भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन की राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक संपन्न

0

बाढ़ : भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन की राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक अनुमंडल के सुदूर टाल क्षेत्र के वरुआने-वथोई पंचायत में आयोजित की गई, जिसमें संरक्षक सियाराम सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई श्रमिक नेता शामिल हुए। बैठक को संबोंधित करते हुये भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण कुमार पासवान ने कहा कि कार्यकरिणी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में देश भर से संगठन से जुड़े श्रमिकों का महाधिवेशन नालन्दा जिला के राजगीर में कराया जायेगा। उस अधिवेशन में संगठन के पदाधिकारियों का भी चुनाव कराया जायेगा।

राष्ट्रीय महामंत्री श्रीपासवान ने कहा कि महाधिवेशन में हमें काफी मदद करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अलावे संगठन के राष्ट्रीय नेता हरिभजन सिंह सिंधु, गोपाल मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा सहित कई दिग्गज श्रमिक नेता को शामिल होने के लिये आमंत्रित किया जा रहा है।

swatva

बैठक में श्रमिक नेता सौरभ मिश्रा, बेलछी जिला पार्षद रबिन्द्र पासवान के अलावे सैकड़ों श्रमिक मौजूद थे। भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण कुमार पासवान ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि जब तक भारत या राज्य सरकारें श्रमिकों का स्थायीकरण नही करेगी तब तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here