09 जुलाई : आरा की मुख्य ख़बरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

शिंजो आबे को जनसंघ ने दी श्रद्धांजलि

आरा : जापान के पूर्व प्रधानमन्त्री शिंजो आबे की नृशंस हत्या पर अखिल भारतीय जनसंघ ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। फ्रेण्ड्स कॉलोनी कार्यालय में आयोजित शोकसभा में बोलते हुए जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि एक वहशी व्यक्ति ने सभा कर रहे शिंजे आबे पर गोलियाँ बरसा कर विश्व की राजनीति को रिक्त और शोकाकुल कर दिया है। एक दूरदर्शी नेता और समर्थ रणनीतिकार के रूप में उन्होंने न केवल जापान का नेतृत्व किया बल्कि भारतवर्ष का भी पूर्ण सहयोग किया। आबे ने भारत और जापान के ऐतिहासिक-सांस्कृतिक संबन्धों का यथावत् निर्वहन किया और सामरिक रणनीति तथा विकास के मुद्दे पर बढ़चढ़ कर साथ दिया। भारत में उनकी लोकप्रियता बहुत अधिक थी।

जनसंघ परिवार ऐसे विश्व नेता की निर्मम हत्या और असामयिक निधन पर मर्माहत है और दिवंगत के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इस अवसर पर आचार्य पाण्डेय ने शिंजे आबे के शोक-संतप्त परिजनों तथा जापान की जनता के साथ जनसंघ की गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक सभा में सत्येन्द्रनारायण सिंह, कुमार सौरभ, अखिलेश्वरनाथ तिवारी, ध्रुवकुमार सिंह, सियाराम दूबे, मधेश्वर नाथ पाण्डेय, उमेश सिंह कुशवाहा, जयप्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र कुमार मिश्र आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

swatva

दहेज में बाइक नही मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज

आरा : भोजपुर जिला के कृष्णगढ़ थानान्तर्गत हेतमपुर गांव में दहेज में बाइक नही मिलने से नाराज ससुराल वालों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया| इस घटना के विरुद्ध पीड़िता के ब्यान पर थाना मे पति,सास,ससुर,देवर व ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस दर्ज प्राथमिकी की जांच कर इस घटना में शामिल सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है|

सिन्हा ओपी क्षेत्र के राम सेवक सिंह की पुत्री रानी देवी ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है की विगत वर्ष 2016 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पतिराम सिंह के पुत्र पवन सिंह से शादी हुई थी तथा घर वालों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप समान दिया था| शादी के बाद से बाइक के लिए हमे इन नामजद लोगो द्वारा रोजाना गाली गलौज देने के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा था।

मैं अपनी लोक लज्जा ने इनकी प्रताड़ना को सहती रही। इसी दौरान उसे एक पुत्र हुआ। उसके बाद भी इन लोगो का प्रताड़ित करने की रवैया में सुधार नही हुआ। विगत कुछ दिनों पहले अपने घर वालो से इन लोगो द्वारा काफी दबाव बनाया गया। घर वाले से बाइक नही मांगने पर इन लोगो ने हमको मेरे पुत्र के साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। थाना इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया छानबीन शुरू करने के साथ ही घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफतार करने में जुट गई है।

मारपीट में पांच गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिला के कृष्णगढ़ पुलिस ने सुचना के आधार पर अलग अलग जगह पर छापेमारी कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सरैया बाजार में छापेमारी कर मारपीट के आरोपी स्व0 हरिहर साह का पुत्र जीतन साह उर्फ जितेंद्र साह व बिशुनचंद साह का पुत्र राजेश कुमार उर्फ पुइया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वही पुलिस ने त्रिभुवानी सोहरा गांव में छापेमारी कर जयराम महतो का पुत्र इंद्रजीत महतो, रोहित महतो, धर्मेंद्र महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह सभी आरोपित मारपीट के मामले में फरार चल रहे थे। इनके विरुद्ध स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

परिवारिक विवाद में विवाहिता ने सोन नद में लगाई छलांग

आरा : भोजपुर जिला के कोईलवर थानान्तर्गत आरा पटना नए सिक्स लाइन पुल के ऊपर से परिवारिक झगड़े से तंग आकर एक विवाहित महिला ने पुल के उपर से सोन नदी में छलांग कर आत्महत्या की कोशिश की। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मछुआरों ने पुल से छलांग लगाते महिला को देखा तो मछली मारना छोड़कर महिला को छानकर बाहर निकाला गया। मछुआरा ने बताया कि पुल के ऊपर से लगा कि किसी को किसी ने फेंक दिया है तो हम लोगों ने उसे देखकर और पानी में कूदकर उसे बाहर निकाला और जख्मी महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया। इलाज के बाद महिला को हल्की होश आया|

घटनाक्रम के सम्बन्ध में महिला ने बताया कि बड़हरा थानान्तर्गत गजियापुर गांव में उसकी शादी हुई है| पति विक्की कुमार सिंह अक्सर मारा-पीटा करते थे जिससे तंग आकर ससुराल से भागकर और जान देने के लिए कोईलवर के सिक्स लाइन पुल के ऊपर से सोन नद में छलांग लगा दी।

विवाहिता का घर बिहटा थानान्तर्गत बिशनपुर गांव के रहने वाली लवली देवी बताई जाती है हालांकि इसकी सूचना स्थानीय थाना को भी दी गयी लेकिन स्थानीय थाना घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।

राजीव एन अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here