26 अक्टूबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

बिहार स्तरीय क्रिकेट टीम अंडर फिफ्टीन में सिलेक्शन होने पर नियासी कुमारी को किया सम्मानित

मधुबनी : जिला के रहिका प्रखंड के सतलखा पंचायत में नियासा कुमारी, पिता-बेचन पासवान को बिहार स्तरीय क्रिकेट टीम अंडर फिफ्टीन में सिलेक्शन होने पर मिथिला परंपरा अनुसार पाग, माला एवं अंगवस्त्र के साथ अंबेडकर जी की तैलचित्र से सम्मानित किया गया।

इस सम्मानित कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश पासवान ऑल इंडिया दुसाध परिवार मधुबनी जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया। नीयासा कुमारी को बिहार स्तरीय क्रिकेट टीम अंडर फिफ्टीन में सिलेक्शन हुआ है। इसका सिलेक्शन बीसीसीआई के द्वारा किया गया है, जिसके कारण हम सभी लोग इनको आज सम्मानित किए हैं।

swatva

इस सम्मान कार्यक्रम में ऑल इंडिया दुसाध परिवार के समस्त पदाधिकारीगन उपस्थित थे। जिसमें अध्यक्ष कैलाश पासवान, सचिव सुशील पासवान, धीरज पासवान, मंटू कुमार पासवान, कुश कुमार पासवान, धीरज कुमार, पप्पू कुमार पासवान, हीरेन पासवान, राहुल कुमार पासवान और अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मलिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने एवं पदभार पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने जताई ख़ुशी, बांटी मिठाई

मधुबनी : मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पद संभाला। विदित हो की कांग्रेस में 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई कांग्रेसी अध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर संयुक्त रूप से प्रखंड कांग्रेस के नेताओं ने कहा की उनका अध्यक्ष बनना परिवारवाद का आरोप लगाने वाली बीजेपी के लिए एक जवाब है। वहीं अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल बहुत मुश्किलों भरा रहने वाला है।

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यानी उनके सामने दो साल के भीतर कांग्रेस को फिर से जीवित करने की चुनौती है। आज का कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र शाह ने अध्यक्षता किया। इस कार्यक्रम में राजेंद्र झा महेंद्र, मोहम्मद चांद, सुरेंद्र महतो, धनुष लाल महतो, मोहम्मद किताब उद्दीन, हरि कुमार सहित अनेक कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

टेंपो से 286 बोतल नेपाली देसी शराब जप्त, चालक गिरफ्तार

मधुबनी : जिले के कलुआही थाना की पुलिस ने मंगलवार की शाम कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क में कलुआही नर्सरी के निकट एक टेंपो से 286 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया तथा उसके चालक को भी गिरफ्तार किया।

उक्त जानकारी देते हुए कलुआही के थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की एक टेम्पो से शराब जा रहा है, सत्यापन के लिए जब स.अ.नि. निर्मल सिंह के नेतृत्व में गश्ती दल गया, तो पुलिस की गाड़ी की गाड़ी देखते ही टेंपो चालक टेंपो को खेत मे लुढ़का दिया और भागने लगा भागने के क्रम में टेम्पो चालक गया, जिससे उसका हाथ टूट गया।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसे इलाज के लिए हाथ टूटने की पुष्टि की सदर अस्पताल रेफर कर दिया। टेंपो चालक कलुआही निवासी जगन्नाथ महतो बताया गया। इस संबंध में स.अ.नि. निर्मल सिंह के बयान पर कलुआही थाना में कांड दर्ज किया गया है।

पांच दिवसीय लक्ष्मी पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मधुबनी : जिले के कलुआही हाई स्कूल के प्रांगण में पांच दिवसीय महालक्ष्मी पूजा का शुभारंभ दीपावली के दिन सोमवार को हुआ। यह पूजा 24 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक चलेगा पूजा के दिन पूजा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। प्रतिदिन सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की धर्मपत्नी आशा रानी को पुष्प अर्पित कर दिया गया श्रद्धांजलि

मधुबनी : नगर के अयाचीनगर में स्थित जनता दल यूनाइटेड किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा में पूर्व विधायक व जेडीयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबालक सिंह की धर्मपत्नी आशा रानी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

आपको बता दे की आशा रानी का दिनांक 14अक्टूबर को आकस्मिक निधन हों गया, उनके निधन से जदयू नेता एवं कार्यकर्ता मर्माहत हैं। वे समस्तीपुर जिले के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण की वर्तमान मुखिया के साथ विभूतिपूर की मुखिया संघ की अध्यक्ष भी थी। इस मौके पर किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा की हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामबालक सिंह की धर्मपत्नी आशा रानी सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव की महिला थी। सभी की मदद करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहती थी, उनके निधन से काफी दुखी हूँ।

वहीं उपाध्यक्ष मंजू राय ने कहा की आशा रानी के निधन से हमलोग मर्माहत हैं। ईश्वर उनके आत्मा को शांति प्रदान करें,उनके द्वारा किए गए कई अच्छे सामाजिक कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता हैं। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सत्यनारायण यादव, उपाध्यक्ष हरिओम सिंह,उपाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह मुखिया, अधिवक्ता रामअवतार सिंह, समाजसेवी राम पुकार सिंह,नगर अध्यक्ष राजा चौधरी,वरिष्ठ जदयू नेता अनिल श्याम के साथ कई अन्य लोग मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने खुटौना व लौकहा थाना में कांडों का किया अवलोकन

मधुबनी : खुटौना में मधुबनी के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने खुटौना तथा लौकहा थाना में कांडों का अवलोकन करते हुए। मधुबनी पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बुधवार को खुटौना और लौकहा थाना का रूटीन निरीक्षण से पहले जवानों ने सलामी दी तथा उन्होंने अभिलेखों की अवलोकन कर लंबित एवं निष्पादित मामलों के संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल तथा धनंजय कुमार से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

एसपी ने दर्ज कांडों के निष्पादन की जानकारी प्राप्त करते हुए कुर्की जब्ती, गिरफ्तारी, अपराध निर्देशिकाएं, गिरोह पंजी, दागी पंजी, आर्थिक अपराध, सिरीसता, खतियान, मालखाना, लंबित मामला, दागियों की जांच तथा अपराधियों की सूची बनाकर निरंतर गिरफ्तारी के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने थानाध्यक्ष को लंबित मामलों की त्वरित निष्पादन का आदेश देते हुए थाना क्षेत्र में होने वाले त्योहारों के मद्देनजर विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार गश्त लगाने का निर्देश दिया।

एसपी ने पूर्व थाना अधक्ष के कार्यकाल में लंबित पड़े मामलों को वर्तमान थानाध्यक्ष को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का भी आदेश दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष को खुटौना तथा लौकहा के अगल-बगल में वर्षों से रह रहे किराए के मकान में बाहरी लोगों की सूची तैयार कर तथा जांच के बाद सूची को समर्पित करने का भी आदेश दिया।

उन्होंने कहा की गलत गतिविधियों में संलिप्त किराएदार बाहर जाकर क्राइम को अंजाम देने तथा किराए के मकान में छुपकर रहने पर उस मकान मालिक पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा समेत पूरे प्रखंड में कड़ी चौकसी बनाए रखने का निर्देश दिया। इंस्पेक्शन के दौरान एसडीपीओ फुलपरास के प्रभात कुमार शर्मा तथा इंस्पेक्टर राजेश कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here