03 अप्रैल : आरा की मुख्य ख़बरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

एटीएम मशीन काट 21 लाख की चोरी

आरा : भोजपुर जिले के चार अज्ञात अपराधियों ने नवादा थानान्तर्गत जीरो माइल पेट्रोल पंप स्थित एसबीआई की एटीएम मशीन को शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधी गैस कटर मशीन से काटकर करीब 21.7 लाख रुपये चुरा लिए| एसपी विनय तिवारी के नेतृत्व में पुलिस अपराधियों को चिह्नित करने में लगी है। इसके लिए डीआइयू को भी लगाया गया है। पैसा लोंडिग करने वाली एजेंसी से भी पूछताछ चल रही है। जिससे की नकदी लोडिंग व चोरी गए नकदी का सही मिलान हो सके।

अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरा भी खंगाला जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के धोबिघटवा-जीरो माइल स्थित जयशंकर प्रसाद के मकान में एसबीआई संचालित है। एटीएम बूथ पर किसी गार्ड की तैनाती नहीं थी। जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मकान में किराएदार भी रहते हैं।

swatva

हालांकि, बदमाशों ने इतने शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को इसकी भनक नहीं लग पाई। एटीएम बूथ में पैसा लोडिंग का जिम्मा किसी प्राइवेट सीएएस एजेंसी को दिया गया है। शनिवार को दिन में ही एजेंसी ने करीब 21लाख रुपये के आसपास लोड किया था। इस बीच देर रात में घटना घटित हो गई। पुलिस इस बिंदु पर भी छानबीन कर रही हैं। सदर एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में टीम तफ्तीश कर रही है। रविवार को भी नवादा इंस्पेक्टर अविनाश कुमार व डीआइयू के पदाधिकारियों ने एटीएम बूथ पर पहुंच कर छानबीन की।

प्रेमी से मिलाने जा रही नाबालिग से गैंगरेप कर सड़क पर फेंका, तीन गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिले में आरा-पटना मुख्य मार्ग पर कोईलवर थानान्तर्गत सकड्ड़ी के समीप तीन दिन पूर्व 15 वर्षीया किशोरी से हुए गैंग रेप कांड मामले में पुलिस ने ई-रिक्शा चालक समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी में चाचा-भतीजा भी शामिल है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी जप्त कर लिया। गिरफ्तार लोगों में कोईलवर थानान्तर्गत सकड्डी निवासी मेघनाथ राम का पुत्र राजाराम उर्फ सुखदेव राम, चांदी थानान्तर्गत भदवर निवासी सुरेन्द्र राय का पुत्र मंतोष कुमार एवं रामकुमार यादव का पुत्र बिक्कू है| मंतोष और बिक्कू रिश्ते में चाचा- भतीजा है। मंतोष ई रिक्शा चालक है। राजाराम सकड्ड़ी में एक मकान का केयरटेकर है।

एएसपी हिमांशु ने शनिवार की देर शाम प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के क्रम में बताया कि कि 15 वर्षीया किशोरी 31 मार्च को अपने प्रेमी से मिलने के लिए चांदी थानान्तर्गत चांदी बाजार आई थी| वह अपने प्रेमी की तलाश में चांदी बाजार में घूम रही थी तभी चालक मंतोष ने उसे प्रेमी से मिलवाने का आश्वासन देकर अपने ई-रिक्शा बैठा लिया। वही उसका भतीजा विक्कू भी साथ हो गया। दोनो लडकी को लेकर सकड्डी निवासी राजाराम के कमरे में ले गये।

जहां तीनों ने लड़की के साथ गैंग रेप किया। उसके बाद वे लड़की को एक जगह छोड़ कर फरार हो गए। इसी बीच बाइक सवार दो अन्य युवक लड़की को बाइक पर बैठाकर पुनः गलत कार्य के लिए ले जा रहे थे। लड़की के हल्ला करने पर उनलोगों ने सकड्ड़ी के समीप उसे गिरा दिया। जिसके बाद कोइलवर एवं गीधा ओपी पुलिस लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आई। इसके बाद लड़की का मेडिकल जांच कराया गया। जांच के दौरान उसके साथ गलत होने की पुष्टि हुयी। गिरफ्तार आरोपियों पर धारा 376 (डी) एवं पास्को एक्ट 17 के तहत महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई जिसकी अनुसंधानकर्ता विदाउट इंचार्ज पूनम कुमारी हैं।

एएसपी ने बताया कि किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना पूरी तरह ब्लाइंड थी। इसका उद्भेदन पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था। इसको लेकर गीधा ओपी अध्यक्ष पूनम तथा चांदी थाना की सब इंस्पेक्टर प्रियंका, डीआईयू के दारोगा सुदेह कुमार ने काफी मेहनत की। तब जाकर पर इस कांड का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि गीधा ओपी इंचार्ज एवं चांदी थाना की महिला सब इंस्पेक्टर प्रियंका ने लड़की को काफी विश्वास में लिया। तब जाकर उसने अपनी आपबीती सुनाई। इतना ही नहीं उसने ई-रिक्शा का कलर और उसके सीट का कलर बताया। पुलिस ने चांदी बाजार के सभी ई-रिक्शा चालकों को चिन्हित किया। जिसके बाद मंतोष की गिरफ्तारी हुई, उसके बाद परत दर परत राज खुलने लगा।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त मंतोष लड़कियों को ही बैठा कर ले जा रहा था। जिस वक्त पीड़िता को अपने ई-रिक्सा पर बैठा कर ले गया था। उस दौरान उसे बोला था कि उसे अपना भाई समझना। पुलिस सूत्रों की माने तो वह आदतन अपराध करता है पहले भी वह कर चुका होगा, लेकिन उसके विरुद्ध किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

पीड़िता का पुलिस ने कोर्ट में 164 का बयान कलमबंद कराया। इसके बाद उसकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया। मेडिकल जांच के दौरान उसके साथ गलत कार्य होने की पुष्टि हुई है। बताया जाता है की गिरफ्तार तीनों आरोपित शादीशुदा है। मंतोष की बीवी की मौत हो चुकी है। उसे एक बच्ची है। जबकि राजाराम की पत्नी छोड़ कर चली गई है।

बताया जाता है कि पीडिता की चरपोखरी इलाके के एक युवक से फोन पर बात होती थी। युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी को मिलने के लिए चांदी गांव बुलाया। वो उससे मिलने के लिए अपने घर पर बहाना करके निकल गई थी। इसी बीच सकड्डी मोड़ के पास दो अनजान युवक मिल गए। उनलोगों ने उसे लिफ्ट दी सुनसान जगह पर ले गए।

लड़की ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया। लड़की के प्राइवेट पार्ट से ज्यादा ब्लीडिंग होता देख दोनों डर गए और उसे बाइक पर बिठाकर सड़क किनारे फेंक दिया। शुक्रवार को कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी रोड पर एक चाय की दुकान के पास लड़की पड़ी मिली। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी तथा पीडिता को अस्पताल पहुंचाया|

हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली

आरा : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थानान्तर्गत रूपबांध एवं दावां गांव के बीच शनिवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। उसे बिहिया सीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी युवक जगदीशपुर थानान्तर्गत विमवां गांव निवासी रामदेव यादव का 27 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव है।

जख्मी के भाई दुरान्द यादव ने बताया कि वह कोलकाता में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शनिवार को वह बाइक से अपनी बहन के घर जा रहा था तभी रूपबांध एवं दावां गांव के बीच यह घटना घटी। जगदीशपुर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहूंच मामले की छानबीन कर रही है|

बड़हरा में हत्या का अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिला के बड़हरा थानान्तर्गत लौहर बगीचे से पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर हत्या में संलिप्त फरार अप्राथमिकी आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित फरना गाव के मंटू सिंह उर्फ गौरव सिंह बताया जा रहा है जबकि इस मामले में एक और फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस केस के आईओ अभय सिंह ने बताया कि इस मामले का अनुसंधान करने के क्रम में इन दो आरोपित का नाम आया था। इस मामले दो नामजद मुख्य आरोपित जेल जा चुके है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 2019 में 16 अगस्त को नामजद आरोपितों ने लौहर श्रीपाल गाव निवासी रामबदन सिंह के पुत्र राहुल कुमार को गोली मारकर हत्या कर उसका शव फरना गाव के रोड पर फेंक दिया था । इस घटना के विरुद्ध भाई राजू सिंह ने स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

महिला का शव बधार से बरामद

आरा : भोजपुर जिला के गीधा ओपी थानान्तर्गत मटियारा गांव के खेत से 22 वर्षीया महिला का शव पुलिस ने बरामद और उसे पोस्ट मोर्तेम के लिए आरा सदर अस्पताल लायी| मृतका दुर्गा कुमारी बतैयी जा रही है जो एक साल से अपने मायके मटियारा में रहती थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि दुर्गा की दो साल पहले आरा के अनाईठ गांव में शादी हुई थी जिसके बाद उसका अपने पति के साथ तलाक हो गया था|

तलाक के बाद से ही वो अपने मायके मटियारा रहती थी। घरवालों के मुताबिक शुक्रवार की रात मृतका भी घरवालों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी।लेकिन आज सुबह उसका शव उन्हें खेत में पड़े होने की सूचना परिजनों को मिली।फिलहाल मृतक की मौत का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।वहीं सूत्रों का कहना है कि यह मौत प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है क्योंकि अक्सर मोबाइल से यह बातचीत रातों में भी करती रहती थी।गीधा ओपी प्रभारी पूनम कुमारी ने बताया कि मृतक महिला का सिर में पीछे के हिस्से में चोट के निशान हैं।

नीतू प्रिया बनी महिला थाना इंचार्ज, दस अन्य अफसरों का तबादला

आरा : भोजपुर में शनिवार को करीब दर्जन भर पुलिस अफसरों का तबादला किया गया। इस दौरान लाइन में तैनात 11 अफसरों को थानों और विभिन्न शाखाओं में भेजा गया। महिला थाने में भी नयी थानाध्यक्ष भेजी गयी है। भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने इस सम्बन्ध में शनिवार की रात जिलादेश जारी कर दिरा गया है।

भोजपुर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी द्वारा जारी जिलादेश के अनुसार इंस्पेक्टर कुमारी बंदना को विधि-व्यवस्था, मानवाधिकार, विधि और डीसीआरबी शाखा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं दारोगा नीतू प्रिया को महिला थाने की कमान दी गयी है। अन्य अफसरों में दारोगा प्रमोद कुमार-1 को स्पीडी ट्रायल पीसी वन शाखा का अतिरिक्ति प्रभार विदेशी शाखा दिया गया है। वही विकाउ भगत को धनगाईं, सुरेंद्र राम को इमादपुर और कमल किशोर सिंह को धनगाईं थाना की अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। उसी तरह दारोगा सतीश कुमार सिंह को अनुसूचित जाति-जनजाति थाना की अनुसंधान इकाई का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

सांस्कृतिक गौरवबोध से स्वावलम्बी बनता है राष्ट्र : आचार्य भारतभूषण

आरा : वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर अखिल भारतीय जनसंघ की जिला इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फ्रेण्ड्स कॉलोनी कार्यालय में मुख्य-वक्ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ. भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति और विरासत हमारी है। अपनी भाषा, संस्कृति, मिट्टी और लोगों के प्रति सहज आत्मीयता होती है। यही अपनापन स्व का बोध भी कराता है और स्वतंत्रता का विकास भी।

सांस्कृतिक चेतना और इसके गौरवबोध से ही समाज स्वावलम्बी, सशक्त और एक बनता है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्वतंत्र देश में सामाजिक, राजनीतिक , आर्थिक और सांस्कृतिक तंत्र उसकी मिट्टी के होने चाहिए अन्यथा वह स्वतंत्र नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में भारतीय संस्कृति और हिन्दू दर्शन के लिए जिज्ञासा बढ़ी है।

प्रामाणिक शास्त्रीय और एेतिहासिक जानकारी ही देश, इसके लोकतंत्र और एकता-अखण्डता की रक्षा कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ तिवारी ने कहा कि जनसंघ देश की संस्कृति और इतिहास के पुनर्जागरण के लिए संघर्ष कर रहा है। आज भारत में जनसंघ के प्रयासों के कारण विमर्श का विषय बदल गया है और भारतीय हितों की रक्षा के लिए माहौल तैयार हो गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आज हिन्दू नववर्ष है और महाराज विक्रमादित्य से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की सेवा-सुरक्षा के लिए संगठित होने का अवसर है। संचालन नगर अध्यक्ष मधेश्वर नाथ पाण्डेय तथा धन्यवाद ज्ञापन सियाराम दूबे ने किया। वक्ताओं में शिवदास सिंह, विश्वनाथ दूबे, सुरेन्द्र कुमार मिश्र, राधा प्रसाद पाठक, उमेश सिंह कुशवाहा आदि प्रमुख थे।

सृष्टि का प्रथम दिवस है वर्ष प्रतिपदा : आचार्य भारतभूषण

आरा : वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् के तत्त्वावधान में फ्रेण्ड्स कॉलोनी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम एवं वासन्तिक नवरात्रोपासना का आयोजन किया गया।प्रातःकाल पंचदेव पूजन, तुलसी, शालग्राम, नर्मदेश्वर और श्रीहनुमान जी की पूजा-अर्चना सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि परात्पर परब्रह्म के मन में सृष्टि की इच्छा हुई। उनके नाभिकमल पर लोकपितामह श्री ब्रह्मा जी प्रकट हुए।

सृष्टि की महाविद्या सरस्वती की पूजा से वसन्तोत्सव आरम्भ हुआ। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को सृष्टि की शुरुआत हुई। यह नवजीवन, नवचिन्तन एवं नवोत्साह का दिन है। आचार्य ने कहा कि पराचिति स्वरूपा जगदम्बा भगवती मूल प्रकृति जो विद्या हैं, उनकी उपासना से जीव और जगत् दोनों का सभी प्रकार से कल्याण होता है। परात्पर परब्रह्म इसी उपासना के परिणामस्वरूप नवमी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र के रूप में प्रकट होते हैं।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कुमार सौरभ ने कहा कि संस्थान द्वारा विभिन्न स्थानों में संगोष्ठी तथा नवरात्रोपासना का आयोजन किया गया जो श्रीराम नवमी तक चलेगा। पूजन-अर्चन पं. मधेश्वर नाथ पाण्डेय, स्वागत भाषण अखिलेश्वर नाथ तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन सत्येन्द्र नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम में इंजीनियर विशेश्वर नाथ पाण्डेय, वंशीधर राय, राकेश मिश्र, नर्मदेश्वर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिन्हा, शिवदास सिंह, पिंटू कुमार सिंह आदि प्रमुख लोगों ने भाग लिया और भाव व्यक्त किये।

राजीव एन अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here