बीडीओ ने किया सुगौली प्रखंड के पंचायत का औचक निरीक्षण, कई बिंदुओं पर मिली अनियमितता

0

सुगौली, चम्पारण : सुगौली प्रखण्ड के विकास पदाधिकारी तेज प्रताप त्यागी ने प्रखंड के दक्षिणी मनसिंघा पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। बीडीओ ने स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण से प्राथमिक एवम मध्य विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र,प्रधानमंत्री आवास योजना शामिल थी।

 

swatva

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत के स्कूल का जाँच किया। जांच में की संख्या बहुत ही कम पाई गई। पंचायत में नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति कई वार्डों में बंद पायी गयी। सात निश्चय योजना में नली-गली की स्थिति ठीक मिली। विद्यालय में बनने वाले मध्यान भोजन की गुणवत्ता में काफी कमी पाई गई हैं। पंचायत के औचक निरीक्षण में एक आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया हैं।

उन्होंने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय का दौरा किया। स्कूल के मध्यान भोजन में त्रुटि पाई गई। कुछ जगह नल-जल का पानी चालू था किंतु कुछ जगह बंद पाया गया। प्रधानमंत्री आवास में काफी त्रुटियां पाई गई हैं। कुछ लोगों ने पैसा का उठाव करने के बाद भी आवास का कार्य अधूरा छोड़ रखा हैं। ऎसे लोगों को जल्द नोटिस भेजा जाएगा। पंचायत में सड़क पर जल जमाव देख कर बीडीओ ने कर्मियों से जल्द से जल्द नाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया।आंगनबाड़ी, विधालयों सहित अन्य विकास कार्यों में पायी गयीं त्रुटियों को बीडीओ ने गम्भीर लापरवाही माना है। उन्होंने बताया कि कई मामलों में शीघ्र सुधार का निर्देश दिया गया है। कुछ मामलों में कार्यवाई भी की जा रही है।

सफ़ी अहमद की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here