अंटा घाट के पास गंगा किनारे मिला अज्ञात शव

0

पटना : गंगा नदी के किनारे एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। गंगा किनारे शव मिलाने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गांधी मैदान थाना क्षेत्र की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब गंगा घाट पर स्नान के लिए लोग गए तो गंगा घाट के किनारे पड़े शव को देखा डर गए। इसके बाद आनन-फानन में गांधी मैदान थाना को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया गया। फिलहाल शव की पहचान की जा रही है।

swatva

बता दें कि गांधी मैदान थाना क्षेत्र के अंटा घाट के पास गंगा नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। गंगा घाट पर स्नान के लिए गए लोगो ने पहले इसे देखा फिर इसकी जानकारी गांधी मैदान थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। लेकिन शव की पहचान अभी तक नहीं की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here