17 नवंबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

खुटौना के एक व्यक्ति की हरियाणा में मृत्यु से मातम

मधुबनी : जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के हुदरा गांव वार्ड संख्या-11 के एक 48 वर्षीय बुधन दास की हरियाणा में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से घर में मातम छाया हुआ है। उनकी पत्नी कुसुमा देवी तथा उनके बच्चे को रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

बता दें कि मृतक हरियाणा के पुनर हेरी थाना क्षेत्र के पुनरहेरि शहर में एक धान के मंडी में मजदूरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार निर्मली से अपना डेरा ऊंचा था और वहां से सब्जी लाने के लिए बाजार से वापस लौट रहा था। रास्ते में पीछे से एक ट्रक पर चलते हुए भाग निकला और उनकी मृत्यु मौके पर ही हो गई। शुक्रवार को सुबह मृतक की लाश खुदरा गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया और देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ लग गई। वहां उपस्थित सभी लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करने लगे। पंचायत के मुखिया उमेश दास ने यथासंभव मदद कर उनका अंतिम संस्कार कराया और एक शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।

swatva

एएमयू के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेता डॉ. मसकूर उस्मानी पहुंचे खैरी बांका

मधुबनी : जिले के बिस्फी मे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सह जाले विधानसभा से रहे महागठबंधन से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ. मसकूर अहमद उस्मानी अचानक बिस्फी प्रखंड अंतर्गत खैरी बांका गांव में कांग्रेस के पूर्व आईटी सेल के जिला उपाध्यक्ष सह समाजिक कार्यकर्ता इमरान अहमद के आवास पर पहुंचे वही परिवार वालो ने उनका स्वागत किया।

वही बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मो. इमरान हमारे पार्टी के सबसे सक्रिय कार्यकर्ता है। कई पद पर रह चुके है और वो एक बिस्फी के चर्चित समाजसेवी भी है, जब हमलोग राजनीति में नही थे। सिर्फ सामाजिक कार्य करते थे, तभी से हमलोगो का आपसी अच्छा भाईचारा संबंध रहा है।

मुझे बीते दिनों पता चला के इमरान अहमद के पिता हाजी हसनैन साहब की तबियत कुछ बिगड़ गई थी, तब उस वक्त बिहार से बाहर थे, लौटते ही उनके पिता से मिलने हम यहां पहुंचे है। भगवान की कृपा से पहले से वो अब बहुत स्वस्थ्य है। वही क्रिब्स अस्पताल के सलाहकार फारूक नेजामी, समाजिक कार्यकर्ता गालिब मोजिब, बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव तबरेज आलम, फरहान अख्तर, अकबर अली, मो. प्यारे आदि लोग मौजूद थे।

तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मधुबनी : जिले के खजौली स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान एएसआई चरित्र राम के नेतृत्व में शराब के नसा में तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद गुरुवार को न्यायीक हिरासत में भेज दिया। एएसआई चरित्र राम ने बताया कि बुधवार की संध्या गश्ती के दौरान मनियरवा ब्रह्मस्थान के पास शराब के नसा में धुत होकर हंगामा मचा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कन्हौली गांव निवासी स्व. किशोरी सहनी के पुत्र रामशोभीत सहनी के रूप में हुआ है। वही जब पुनः गश्ती के दौरान जब दतुआर चौक पर पहुचे, तो दो व्यक्ति शराब के नशा में धुत होकर घूम रहा था, जिसे सशत्र बल के द्वारा कब्जे में लेने के बाद जांच के उपरांत शराब की नशा पुष्टि होने पर दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार पियक्कड़ की पहचान दतुआर गांव निवासी लुचाई राम के पुत्र अशोक राम और बीरबल महतो के पुत्र छोटू महतो के रूप में हुआ है। वही थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह बताते है कि गिरफ्तार तीनों पियक्कड़ को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

परिवार नियोजन की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की नहीं, पुरुषों को भी आना होगा आगे : सिविल सर्जन

मधुबनी : मिशन परिवार विकास अभियान के तहत 14 से 20 नवंबर तक दंपति संपर्क सप्ताह चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने 15 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सारथी रथ के माध्यम से अगले 5 दिनों तक चलने वाले दंपति संपर्क सप्ताह के दौरान जिला के सभी प्रखंडों में माइकिंग कर लोगों को परिवार नियोजन खासकर पुरुष नसबंदी के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस बाबत डॉ. झा ने बताया कि परिवार नियोजन सेवाओं को सही मायने में धरातल पर उतारने और समुदाय को छोटे परिवार के बड़े फायदे की अहमियत समझाने की हरसंभव कोशिश सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनवरत की जा रही है। यह तभी फलीभूत हो सकता है, जब पुरुष भी खुले मन से परिवार नियोजन साधनों को अपनाने को आगे आएं और उस मानसिकता को तिलांजलि दे दें कि यह सिर्फ और सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी है।

पुरुष नसबंदी से शारीरिक कमजोरी आती है, यह गलत धारणा है। इसको मन से निकालकर यह जानना बहुत जरूरी है कि महिला नसबंदी की अपेक्षा पुरुष नसबंदी अत्यधिक सरल और सुरक्षित है। इसलिए दो बच्चों के जन्म में पर्याप्त अंतर रखने के लिए और जब तक बच्चा न चाहें तब तक पुरुष अस्थायी साधन कंडोम को अपना सकते हैं। वहीं परिवार पूरा होने पर परिवार नियोजन के स्थायी साधन नसबंदी को भी अपनाकर अपनी अहम जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

दो और तीन बच्चों के पिता को किया जाएगा जागरूक 

अभियान के दौरान दो और तीन बच्चों के पिता को पुरुष नसबंदी करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही एक बच्चे के पिता को परिवार नियोजन के अस्थाई उपाय के रूप में कंडोम इस्तेमाल करने और दो और तीन बच्चों के पिता को पुरुष नसबंदी करवाने के लिए प्रेरित करते हुए इसके लिए आवश्यक साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला भर के सभी अस्पतालों और प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर परिवार नियोजन के स्थाई साधन के रूप में महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी और अस्थाई साधन के रूप में गर्भनिरोधक गोली और इंजेक्शन के साथ-साथ कॉपर-टी लगवाने की सुविधा उपलब्ध हैं। इसी तरह पुरुषों के लिए भी कंडोम उपलब्ध हैं।

अधिक सरल है पुरुष नसबंदी

सिविल सर्जन ने बताया कि पुरुष नसबंदी मामूली शल्य प्रक्रिया है। यह महिला नसबंदी की अपेक्षा अधिक सुरक्षित और सरल है। इसके लिए न्यूनतम संसाधन, बुनियादी ढांचा और न्यूनतम देखभाल की आवश्यकता है। पुरुष नसबंदी को लेकर समाज में कई प्रकार का भ्रम फैला हुआ है। इस भ्रम को तोड़ना होगा। छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा को साकार करने के लिए पुरुष को आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाने की जरूरत है।

मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. दयाशंकर निधि, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक नवीन दास, आयुष्मान भारत डीपीसी कुमार प्रियरंजन, अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद, डीसीक्यूए डॉक्टर कमलेश शर्मा, केयर इंडिया के डीटीएल महेंद्र सिंह सोलंकी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

सदर अस्पताल में बन रहे मॉडल अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण

मधुबनी : सदर अस्पताल में बन रहे मॉडल अस्पताल तथा अस्पताल में हो रहे विकास कार्यों का सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने गुरुवार को जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय इंतजाम, ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं, निर्माणाधीन भवन, पार्किंग के इंतजाम, वेटिंग जोन सहित अन्य कार्यों का गंभीरतापूर्वक जायजा लिया।

इस दरम्यान उन्होंने अस्पताल प्रबंधक को पोस्टमार्टम हाउस को यक्ष्मा विभागके बगल में, सुलभ शौचालय को एएनएम छात्रावास के निकट, स्थानांतरित करने का निर्देश दिया चुकी बरसात के समय में सुलभ शौचालय में पानी भर जाता है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल के दोनों गेट पर बाहरी परिसर को अतिक्रमणकारियों से खाली कराए गए परिसर को अस्पताल परिसर में शामिल करने का निर्देश दिया।

विदित हो कि सदर अस्पताल में वर्तमान में दो ओटी (ऑपरेशन थिएटर) है, जिसमें एक आई ओटी तथा दूसरा ओटी जहां लोअर एब्डोमेन, अपर एब्डोमेन, सी-सेक्सन, पीपीएस सभी तरह का ऑपरेशन किया जाता है। जिससे सी-सेक्शन कराने वाली गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वहीं प्रसव कराने वाली गर्भवती माताओं को प्रसव कक्ष से अधिक दूरी तय कर ऑपरेशन थिएटर तक जाना पड़ता है, जिसे सिविल सर्जन ने मैटरनिटी ओटी के लिए अलग से लेबर रूम में वार्ड से कनेक्ट कर मरीज को वार्ड के अंदर से ही ओटी में शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया, जिससे मरीजों को कम से कम दूरी तय करनी पड़े। सर्जन ने अस्पताल प्रबंधक को अस्पताल परिसर में अलग से मेटरनिटी ओटी बनाने का निर्देश दिया।

जुलाई 2023 तक बनकर तैयार होगा मॉडल अस्पताल

अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल भवनों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। जहां उपस्थित कर्मी द्वारा सिविल सर्जन को बताया गया कि जुलाई 2023 तक मॉडल अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर में बेतरतीब ढंग से वाहनों की पार्किंग पर सख्ती पूर्वक रोक लगाने का आदेश दिया।

चिह्नित स्थानों पर वाहन की पार्किंग सुनिश्चित कराने को कहा। सदर अस्पताल में स्वच्छता संबंधी इंतजाम दुरूस्त करने का निर्देश उन्होंने अस्पताल प्रबंधक को दिया। अस्पताल के जीर्णोद्धार संबंधी कार्यों पर संतोष जाहिर करते हुए इसे ससमय पूरा करने का निर्देश उन्होंने दिया। सदर अस्पताल में बने शौचालयों के साफ-सफाई का बेहतर इंतजाम सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

30 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का एनसीडी जांच सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश

सिविल सर्जन ने एनसीडी सेवाओं को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। संबंधित सेवाओं की समीक्षा करते हुए एनसीडी क्लिनिक के सफल संचालन का उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम मे हर्ट अटैक और डायबिटीज से होने वाली मौत के मामलों में बढ़ोतरी की संभावना होती है। लिहाजा अधिक से अधिक लोगों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराने का निर्देश ने दिया।

उन्होंने प्रमुखता के आधार पर 30 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का एनसीडी जांच सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया अस्पताल की क्रियाशीलता व दृष्टिगत बदलाव संबंधी कार्य प्रमुखता के आधार पर संपादित किये जा रहे हैं। इससे मरीजों को सुलभता पूर्वक बेहतर चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध हो सकेगा। विभाग का ध्यान एनसीडी सेवाओं की बेहतरी पर टिका है। इसे बेहतर बनाने की रणनीति पर काम चल रहा है।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. दयाशंकर निधि, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक नवीन दास, आयुष्मान भारत डीपीसी कुमार प्रियरंजन, अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद, डीसीक्यूए डॉक्टर कमलेश शर्मा, केयर इंडिया के डीटीएल महेंद्र सिंह सोलंकी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

संदिग्ध हालत में खेत से महिला का शव बरामद, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मधुबनी : जिले के बासोपट्टी काली मंदिर से कलना जाने वाली सड़क के चैनपुरा रॉड में गोदाम के पीछे महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है। शव की मिलने की सनसनी आग की तरह फैल गया, जिससे घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। शव मिलने की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी।

पुलिस के पहुँचते ही मृतक महिला की जिंदा होने की बात कही गयी। तब स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से थानाध्यक्ष के नेतृत्व में महिला को बासोपट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।हालांकि डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।

मृतक महिला की पहचान 

बेचो देवी पति शंकर यादव बासोपट्टी पूर्वी वार्ड नं 3 निवासी के रूप में किया गया है। इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।बताया जा रहा है कि महिला का दो लड़का और एक लड़की है। सभी बच्चे नाबालिग ही है। वही महिला का पति प्रदेश रहकर अपने घर परिवार का भरण पोषण करते है।

राम उदय राय बने जदयू के नए प्रखंड अध्यक्ष, चुने गए निर्विरोध

मधुबनी : जिले के बासोपट्टी प्रखंड के गिरिजा विवाह भवन के सभागार में जदयू प्रखंड अध्यक्ष की चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। दरअसल पार्टी के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पर्यवेक्षिका के रूप में महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता देवी व निर्वाची पदाधिकारी के रूप में महिला नेत्री अनारो देवी की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया शुरू करायी गयी, जहां तीन लोगों ने नामांकन पर्चा दायर किया।

लेकिन मो. अलीमुद्दीन व वृजमोहन मंडल को प्रयाप्त समर्थन नहीं मिलने पर दोनों ने अपना-अपना समर्थन राम उदय राय को दे दी, जिसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल गूंज गया। कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने फूल माला पहनाकर नए प्रखंड अध्यक्ष को स्वागत की, साथ ही नीतीश कुमार जिंदाबाद आदि नारे लगाए गए।

वहीं प्रखंड अध्यक्ष राम उदय राय ने पार्टी की आदेश को ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करने, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने समेत पार्टी के सदस्यों व आम नागरिकों को हर संभव मदद करने का वचन दिया।

पर्यवेक्षिका सरिता देवी ने बताया की राम उदय राय को निर्विरोध चुना गया है, जिसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेज दिया जाएगा। इस मौके पर जदयू नेता विरेन्द्र झा उर्फ नुनू झा, छोटे मंडल, रवी यादव, बिनोद झा, ऋषिकेश ठाकुर, मो. नईम, गुलाम अजदानी, कैलाश मंडल, मनोज सिंह, विवेका चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं व अन्य समर्थकों ने नए अध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर स्वागत की।

दो महिला समेत पांच आरोपित गिरफ्तार

मधुबनी : जिले के हरलाखी थाना की पुलिस ने पूर्व के अलग-अलग शराब मामले में दो अप्राथमिकी व दो नामजद आरोपित एवं एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त की पहचान मांगपट्टी गांव निवासी किशुन सदा व राजकुमार सदा के रूप में हुई है।

वहीं दूसरे मामले में नामजद महिला आरोपित की पहचान उमगांव निवासी रेखा देवी व शीला देवी के रूप में हुई है। वहीं वारंटी की पहचान सोठगांव निवासी मो मंसूर के रूप में हुई है। इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपित व वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एसएसबी ने लगाई निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर

मधुबनी : जिले के हरलाखी प्रखंड के नंदलाल प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में 48वीं वाहिनी एसएसबी गंगौर के कैम्प इंचार्ज के नेतृत्व में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में फ्रंटियर पटना के सीवीओ डॉ. एस.के. मंडल व मुजफ्फरपुर सेक्टर के डॉ. एस.सी. सुखदेव ने दर्जनों किसानों के पशुओं का निशुल्क उपचार किया, साथ ही चिकित्सकों ने किसानों को पशु के रखरखाव को लेकर भी मार्गदर्शन दी।

इस दौरान कंपनी इंचार्ज इंसपेक्टर मुकेश कटुम्बरीया ने बताया की एसएसबी के तत्वाधान में सामाजिक चेतना अभियान के तहत आमजनों के हितों में एसएसबी के द्वारा समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर अमित कुमार, अशोक कुमार, देशराज, मोहन सिंह व विनय कुमार समेत अन्य कई एसएसबी जवान सहयोग में मौजूद थे।

सर्वसम्मति से जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने रामबाबू

मधुबनी : जिले के खजौली मे गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के खजौली बाजार स्थित हरदेव बनारस जनता महाविद्यालय के परिसर में शांतिपूर्ण तरीका से जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सम्पन हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से सुक्की पैक्स अध्यक्ष रामबाबू सिंह को जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुनाव किया गया।

गुरुवार को प्रखंड जदयू के अध्यक्ष पद को चुनाव को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में सुबह से ही काफी गहमागहमी देखने को मिल रहा था।अध्यक्ष पद को लेकर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, सुक्की पैक्स अध्यक्ष रामबाबू सिंह, महेश्वर सिंह उर्फ महेश नेता, धनवीर राउत और दीनानाथ सिंह के द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर अध्यक्ष पद के लिए अपना दावेदारी रखा।

इस दौरान चुनाव में भाग लेने को पहुचे जदयू के क्रियाशील मतदाता सदस्य ने सभी एक स्वर में सर्वसम्मति से सुक्की पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामबाबू सिंह को प्रखंड अध्यक्ष बनाने की मांग करने पर अध्यक्ष पद के लिए दिए दावेदारी सभी उमीदवार ने अपना नाम वापस लेते हुए सुक्की पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामबाबू सिंह को सर्वसम्मति से निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चुनाव किया गया।

वही रामबाबू सिंह को जदयू प्रखंड अध्यक्ष बनते ही वहां मौजूद जदयू कार्यकर्ता के द्वारा रामबाबू सिंह को फूल माला रंग-गुलाल लगाकर खुसी का इजहार करने लगा।वही नवनिर्वाचित जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू सिंह ने कहा कि पार्टी की खजौली में जदयू की संगठन की मजबूती के साथ सभी कार्यकर्ताओं को एक रूप समरसता देना उसकी पहली प्राथमिकता होगी।

वही प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह और पर्यवेक्षक सत्य नारायण साफी ने संयुक्त रूप से बताया कि सुक्की गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष रामबाबू सिंह को जदयू खजौली प्रखंड अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव किया गया। वही जदयू नेता शत्रुधन राउत ने कहा कि रामबाबू सिंह को जदयू प्रखंड अध्यक्ष बनने पर जदयू कार्यकर्ता में खाफी खुसी का माहौल है। रामबाबू पार्टी के हित मे हमेसा एक सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका हमेशा निभाते आ रहे है।

इस मौके पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह, पर्यवेक्षक सत्यनारायण साफी, सहायक पर्यवेक्षक हरि ओम सिंह, पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद सिंह, रामराजी सिंह, मुखिया जयप्रकास मंडल, बिलट सिंह, राम शोभित मंडल, रामचरित्र सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, मुरारी चौधरी, भोला सिंह, डॉ. प्रभात कुमार, पूर्व मुखिया चन्द्रमोहन राय उर्फ बिजली, आनन्द मंडल, राम विलक्षण महतो, अमरेश, नवीन चौधरी, हरीमोहन राय, शिव कुमार सिंह, नवीन सिंह, लक्ष्मण पंडित, गंगा प्रसाद सिंह, विनय मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

जेडीयू के प्रखण्ड अध्यक्ष एक बार फिर बने श्रीकांत यादव

मधुबनी : जिले के बिस्फी मे बिस्फी प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय कृषि भवन आयोजित की गई। बैठक प्रदेश से मनोनीत चुनाव पर्यवेक्षक फुलदेव यादव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में चुनाव पदाधिकारी के रूप में सलित कुमार भी मौजूद थे। सर्वप्रथम चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए पर्यवेक्षक फुलदेव यादव ने कहा कि जो भी कोई व्यक्ति अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं, निर्धारित समय के अंदर चुनाव पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा करें।

निर्धारित समय तक सिर्फ निवर्तमान अध्यक्ष श्रीकांत यादव ने ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस स्थिति में जिला से भेजे गए पर्यवेक्षक एवं चुनाव पदाधिकारी ने निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत यादव को ही अध्यक्ष पद के लिए नाम की विधिवत घोषणा कर दिया। इस तरह श्रीकांत यादव दुसरी बार जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष बन गये।

इस जीत पर प्रदेश मंत्री मो. रुस्तम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी, पूर्व प्रमुख सीमा मंडल, जहीर परसौनवी, इफ्तिखार जिलानी, राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, दिलीप चौधरी, मो. इरशाद, रंजीत सिंह, मो. मिंटू, कृष्ण शर्मा, सुनील कुमार यादव, आलोक कुमार, अशोक कुशवाहा, महेश्वर कामत आदि लोगों ने नये अध्यक्ष श्रीकांत यादव को बधाई देते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि श्रीकांत यादव के नेतृत्व में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा।

नियमित टीकाकरण को ले आंगनवाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

मधुबनी : जिले के खजौली नियमित टीकाकरण के प्रति जागरुकता को लेकर प्रखंड की आंगनवाड़ी सेविकाओं को गुरुवार को स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय में रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उपस्थित सेविकाओं को शून्य से 24 माह तक के शिशु एवं एक वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को समय-समय पर लगाए जाने वाले टीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।

उन्हें टीकों की महत्ता के साथ-साथ 10 से 16 आयुवर्ग के किशोर-किशोरियों को लगने वाले टीके, किस विमारी से बचाव हेतु कौन से टीके उपयुक्त हैं, टीकाकरण सत्र के लिए ड्यूलिस्ट का संधारण, सर्वे रजिस्टर तैयार करना, गर्भवती माताओं का टीकाकरण आदि के संबंध में भी विस्तार से समझाया गया।

मौके पर सीडीपीओ रीता रानी, स्वास्थ्य प्रबंधक अर्चना भट्ट, बीसीएम शंभू कुमार, यूनिसेफ के बीएमसी काली चरण झा, डब्ल्यूएचओ के एफएम संजीव कुमार सिंह, महिला पर्यवेक्षिका अर्चना कुमारी, सुनीता कुमारी आदि उपस्थित थे।

तीसरी बार जदयू प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

मधुबनी : जिले के कलुआही प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पद पर उदय कान्त चौधरी तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। गुरुवार को जदयू प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव पर्यवेक्षक कपिल देव राय एवं निर्वाचि पदाधिकारी बैधनाथ यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पद पर केवल एक नामांकन उदय कांत चौधरी ने किया इसके अलावा किसी ने नामांकन नहीं किया।

नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्वाची पदाधिकारी बैधनाथ यादव ने उदयकांत चौधरी को प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दिया।

बधाई देने वालों में जद यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष केदारनाथ भंडारी, जहीर मलमली, सुबोध ठाकुर, घूरन यादव, हरिशंकर पासवान सहित कई लोगों ने बधाई दिया तथा सभी ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष उदय चौधरी के तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी में नई ऊर्जा आएगी।

मारपीट में जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत

मधुबनी : जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में 20 अक्टूबर को मारपीट मे हुए जख्मी महिला मुन्नी देवी 55 वर्ष की मौत गुरुवार को इलाज के दौरान हो गई। उक्त जानकारी देते हुए कलुआही के थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कलुआही थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पुर निवासी सुंदर दास की पत्नी मुन्नी देवी को गांव के ही परमेश्वर मंडल, रेखा देवी, विकास मंडल, रमेश मंडल, रामकली देवी, अर्पणा कुमारी, सुरेश मंडल आशीष कुमार ने मारपीट कर जख्मी कर दिया था।

जिसके विरुद्ध मुन्नी देवी ने कलुआही थाना में थाना कांड संख्या 202/2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी एवं प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद इलाज कराने के लिए दरभंगा निजी क्लीनिक में चली गई, जहाँ इलाज के दौरान गुरुवार को दरभंगा मे ही उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद उसके परिजन शव को अपने घर लक्ष्मीपुर लाया लक्ष्मीपुर लाने के बाद कलुआही थाना की पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।

सुमित कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here