13 अगस्त : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

फाइलेरिया मरीजों के उपचार संबंधी कार्यशाला का आयोजन

मधुबनी : फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर कोविड केयर सेंटर रामपट्टी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का आयोजन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से किया गया। कार्यशाला के दौरान उपस्थित कर्मियों प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी व कार्यक्रम में सहयोग दे रहे फाइलेरिया कर्मी, बीएचआइ एवं बीएचडब्लू को फाइलेरिया मरीजों को उपचार संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यशाला का उद्घाटन बाबूबरही के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० शिव शंकर मेहता व हरलाखी के चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ० कपिल ने संयुक्त रूप से किया। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार झा ने बताया वर्तमान में मधुबनी में 595 फायलेरिया मरीज चिन्हित किया गया, जिन्हें लिम्फोडिमा और हाइड्रोसील की समस्या है। फाइलेरिया मरीजों की पहचान एवं उनका नाम सरकारी सूची में शामिल करने के लिए यथा संभव प्रयास किया जाएगा और जिले के प्रत्येक फाइलेरिया मरीज को ढूंढा जाएगा। इन्हीं मरीजों के उपचार के तरीके तथा उसकी बीमारी अधिक ना बढ़ने देने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

swatva

प्रशिक्षण के दौरान जिले में फाइलेरिया की रोकथाम के लिए चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा भी की गई। विदित हो कि मधुबनी जिले में केंद्र सरकार के सहयोग से दो बार वर्ष 2016 और 2019 में टीएएस (ट्रांसमिशन एसेसमेंट सर्वे) का आयोजन किया गया, लेकिन दोनों बार मधुबनी जिला फेल हो गया यानी संक्रमण अभी भी चल रहा है। इस कारण प्रत्येक वर्ष सर्जन दवा सेवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

विश्व मे विकलांगता का दूसरा सबसे बड़ा कारण है फाइलेरिया

डब्ल्यूएचओ के एन.टी.बी. के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ० दिलीप कुमार ने बताया फाइलेरिया एक कृमि के कारण होने वाला बीमारी है, जो मच्छर के काटने से फैलता है। इसलिए अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखना आवश्यक है, तथा वर्ष में एक बार सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खाना जरूरी है, जिसको फाइलेरिया हो गया है। उसको स्वउपचार करना अत्यंत जरूरी है, जिसका पैर, हाथ या अन्य कोई अंग फूल गया है, उन्हें लिम्फोडिमा कहते हैं। जबकि पुरुषों में हाइड्रोसील भी इस बीमारी का प्रमुख लक्षण है।

फाइलेरिया होने पर मरीजों में कई तरह की समस्याएं होती है उत्पन्न

फाइलेरिया होने पर मरीजों के कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। सिविल सर्जन डॉ० सुनील कुमार झा ने बताया लिम्फोडिमा को 7 स्टेज में बांटा गया है। शुरुआत में एक से दो स्टेज तक के मरीज को फिर से सामान्य अवस्था मे लाया जा सकता है, लेकिन स्टेज बढ़ जाने पर कभी भी ठीक नहीं हो सकता है।

जैसे-जैसे स्टेज बढ़ते जाता है, यह बीमारी कष्टकर होते चले जाता है। मरीज शारीरिक बीमारी के साथ-साथ मानसिक रूप से बीमार होने लगता है, और डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। परिवार समाज में दया का पात्र बनने लगता है। आर्थिक तंगी होने लगती है। महीना दो महीना में 5 से 7 दिनों के लिए तेज बुखार, विकलांग पैर में दर्द, पैर का लाल होकर फुल जाना आदि समस्याएं भी होती है। हाइड्रोसील वाले मरीजों में कई तरह की समस्याओं के अलावा यौन समस्याएं भी होती है।

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ० आर.के. सिंह, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ० विनोद कुमार झा, डब्ल्यूएचओ के एन.टी.बी. के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ० दिलीप कुमार, वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी राकेश रोशन,केयर इंडिया के डीपीओ धीरज कुमार सिंह, मलेरिया विभाग के लक्ष्मीकांत झा, सिफार के प्रमंडलीय कार्यक्रम समन्वयक अमन कुमार एवं पीसीआई के समन्वयक उपस्थित थे।

दबंगों नें शांति देवी का उजाड़ा घर, पदाधिकारियो द्बारा सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता नें दिया धरना

सकरी,मधुबनी : दबंगों द्बारा जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से अत्यंत निर्धन शांति देवी का घर उजाड़ देने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़िता द्बारा सकरी थाना एवं पदाधिकारियो को कई आवेदन देने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर मधुबनी समाहरणालय के सामने आंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास सकरी थाना अन्तर्गत भगीरथपुर निवासी मजदूर भरत मंडल की धर्मपत्नी शांति देवी अपनी बेटी संगीता देवी के साथ धरना दिया।

पीड़िता शांति देवी नें बताया की मेरे पति भरत मंडल के नाम पांच धुर जमीन, मेरा लड़का दिनेश क़ुमार मंडल के नाम से 10धुर जमीन एवं मेरा दियाद विदेशी मंडल के नाम से पांच धुर जमीन का वासगीत पर्चा मिला हुआ है, जिसमें अपना घर बनाकर रह रही हूँ। इस जमीन का सभी कागजात मेरे पास उपलब्घ है। इस बीच मेरा दियाद सोनी देवी, पति-शत्रुधन मंडल, पिता-विदेशी मंडल के हिस्से की जमीन पांच धुर जो खाली था। वो लोग अपने घर से बाहर रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करता था।

शांति देवी नें बताया की यह पांच धुर खाली जमीन में घर बनाने के लिए अपने घर आया। गांव के ही दबंग रतन लाल के उकसाने पर घर बनाने के दौरान सोनी देवी एवं उसके पति शत्रुधन मंडल नें मेरे घर को उजाड़ दिया। मेरा जमीन कब्जा करने के उद्देश्य से मेरे जमीन में भी मकान निर्माण का काम करने लगा। इसका विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की गई। इस बात की जानकारी मेरे द्बारा अंचल अधिकारी रहिका को दिया गया।

अंचल अधिकारी रहिका नें थाना दिवस के मौके पर थाना सकरी में निस्तारित करने हेतु भेज दिया। इसके बाद हल्का कर्मचारी निरंजन क़ुमार मिश्र एवं आरओ रहिका को प्रतिनियुक्त किया गया। थाना दिवस में इस मामले को लेकर सुनवाई हुई और एक कट्ठा जमीन नापी करवाकर सौंपने की बात का निर्णय हुआ, जिसका पालन आज तक नहीं हुआ। पीड़िता शांति देवी ने जिला पदाधिकारी को आवेदन के माध्यम से अपने स्तर से जांच कर अपनी एक कट्ठा जमीन पर दखल दिलाने एवं न्याय के लिए गुहार लगाई है।

उन्होंने बताया की मेरा घर उजाड़ने वाले लोगो के खिलाफ कानूनी कारवाई करने की मांग जिलाधिकारी से की है। वहीं पीड़िता शांति देवी की बेटी संगीता देवी एवं भतीजा रामचंद्र मंडल नें बताया की इस झगड़े का जड़ है। ग्रामीण रतनलाल, वह काफी दबंग किस्म का व्यक्ति है। उसके दबंगता के प्रभाव के कारण सामाजिक पंचायती में भी लोग नहीं आने चाह रहे है! वहीं सकरी थाना द्बारा भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इस मामले को लेकर जिला पदाधिकारी को भी आवेदन दिया गया है।

पंचायत में धूमधाम से मनाया जाएगा झंडोत्तोलन कर आजादी का अमृत महोत्सव : रूपम कुमारी

दुल्लीपट्टी,मधुबनी : जिले के जयनगर प्रखंड के दुल्लीपट्टी पंचायत के मुखिया रुपम कुमारी के अध्यक्ष में स्वतंत्रता दिवस के झाण्डोत्तोलन के लिए मध्य विद्यालय दुल्लीपट्टी पर बैठक संपन्न हुआ।

इस मौके पर पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 8 के सदस्य कमल देवी, मध्य विद्यालय दुल्लीपट्टी के प्रधानाध्यापक सह संकुल अध्यक्ष इंद्रजित कुमार यादव, मध्य विद्यालय खैराटोल के प्रधानाध्यापक कृष्ण देव कुमार, मध्य विद्यालय शिलानाथ के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार यादव, प्र०वि० सभी के प्रधानाध्यापक में द० के सरोज भारती, प्०वि० विनोद कुमार पासवान, प्र०वि० उत्तर इंद्रजित पासवान, प्र०वि० भिसाटोल प्रमोद कुमार यादव और प्र० वि० के शिक्षक प्रतिनिधि संजय कुमार पासवान सोशल वर्क एण्ड दुल्लीपट्टी के अध्यक्ष समाजसेवी विरेन्द्र यादव और मनीष ट्यूटोरियल कैरियर मेकर स्कूल के निदेशक शिक्षाविद् मनीष कुमार, रामलाल राय उपस्थित रहे। इस मौके पर बड़े धूमधाम से आजादी के 75 वे वर्षगाँठ पर मनाई जा रही अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

भाजपा मना रही विश्वासघात दिवस, दिया प्रखंड कार्यालयों पर आज धरना

जयनगर,मधुबनी : सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के ‘धोखे’ से आहत भारतीय जनता पार्टी प्रखंड कार्यालय पर धरना देकर मना रही मना रही विश्वासघात दिवस। विदित हो कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने एक झटके में एनडीए छोड़कर महागठबंधन का हिस्सा बनने का फैसला किया और मंगलवार को इस्तीफा भी दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने 164 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपते हुए नई सरकार बनाया। अब नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियों के बीच मंत्रिमंडल के फॉर्मूले व मंत्रियों के नामों को लेकर माथापच्ची जारी है।

वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी इसे नीतीश कुमार का धोखा करार दे रही है। इसी के विरोध में भाजपा ने मधुबनी जिले स्थित जयनगर प्रखंड कार्यालय में नई सरकार के खिलाफ विशासघात दिवस मना रही है। इसी क्रम में प्रखंड के ग्रामीण एवं नगर के बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता धरना पर बैठे हैं।

इस दौरान बीजेपी नेताओं ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए और नई सरकार के गठन को लोकतंत्र के खिलाफ कदम बताया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि हमने बिहार में गिरती कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल खड़ा किया, जो नीतीश कुमार को नागवार लग गया।

मगर हमलोग मुख्यमंत्री के समक्ष ऐसे मुद्दे न उठाएं तो कहां उठाएं। वहीं नगर अध्यक्ष राजकुमार साह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जहां भी सरकार है, वहां कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देती है। उसे काबू में रखती है, लेकिन बिहार में लगातार स्थिति खराब होती जा रही थी और हम इस मुद्दे से मुंह मोड़कर नहीं रह सकते थे। ऐसे में नीतीश कुमार के सामने सवाल उठाना जायज था।

वहीं, भाजपा नेता राजेश गुप्ता ने कहा कि ने कहा कि हमेशा ही हमलोगों ने नीतीश कुमार का साथ दिया। कम संख्या होने के बाद भी लगातार भाजपा ने उनका समर्थन किया और उनके कद को बड़ा किया, लेकिन उन्होंने धोखा दिया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमलोग बिहार के विकास के काम में लगे थे, लेकिन नीतीश कुमार ने हमें अपनी नाराजगी का पता नहीं लगने दिया।

अगर नाराजगी थी तो दूर की जा सकती थी, लेकिन वह तो विश्वासघात कर गए। अब हमलोग 2024 का लोकसभा चुनाव एवं 2025 का विधानसभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। इस मौके पर उद्धव कुंवर, अमरेश झा, अरविंद तिवारी, आनंद पूर्वे, अरुण कुशवाहा, किशुनदेव साहनी, पंकज राठौड़, सूरज गुप्ता, रामजी गुप्ता, अरुण कुमार एवं अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांठ का हरिया बार-बार चूल्हे पे नहीं चढ़ता :- विनोद नारायण झा

बेनीपट्टी,मधुबनी : जिले के बेनीपट्टी प्रखण्ड कार्यालय परिसर बेनीपट्टी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जनादेश से विश्वासघात पर वर्तमान महागठबंधन की सरकार के खिलाफ धरना दिया।

प्रखण्ड कार्यालय बेनीपट्टी में जनादेश से विश्वशघात धरना स्थल से अपने अभिभाषण में श्री विनोद नारायण झा ने बताया कि हमे ऐसा लगता है कि आने वाले समय मे राजद के साथ भी नीतीश कुमार विश्वासघात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांठ की हांडी चूल्हे पर बार बार नहीं चढ़ती नीतीश कुमार को अब जनता जान चुकी है, वो अब ये उनका अंतिम ठगी है।

वहीं बिहार विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को पहले चारा घोटाले में फंसाने का काम नीतीश कुमार ने किया था और आज उनको मरहम लगाने के लिए गये हैं। बहुत दुख हो रहा है ये बातें अपने अभिभाषण में श्री ठाकुर ने कहा।

ज्ञात हो कि जब धरना में श्री घनश्याम ठाकुर और विनोद नारायण झा जैसी हस्ती की संयुक्त उपस्थित के अलावे विमल कुमार झा, विनोद कुमार मिश्र, मोहन मिश्र, सरोज कुमार झा, बब्लू कुमार गुप्ता, डॉ० बागीश कान्त झा, अमरेन्द्र पाण्डे, सुधीर कुमार झा, मदन कर्ण, विवेकानंद झा सहित अन्य कार्यकता भी धरना प्रदर्शन में शामिल थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विश्वासघात को लेकर दिया एक दिवसीय धरना

बिस्फी,मधुबनी : जिले के बिस्फी प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में एक दिवसीय विश्वासघात दिवस मनाया। इस कार्यक्रम का आयोयन प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में राम सकल यादव के अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक हरि भूषण ठाकुर बचोल ने कहा कि नीतीश कुमार जिस तरह जनादेश का अपमान किया है जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार में उनका कभी कोई जनाधार नहीं रहा वे लालू प्रसाद, भाजपा का पैर पकड़ कर मुख्य मंत्री बनते रहे। इस बार वे सोनिया गाधी का पैर पकड़ कर मुख्य मंत्री बने हैं। अब आगे वे कहां जाएंगे वे अब प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। हम विकास में विश्वास करते हैं। अभी जिस तरह प्रदेश में भ्रष्टाचार बढा हुआ है, हम इसके विरोध में सड़क पर उतरेंगे एवं जनता की सेवा करेंगें। इस सम्बन्ध में मैं पहले से ही मुखर रहा हूँ।

आगे भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया विश्वासघात किया है। विरोध के साथ जनता की आवाज भाजपा करती रहेगी।कार्यक्रम को राज किशोर बुलेट, बसंत यादव, मुकेश पासवान, मुकेश कुशवाहा, डॉ० रमा शंकर मेहता, कंचन सिंह, बसंत यादव, गोविन्द झा, मनोज यादव, विष्णु देव सहनी ने भी संबोधित किया।

भाजपा ने दिया धरना, कहा धोखेबाज हैं नीतीश कुमार

फुलपरास,मधुबनी : बिहार में जनादेश के साथ विश्वासघात के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता एवं नेताओं ने फुलपरास प्रखंड कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर शनिवार को मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह यादव के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया। भाजपा नेताओं के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे जहां जमके उनके विरोध में नारा लगाते हुए भड़ास निकाली। भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सुंदर यादव एवं उपेंद्र कुमार यादव के साथ दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं धरना स्थल पर शामिल हुए।

मौके पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सुंदर यादव ने कहा कि 2020 में जनता से मिले जनादेश जिसमें जदयू व भाजपा गठबंधन को वोट दिया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान करते हुए बहुत बड़ा छलावा किया और जंगलराज वाले दलों के साथ गठबंधन कर बिहार को जंगल में धकेलने की कोशिश किया जा रहा है।

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुमार यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और बिहार की जनता के साथ धोखा और विश्वासघात करने का काम किया है, और इसी का माकूल जवाब देने के लिए भाजपा समेत बिहार की जनता ने कमर कस लिया है। उक्त कार्यक्रम को लेकर एक आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा महामहिम राज्यपाल को दिया गया। धरना स्थल पर घूरन यादव, संजय रजक, शिव शंकर ठाकुर, महेंद्र महतो, जितेंद्र यादव, गीता सिंह, सरवन बनैता, राजू यादव, महेंद्र नारायण कुँवर सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनादेश के साथ विश्वासघात को बिहार की जनता कभी नहीं बोली : बालेश्वर सिंह भारती

खजौली,मधुबनी : नीतीश कुमार द्वारा बिहार में जनादेश के विरोध जाकर किया गया विश्वासघात के विरुद्ध शनिवार को खजौली प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना देकर विश्वासघात दिवस मोहन कुमार चौधरी पश्चिमी अध्यक्ष एवं सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड कैंपस में दिन के 12बजे महाधरना देकर मनाया गया। धरना को संबोधित करते हुए शंभूनाथ ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार के हाथ में दांत हैं। उनके कोई ऐसा सगा नहीं, जिनको नितिश कुमार ने ठगा नहीं आने वाले चुनाव में भाजपा अपने बूते पर सरकार बनाएगी। वहीं जिला मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा नीतीश कुमार ने जनता के जनादेश के साथ धोखा किया है।

वही मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी बालेश्वर सिंह भारती ने कहा देश के सबसे बड़ा पलटी मार नेता नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विश्वासघात के विरोध में बोलते हुए बताया कि जब नीतीश कुमार को कोई नहीं जानता था। तब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया था। फिर बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाया था। कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बल पर सत्ता में आते हैं, और दूसरे के साथ जाकर मुख्यमंत्री बन जाते हैं।

वही सुमित कुमार ने कहा कि 90 दशक से जो विकास हुआ उसमें एनडीए अराजकता साहूकार किया। इसके साथ मिलने का काम किया है नितीश कुमार चाहते थे राष्ट्रपति बने। एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बना, वह मुख्यमंत्री से सहन नहीं हुआ। इस धरना में उपस्थित श्रीनाथ नागमणि, संतोष कुमार शर्मा, मुकेश कुमार यादव, ओम प्रकाश राय, रामदेव सिंह, अभिषेक कुमार मोनू, नितिन सिंह, संजीव मंडल, विवेक कुमार एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

अखिल भारतीय कैवर्त कल्याण समिति ने विधायक मीणा कामत का मंत्रिमंडल में स्थान देने की मांग, सीएम क़ो लिखा पत्र

बाबूबरही,मधुबनी : महागठबंधन के नई सरकार के गठन में मधुबनी जिला के बाबूबरही विधानसभा के जदयू विधायक मीणा कामत क़ो मंत्रिमंडल में स्थान देने की मांग तेज हो गई। इसके लिये अखिल भारतीय कैवर्त कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री काशी नाथ भंडारी नें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश क़ुमार क़ो पत्र लिखा है।

श्री भंडारी नें पत्र में लिखा है की 8वीं बार गौरवमयी बिहार राज्य के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने के शुभ अवसर आप तथा आपके नेतृत्व में गथित सरकार क़ो अखिल भारतीय कैवर्त कल्याण समिति एवं कृषि कार्य से युक्त कैवर्त/केवट (कउट) समुदाय की ओर से बधाई और शुभकामाएं देता हूँ। महोदय क़ो ध्यान निवेदन के साथ आकृष्ट किया जाता है की बिहार राज्य में कृषि कार्य से युक्त केवर्त/केवट(कउट) समुदाय की जनसंख्या लगभग 75लाख है। बिहार में अति पिछड़ी जातियों में कैवर्त/केवट(कउट) समुदाय की जनसंख्या सार्वाधिक है।

आजादी के 75 वर्षों के बाद आर्थिक, शैक्षणिक, राजनैतिक क्षेत्रों में इतने विशाल जनसंख्या वाली इस समुदाय की हालत अभी भी अत्यंत चिंताजनक है। श्रीमान के नेतृत्व वाली पूर्व सरकारों में इस समाज क़ो दो वार मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिला था, जिसमें विधायक विश्वमोहन क़ुमार, सुपौल तथा स्वर्गीय कपिलदेव कामत मधुबनी जिला से विधायक थे। अभी केवर्त/केवट(कउट) समुदाय आपके जनता दल यू से मधुबनी के बाबूबारही विधानसभा क्षेत्र से विधायक मीणा कामत प्रतिधिनित्व कर रही है।

अतः श्रीमान से कैवर्त/केवट(कउट) समुदाय की ओर से सादर निवेदन किया जाता है की मधुबनी जिला के बाबूबरही विधानसभा जदयू विधायक मीणा कामत क़ो इस विशाल जनसंख्या वाली समुदाय के समग्र विकास के लिये अपने मंत्रिमंडल में स्थान देने का कष्ट किया जाय, इसके लिए हमलोग व यह समाज आपके सदा आभारी रहेंगे। कैवर्त/केवट(कउट)समुदाय के लोगो में राजेश चौधरी, मिंटू चौधरी, विक्रांत चौधरी, देव चौधरी, मनोज कामत, जितेंद्र चौधरी एवं अन्य ने श्री भंडारी द्बारा मुख्यमंत्री नीतीश क़ुमार क़ो लिखे पत्र में विधायक मीणा कामत क़ो मंत्रिमंडल में स्थान देने का समर्थन किया है।

सुमित कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here