मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि पलटू राम के रूप में दुनिया में बनी : विवेक ठाकुर

0

– जनादेश से विश्वासघात के विरोध में भाजपा के द्वारा महा धरना का किया गया आयोजन

– कार्यकर्ताओं ने कहा करेंगे संघर्ष, खुद के दम पर बनाएंगे सरकार

swatva

नवादा नगर : जिसके खिलाफ चुनाव लड़ कर जीत हासिल किया उसी की गोद में जाकर सरकार बनाने का कुकृत्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। पूरी दुनिया में नीतीश कुमार की छवि एक पलटू राम नेता के रूप में बनी है। उक्त बातें राज्यसभा सांसद और पार्टी के वरीय नेता विवेक ठाकुर में समाहरणालय स्थित महा धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश के साथ विश्वासघात करते हुए जंगल राज के अगुआ के साथ गठबंधन करके सरकार बनाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर और नाम के सहारे चुनाव जीतने वाले नीतीश कुमार की फितरत से बिहारवासी रूबरू हो चुके हैं। विवेक ठाकुर ने कहा आगामी 2024 और 25 के चुनाव में बिहार की जनता नीतीश कुमार को करारा जवाब देने का काम करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में 40 के 40 सीट जीता करके प्रधानमंत्री जी को दुबारा गद्दी पर बैठाने का काम बिहार की जनता करेगी। जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना के नेतृत्व में प्रजातंत्र चौक पर आयोजित किए गए महा धरना कार्यक्रम में लोकसभा संयोजक अनिल सिंह ने कहा की इस भ्रष्ट सरकार में तेजस्वी यादव सूपर सीएम होंगे। पूरे प्रदेश में जंगल राज 3 का आगाज हो गया है।

शपत लेते हीं हर जगह आपराधिक घटनाएं शुरू हो गयी है। विधायिका अरुणा देवी ने कहा की नीतीश कुमार ने जो जनादेश के विरोध में जंगलराज से हाथ मिलाकर सरकार बनाई है उसके खिलाफ सभी नवादा जिला के जनता काफी आक्रोशित हैं। रजौली के पूर्व विधायक कन्हैया रजवार ने भी धरना को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत के साथ सभी विधानसभा की 243 सीटों पर संघर्ष करने के लिए तैयार रहने को कहा। कार्यक्रम का संचालन ज़िला महामंत्री रामानुज कुमार ने किया।

मौके पर ज़िला उपाध्यक्ष विजय पांडे, प्रियरंजन श्रीनिवास, नीतिनंदन कुमार, महामंत्री शैलेन्द्र कुमार, पूर्व सिवल सर्जन डॉ. विमल प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी रानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविराज, आईटी सेल संयोजक अभिजीत कुमार, क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक गुलशन कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष आल्हा बहादुर, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष कारु राम, अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष अबु सलाम वारसी, मिथलेश पांडेय, कौवाकोल अजीत वर्मा, विनोद सिंह भोली, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, नंदकिशोर चौरसिया, ज़िला प्रवक्ता अवणिकांत भोला, गोपाल कुमार सोनू, विश्वास विश्वकर्मा, अजित शंकर, मनीष कुमार, सुधीर कुमार, संजय चौधरी, विकाश कुमार, विश्वास सिंह विशु, उपेन्द्र चंद्रवंशी, विजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य, तपेशर सिंह, अजित वर्मा, पप्पू साव, मिथिलेश सिंह, अशोक चौधरी, बम सिंह, अमित कुमार, सत्येंद्र कुमार,मंगल सिंह, सहदेव वर्मा, सुनील कुमार, विपिन कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता धरना में भाग लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here