प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद की कराई निर्मम हत्या 

0

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के चर्चित अंकित राज डबल मर्डर केस का थानाध्यक्ष राजनन्दन ने खुलासा करते हुये बताया कि प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने अपने दामाद अंकित राज की निर्मम हत्या कराई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि ससुर ने दामाद की हत्या करने के लिए बदमाशों को चार लाख की सुपारी दी थी।

बदमाशों ने सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर अंकित राज को गोलियों का निशाना बनाया था। इस वारदात में पास खड़े विनय पांडेय को भी गोली लगने से मौत हो गई थी। यह घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के सविता सिनेमा के पास गत 12 जुलाई की शाम को हुई थी, जिसमें सरेआम अपराधियों ने दो लोगों की हत्या कर प्रशासन को चुनौती देते हुये फरार हो गये थे।

swatva

पुलिस ने इस डबल मर्डर केस में मृतक के ससुर थप्पू सिंह तथा दूसरे शूटर बंटी कुमार को मरांची थाना क्षेत्र के रामपुर डुमरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अंकित राज ने थप्पू सिंह की बेटी के साथ प्रेम विवाह कर 8 लाख रूपये हड़प लिये थे, जिसके कारण थप्पू सिंह की काफी बदनामी हुई थी। इसी से नाराज ससुर ने चार लाख में दामाद अंकित राज की हत्या की सुपारी तीन शूटरों को दी थी। इसके बाद रेकी कर अंकित राज मौत के घाट उतार दिया गया। इस संबंध में मृतक के पिता रामानुजन सिंह ने थाने में साजिशन हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here