31 अक्टूबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया याद, अर्पित किये श्रद्धासुमन

मधुबनी : जिला कांग्रेस कमिटी, मधुबनी के तत्वावधान में देश के आजादी आंदोलन के महानायक,भारतरत्न आजाद भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री सह गृहमंत्री लौहपुरूष स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल का 147वां जयंती एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के शिल्पकार, लौह महिला भारतरत्न स्व. इंदिरा गांधी की 39वीं पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में श्रदांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम दोनों महान विभूतियों तैल चित्रों पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदासुमन निवेदित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो. झा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं लौहमहिला श्रीमती इंदिरा गांधी की व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल दृढ़ इच्छाशक्ति एवं पक्का इरादा के महामानव थे। आजादी आंदोलन में उन्होंने कई बार आंग्रेज़ों ने कड़ी सजा दी और उन्हें जेल यातनाएं दी, लेकिन सरदार पटेल अंग्रेजों के आगे झुके नही बल्कि पूरी ताकत से लड़ते रहे।

swatva

अजादी के बाद देश के गृहमंत्री के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण काम किया देश की सीमा को बड़ा किया और 565 रियासत को भारत मे विलय का श्रेह उन्हें जाता है। वे गांधी जी के पक्का अनुनायी थे। गांधी जी के हत्या के बाद उन्होंने ही आरएसएस पर देश मे प्रतिबन्ध लगाने का काम किया, वे सच्चे मायने में राष्ट्रभक्त नेता थे। वहीं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री लौहमहिला इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं अपने पिता पंडित जवाहर लाल नेहरू के मार्गदर्शन में आजादी आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग ली।

देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विश्व स्तर पर भारत के परचम को लहराया और आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने कार्यकाल में किसानों, मजदूरों, छात्रों, नौजवानों एवं महिलाओं के लिए कई उल्लेखनीय कार्य को मूर्तरूप दिया। देश मे उद्योगों का जाल, किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिंचाई की व्यवस्था के साथ कई काम की। देश मे बैंकों का राष्ट्रीयकरण, सेना को सशक्तिकरण, सड़कों एवं रेलवे का विस्तारित किया, साथ ही गाँव-गाँव मे सरकारी स्कूल, अस्पताल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय की स्थापना की।

उन्होंने ही प्रथम परमाणु बम विस्फोट कर दुनिया को चकित कर दिया और इसीलिए उन्हें लौहमहिला कहा जाता है। उन्हीं के देखरेख में 1971 में पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांटकर बंग्लादेश का निमार्ण की ओर पाकिस्तान को उसके घर मे घुसकर 1 लाख सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया। वे दृढ़ निश्चय थी। वे देश की एकता और अखंडता से कभी भी समझौता नहीं कि, इसीलिए उन्हें विदेशी साजिश के शिकार होना पड़ा और आज ही के दिन आतंकियों ने उन्हें हत्या कर दी।

आज के इस कार्यक्रम में अमानुल्लाह खान, ज्योतिरामन झा बाबा, ऋषिदेव सिंह, अकील अंजुम, शमसुल खां, विदेश चौधरी, आलोक कुमार झा, मो. सबीर, अशोक प्रसाद, राजीव शेखर झा, धनेश्वर ठाकुर, मो. अबुबकर, मुकेश कुमार झा पप्पू, बिनय कुमार झा, महेश प्रसाद, अविनाश झा, उदित कुमार, राहुल मिश्रा, रमेश पासवान, अनिल चन्द्र झा, कौशल कुमार, मुरलीधर झा मौजूद रहे।

अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक जख्मी

मधुबनी : जिले के खजौली थाना क्षेत्र के खजौली से मधुबनी जाने वाली मुख्य सड़क में इनरवा गांव स्थित वार्ड नौ में सोमवार को एक अज्ञात चौपहिया वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। उन्हें आसपास के लोगों द्वारा तत्काल स्थानीय पीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जख्मी युवक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के नारायणपट्टी वार्ड 12 निवासी धैर्य नारायण आचार्य के पुत्र नंदन कुमार आचार्य के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि नंदन कुमार अपने घर से खाली सिलेंडर में गैस भरवाने बाइक से खजौली बाजार आ रहा था, जहां इनरवा वार्ड नौ में पीछे से अनियंत्रित गति से आ रही एक ब्लू रंग की कार ने उन्हें ठोकर मार दी। घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। जहां स्थानीय ग्रामीणों सुरेश कुमार, रामसागर महतो, सुजीत कुमार, अरविंद कुमार, रामकुमार के द्वारा जख्मी युवक को पीएचसी पहुंचाया गया। हालांकि युवक खतरे से बताए जा रहे हैं।

आस्था के साथ संपन्न हुआ सूर्य उपासना का महापर्व छठ

मधुबनी : जिले के मधवापुर प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। इस दौरान एक तरफ जहां व्रती छठ घाट पहुंचकर भगवान भास्कर को संध्याकालीन एवं सूर्योदय के समय अर्घ्य देकर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना किया और सोमवार की सुबह के अर्घ्य के बाद व्रतियों ने अन्न-जल ग्रहण कर पारण किया।

बच्चे, बूढ़े और जवान सब पूरी आस्था के साथ व्रतियों का साथ दे रहे थे। जव व्रती तालाब के पानी में जाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए प्रसाद भरी टोकरी उठाती, तो परिजन उनका सहयोग कर रहे थे। इसके साथ ही लोगों ने भगवान भास्कर से सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। खासकर भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित मधवापुर मटिहानी और तुलसियाही में दोनो देश का संगम एक अलग ही छंटा बिखेर रहा था, जिसका दृश्य मनमोहक था। वही उतरा गांव स्थित बीचला टोल में संगम कला परिषद के नवयुवकों की टोली ने तो घाटों को इस तरह सजाया-सवारा था कि कोई भी हटने का नाम ही नहीं ले रहा था। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर विगत पंद्रह दिनों से क्षेत्र में चहल-पहल थी।

कई लोगों ने अपने मन्नतें पूरी होने पर छठ घाटों पर दूध और प्रसाद चढ़ाया। इसके अलावे साहरघाट में भी छठ पर्व की काफी धूम रही। एक ही घाट पर समाज के विभिन्न तबका के लोग एक साथ मिलकर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। एक तरफ जहां व्रती पानी में खड़ा होकर भगवान भास्कर की आराधना कर रहे थे, तो दूसरी तरफ परिवार के लोग नए नए परिधान में सज संवर कर दृश्य को मनमोहक बना रहा था। इसी तरह बिहारी, जानकारी नगर, बासुकी, दुर्गापट्टी, बलवा, बैरवा, अकहा, मुखियापट्टी, केरवा, रेमा, बसवरिया, लाेमा, पिहवाडा, बैंगरा, मिनती, पोखरौनी, विशनपुर, त्रिमुहान, पकड़ी, आवारी, तरैया, अंदौली, पिरोखर, सोबरौली, सलेमपुर, पहिपुरा समेत सभी गांवों में धूमधाम से पर्व को मनाया गया और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया।

वही मधवापुर थानाध्यक्ष राज कुमार मंडल, साहरघाट थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, सीओ रामकुमार पासवान, एसआई आर एन प्रसाद, अभिषेक आनंद समेत सभी जनप्रतिनिधि भी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण करते हुए दिखें।

960 बोतल नेपाली शराब सहित एक कार जब्त

मधुबनी : जिले के खजौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जयनगर से खजौली आने वाली मुख्य सड़क में दतुआर गांव के वार्ड नौ स्थित कोसी नहर पुल के पास से 960 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ एक सेंट्रो कार जब्त की। हालांकि शराब धंधेबाज व कार चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। भागे शराब धंधेबाज की खजौली थाना क्षेत्र के ही छपराढ़ी गांव के वार्ड एक निवासी संजय यादव के रुप में पहचान की गई है।

इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पीएसआई राम कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस बल द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर दतुआर गांव के वार्ड नौ स्थित मुख्य सड़क से उक्त कार व शराब जब्त की गई। उन्होंने बताया की शराब धंधेबाज व अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व

मधुबनी : छठ के कर्णप्रिय मधुर पारंपरिक गीतों के बीच उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ व्रत पूरा हुआ।इस मौके पर नगर समेत कई घाटों पर भक्तों की भीड़ रही। लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन सुबह मधुबनी नगर एवं आसपास के कई घाटों तालाबों जलाशय एवं अपने घरों में छठ करने वाले लाखों छठ व्रतियों ने उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा अर्चना की व्रत रखने वाले लोगों ने अर्घ्य देने के बाद पारण कर अपना व्रत खोला। इसी के साथ 4 दिनों तक चले छठ पर्व का समापन हो गया।

छठ पर्व को लेकर सड़कों से लेकर मुहल्लों की गलियों तक में छठ के कर्णप्रिय मधुर पारंपरिक गीत गूंज रहे थे। मोहल्लों से लेकर घाटों तक साफ-सफाई देखी गई। वहीं खतरनाक घाटों की बेरीकेटिंग की गई थी, ताकि किसी भी घटना की आशंका को लेकर सभी घाटों पर पुलिस बल तैनात थे। बिहार पुलिस,एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम सजग दिखी। भगवान भास्कर के उगते ही लोगों ने जय छठी मैया और सूर्य भगवान के नारे से गुंजायमान वातावरण देखते ही बन रहा था।

भक्तों ने ईश्वर से सुख,समृद्धि व उज्जवल भविष्य की मनोकामनाएं मांगी। भगवान भास्कर की आराधना के लिए खरना किया गया। खरना के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रारंभ हो गया, पर्व के तीसरे दिन शाम का डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया, उसके बाद सुबह का उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही श्रद्धालुओं का छठ पर्व समाप्त हुआ। इसके बाद व्रती अन्न जल ग्रहण किए।

राढ़ एनएच पर बने पुल कई वर्षो से है क्षतिग्रस्त, दो विभागों के बीच फंसा है पेच

मधुबनी : जिले के कलुआही मे कलुआही-बासोपट्टी मुख्य सड़क एनएच 227एल पर राढ़ में बने पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे किसी बड़ी अनहोनी घटना का संकेत दे रही है। बहरहाल इस मामले को लेकर स्थानीय उप प्रमुख चंदन प्रकाश यादव, कमलेश यादव समेत लोगो ने कहा कि आए दिन यहां राहगीरों के साथ दुर्घटना होती रहती है, लेकिन इसे देखने वाला कोई नही है।

यह पुलिया पूरी तरह से जर्जर और संकीर्ण हो चुका है। उक्त जगह पर हर समय जाम सा नजारा रहता है। पुलिया के जर्जर होने के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। विभाग को इस पर जल्द ही पहल करनी चाहिए। वही इस पुलिया के पुर्ननिर्माण को लेकर एनएचआई के अधिकारी बोलते है कि उक्त पुल वाटर वेज विभाग के अंदर है, और वाटर वेज के अधिकारी फंड की कमी का रोना रोकर दोनों एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ते है।

बता दे की ये एनएच भारत-नेपाल सहित कई बड़े शहरों को जोड़ती है, जहां रोजाना बड़े बड़े वाहन रोजमर्रा के खादान समेत अन्य उपयोगी समान लेकर इस पुल से गुजरती है। पुल जर्जर होने के साथ तीखा मोड़ है, जो कभी भी बड़े वाहन गुजरते दौरान कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। वही कलुआही के उप प्रमुख ने विभागीय उच्च अधिकारी से मांग करते हुए कहा की अविलंब संज्ञान में लेकर पुल को चौड़ीकरण कर बनाया जाना चाहिए। इस बाबत एनएचआई के विभागीय अधिकारी से दूरभाष पर संपर्क स्थापित नही होने के कारण उनका पक्ष प्राप्त नही हो सका।

36 घंटे अखंड निर्जला व्रत कर सुर्य देव दिया अर्ध्य, समाप्त हुआ इस वर्ष पर्व छठ

मधुबनी : लोक आस्था की महान चार दिवसीय छठ पूजा सोमवार को हर्षोल्लास के साथ भक्तिमाय वातावरण में संपन्न हुआ। वहीँ, जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के ठाहर, इनरवा, दतुआर, मंगती, सुक्की कन्हौली, चतरा, मरुकीया, महाराजपुर, रसीदपुर, मदना, अकसपुरा, खजौली गांव, बेहटा, बेंता ,ठेंगहा सहित विभिन्न गांव व आसपास के क्षेत्र शांतिपूर्ण तरीका से छठ सम्पन हुआ। सोमवार को लगातार 36 घन्टा निर्जला व्रत रखकर कड़ी साधना की। इस मौके पर व्रतियों ने सुर्य देव से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

इस दौरान शांति व्यवस्था के मध्य नजर रखते हुए बीडीओ मनीष कुमार, सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, आरओ विकेश कुमार, थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के नदी, तालाब, नहर में स्थानीय लोगों के द्वारा बनाए गए छठ घाट पर लगातार गस्त लगा रहे थे। शुक्रवार को नहाय खाय से शुरू हुए लोक आस्था की महा पर्व छठ को लेकर छठ व्रतियों ने शनिवार को खरना, रवि को सांध्य अर्ध्य और सोमवार को उदयमान सूर्य को अर्ध्य निष्ठा पूर्वक देकर सम्पन किया। वही छठ को लेकर छोटे बड़े सहित सभी वर्ग के लोगों में उल्लास का माहौल बना हुआ था।

सुमित कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here