलहाल अल्पसंख्यक समुदाय का विशेष पवित्र माह रमजान चल रहा है। बावजूद अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ जवानों की ड्यूटी लगाई गई। ऐसे में अफ्तार में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ख्याल स्थानीय लोगों ने रखा।

मस्तानगंज से रजौली बस स्टैंड तक अति संवेदनशील माना जाता रहा है। पूर्व में जुलूस के साथ पुलिस बलों पर हमले को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में जुलूस को सुरक्षित निकालने में प्रतिनियुक्त अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के लिए चुनौती रहती है। जाहिर है रोजा में हो और थकावट न हो ऐसा कैसे हो सकता है।

ऐसे में अंसार नगर के स्थानीय लोगों ने रोजेदारों के अफ्तार के लिए विशेष व्यवस्था कर रखी थी। जद यू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अफरोजा खातुन, फख्रुद्दीन उर्फ चामो आदि के सौजन्य से ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ जवानों ने अफ्तार कर सुकून महसूस किया। इसकी सराहना हर किसी के द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here