20 दिसंबर : नवादा की मुख्य खबरें

0

खाना बनाने के दौरान जिंदा जली युवती, मार्च में होनी थी शादी

नवादा : जिले में आग से जलकर युवती की मौत हो गई। मार्च 2023 में मृतका की शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के खराठ गांव की है।

मृतका की पहचान शंकर पासवान की 20 वर्षीय पुत्र कृतिका कुमारी के रूप में किया गया। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

swatva

खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार कृतिका घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी आग की लपटें कपड़े को पकड़ लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक आग पूरी तरह से उसे अपने आगोश में ले लिया। जिससे कृतिका की मौत हो गई।

मृतका के पिता शंकर पासवान ने बताया कि मार्च 2023 में कृतिका सहित दो बेटियों की शादी होने वाली थी। शादी के लिए अभी से ही तैयारी में जुटे थे। धीरे-धीरे बेटी को देने के लिए सामान की खरीदारी कर रहे थे। कृतिका चार बेटियों में सबसे बड़ी थी। इसी बीच सोमवार की देर शाम खाना बनाने के दौरान आग की चपेट में आ गए जिससे कृतिका की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जहां कृतिका की शादी तय हुई थी वहां भी मातमी सन्नाटा पसर गया।

नवादा नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर पिंकी और उपाध्यक्ष में कंचन कुमारी को बढ़त, वारिसलीगंज के 6 वार्डों का परिणाम आया सामने

नवादा : जिला मुख्यालय के कन्हाई कालेज में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। नवादा नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य पार्षद में पिंकी कुमारी का टमटम शुरुआती रुझानों में तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। उप मुख्य पार्षद पद पर कंचन विश्वकर्मा (गेंहू की बाली) को बढ़त है।

वारिसलीगंज नगर परिषद के वार्ड 1 से रौशन कुमार 574 वोट लाकर चुनाव जीत गए हैं। रनर रहे निवर्तमान पार्षद अभय कुमार को 136 वोट मिले। वारिसलीगंज वार्ड 2 से श्वेतांक कुमार 357 वोट लाकर विजयी हुए। सीमा कुमारी को 216 वोट मिले। वारिसलीगंज वार्ड 3 से विभा कुमारी 198 मत लाकर चुनाव जीत गई। ममता कुमारी को 170 वोट मिले। वार्ड 4 से रजनी देवी 521 वोट लाकर चुनाव जीती। गौरी देवी को 324 वोट मिले।

वार्ड 5 से सूरज कुमार 269 वोट लेकर जीते। रनर दिलीप कुमार को 228 वोट मिले। वार्ड 6 से सुनैना देवी 408 वोट लाकर जीती। इंद्रावती देवी को 290 वोट मिले। नवादा नगर परिषद के वार्ड 1 से अनिता देवी, 2 से आलोक कुमार, 3 से प्रतिमा देवी और 4 से राजेश कुमार को जीत मिली है। अन्य किसी भी निर्वाचन क्षेत्र का रुझान या परिणाम सामने नहीं आया है।

नगर परिषद की मुख्य पार्षद बनीं पिंकी कुमारी

नवादा : नगर निकाय चुनाव की प्रथम चरण की मतगणना केएलएस कॉलेज में संपन्न हुई। मतगणना को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। सभी प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं को पूरी तरह से गेट पर ही जांच के बाद मतगणना केंद्र में प्रवेश कराया गया ।

आपको बता दें कि नगर परिषद नवादा, वारसलीगंज एवं नगर पंचायत रजौली के 537 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हुआ, नवादा नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर जीतीं पिंकी कुमारी, मिले 25292 वोट नवादा में उप पार्षद पर प्रत्याशी कंचन विश्वकर्मा जीतीं। 22,356 वोट मिले। वहीं नाज रफत 9043 मत प्राप्त की। जहां कंचन विश्वकर्मा की विजय हुईं।

नवादा नगर परिषद के वार्डों से निर्वाचित उम्मीदवार

1 अनिता देवी 2 आलोक कुमार 3 प्रतिमा देवी 4 राजेश कुमार 5 सूरज यादव 6 सुषमा देवी 7 गुड्डू पांडेय 8 मनवा देवी 9 अम्बिका प्रसाद 10 साबो देवी 11 टमाटर यादव 12 सुनील देवी 13 गीता देवी 14 आरती कुमारी 15 लक्ष्मीनीय देवी 16 गोरे यादव 17 पवन कुमार पंडित 18 फरजाना खातून 19 रीता देवी 20 रानी कुमारी 21रीना कुमारी 22 दीपा कुमारी 23 कुमकुम गुप्ता 24 मौजी राम 25 मो अलाउद्दीन 26 मारो देवी 27 ताहिरा प्रवीण 28 गोपाल कुमार 29 गौरी साव 30 गुलनाज 31 शबाना प्रवीण 32 हलीमा खातून 33 आबदा आजमी 34 शबाना प्रवीण 35 शांति देवी 36 सत्येंद्र चौहान 37 सुरेन्द्र मांझी 38 प्रतिमा कुमारी 39 निकहत प्रवीण 40 तहजीबा खातून 41 कनीज फातिमा 42 चुनाव नहीं हुआ 43 आदित्य कुमार 44 राकेश रंजन।

200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू

आपको बता दें कि मतगणना को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मतगणना केंद्र के 200 मीटर की परिधि में सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती द्वारा धारा 144 लगाया गया है। विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा है अगर कोई जुलूस निकालते हैं तो उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here