Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

चम्पारण बिहार अपडेट बिहारी समाज मोतिहारी

बहन की डोली से पहले उठी दो सहोदर भाईयों की अर्थी

मोतिहारी/चम्पारण : पूर्वीम्पारण में आज दोहरे हत्याकांड को अपराधियों ने अंजाम दिया है। इस लोमहर्षक वारदात में दो सहोदर भाईयों की गोली मार कर निशंस हत्या कर दी गयी है। दोनों युवक कोटवा थाना क्षेत्र के जसौलीपट्टी गांव के निवासी सेवानवृत शिक्षक सुदिष्ट नारायन सिंह के पुत्र हैं। बहन की डोली उठने से पहले ही भाईयों की अर्थी उठ गयी है।

घटना पूर्वीचम्पारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर बनबीरवा और नोनियाटोली गांव के बीच ग्रामीण सड़कपुल के समीप हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जसौलीपट्टी गांव के निवासी सेवानवृत षिक्षक सुदिष्ट नारायन सिंह के दोनों पुत्र अमित रंजन उर्फ मोहन (33 वर्ष) एवं सुमित रंजन उर्फ सोहन (28 वर्ष) मोतिहारी के एक फ्लिपकार्ट कम्पनी में डिलेवरी ब्वाय का कार्य करते थे।

दोनों भाई रोजाना की तरह आज भी सुबह अपनी मोटर से कम्पनी का कार्य करने के लिए मोतिहारी जा रहे थे। इस बीच बनबीरवा पुल के समीप मोटरसायकिल से आये अपराधियों ने उन्हें रोका और दोनों भाईयों को गोली मार दी। तब सुबह के तकरीबन 8 ही बजे होंगे। अमित के सीना में दो गोली और सुमित के सीना में एक गोली लगी और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

 

आज सुदिष्ट नारायण सिंह के भाई पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरूण सिंह के बेटी का पूजा-मटकोर है। कल गुरूवार को बेटी की बारात आनेवाली है। खुषियों की सहनाई के स्थान पर आज मातम का कोहराम पुरे गांव में मचा है। सुदिष्ट नारायण सिंह के तीन पुत्र राहुल रंजन, अमित रंजन और सुमित रंजन हैं। इन तीन भाईयों में से आज दो भाईयों अमित और सुमित की सामुहिक हत्या कर दी गयी। मरने वाले दोनों भाईयों में से केवल अमित की शादी हुई थी। अमित को दो पुत्र क्रमषः 11 और 8 वर्ष के हैं। पुलिस उपाधीक्षक सतीश सुमन ने ‘‘स्वत्व‘‘ को बताया कि प्रारंभिक तौर पर घटना का कारण आपसी रंजिश नजर आती है। लेकिन पुलिस मामले की गहनता से अनुसंधान कर रही है। शीध्र ही घटना का पूर्ण उद्भेदन कर लिया जायेगा।

संजय कौशिक की रिपोर्ट