पुलिस टीम पर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित चार जवान घायल, सात गिरफ्तार

0

नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के पांडेचक गांव में शनिवार की सुबह छापामारी करने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया. हमले में अधिकारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दहेज अधिनियम के मामले में फरार चल रहे जितेंद्र कुमार व चंदन कुमार को पुलिस गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी। उसी दौरान परिवार के लोगों ने पुलिस पर छत के ऊपर से रोड़बाजी करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस वहां से भाग निकली उसी क्रम में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके का फायदा मिलते ही दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना के बाद थाना प्रभारी सरफराज इमाम ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की जिसमें 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सुबह से ही थाना प्रभारी के द्वारा दोनों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है। बता दें इन दिनों नरहट क्षेत्र में बदमाशों का हौंसला पूरी तरह बुलंद है। 2 दिन पूर्व खनवां गांव में बालू माफियाओं के द्वारा पुलिस पर हमला किया गया था। जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

swatva

छापामारी करने गए सब इंस्पेक्टर सहित 3 जवान को चोट लगी है। सब इंस्पेक्टर के नाक के पास पत्थर लगी है जिसके कारण उनकी नाक फट गई है। वहीं सैफ जवान को भी पत्थर से काफी चोट लगा है। इस बावत थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि जानकारी मिलते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पर हमला करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, छापामारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here