04 मई : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

पुलिस ने हथियार के साथ दो को किया गिरफ्तार

आरा : भोजपुर पुलिस ने मंगलवार की देर रात करीब दो बजे वाहन जाँच के क्रम मे बुलेट बाइक पर सवार दो संदिग्ध को पकड़ कर उनके पास से दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस एवं एक बीयर की बोतल बरामद किया। कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर किसी शादी समारोह से भाग लेकर वापस घर लौट रहे थे तभी सरैया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार दोनों युवको मे नगर थानान्तर्गत आनंद नगर इलाके के हीरालाल आनंद का पुत्र विक्रांत कुमार और कोइलवर थानान्तर्गत ब्रह्मपुर मटियारा के बलिराम सिंह का पुत्र आशुतोष कुमार है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछ ताछ कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास पिस्टल कहां से आया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

swatva

गबन के मामले में बिल्डर गिरफ्तार

आरा : भोजपुर पुलिस ने नवादा थानान्तर्गत गोढ़ना रोड से गबन के मामले में एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बिल्डर सत्येंद्र शर्मा नवादा थानान्तर्गत कतीरा मोड़ निवासी शिवपूजन शर्मा का पुत्र है।

नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि सत्येंद्र शर्मा ने गोढ़ना रोड में एक अपार्टमेंट बनवाया था। उसने एक महिला से अपार्टमेंट में रूम देने के नाम पर 20 लाख रुपया लिया था लेकिन महिला से रुपया लेने के बाद अपार्टमेंट में रूम नहीं दिया। महिला ने नवादा थाना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए बिल्डर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

नाबालिग लड़की को शादी की नियत से ले भागा, प्राथमिकी दर्ज

आरा : भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड के कृष्णागढ़ थानान्तर्गत गुंडी गांव से एक नाबालिग लड़की को शादी के नीयत से भगाने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के पिता ने कृष्णागढ़ थाने में एक इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कराया है| दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बिगत 23 अप्रैल को सुबह गुडिया (बदला हुआ नाम) नाम की लड़की सरैया बाज़ार स्थित बैंक से रुपये निकालने गयी थी पर शाम तक घर नहीं लौटी|

परिजनों ने हर जगह उसकी खोज की और जब उसका कुछ भी पता नहीं चला तो लड़की के पिता ने कृष्णागढ़ थाने में इस सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा पुलिस से लड़की की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाईं है| प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है तथा लड़की की बरामदगी की कोशिश कर रही है|

महिला का विडियो बनाने का आरोप लगा युवक को पीटा, पांच पर प्राथमिकी

आरा : भोजपुर जिला के कृष्णागढ़ थानान्तर्गत छोटका इटहना गांव में विगत दिनों एक महिला का विडियो बनाने का आरोप लगा एक युवक सुमन यादव की लाठी डंडे से पीट कर जख्मी कर दिया था। जख्मी ने गाँव के ही पांच लोगों के खिलाफ कृष्णागढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है|

जख्मी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि जब बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे उसी वक्त महिला का विडियो बनाने का आरोप लगा गांव के ही झगरू यादव, सुखदेव यादव, लवकुश यादव, सुभाष यादव व मनोज यादव ने सुमन यादव की पिटाई कर दी थी| पुलिस आवेदन मिलते ही छानबीन के साथ ही मारपीट के घटना में संलिप्त पांच नामजद आरोपियों को गिरफतार करने में जुट गई हैं।

ट्रेक्टर चालक ने बाइक को दिया चकमा, दो जख्मी

आरा : भोजपुर जिला के बड़हरा थानान्तर्गत बबुरा-कोईलवर फोरलेन स्थित कोल्हरामपुर छलका के समीप दो बाइक सवार युवक जख्मी हो गए। मिली जानकारी अनुसार अगरपुरा गांव के विपुल व संजीव कुमार किसी कार्य को लेकर बबुरा बाजार जा रहे थे। जहां ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक को चकमा दे दिया और दोनों बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े जिससे दोनों जख्मी हो गए| स्थानीय लोगों ने दोनों जख्मियों को कोल्हरामपुर बाजार स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया|

आपको बता दें कि ट्रैफिक की अवहेलना कर इस फोरलेन पर अनियंत्रित होकर व विपरीत सड़क से बालू लदे वाहनों के परिचालन शुरू हो जाने से सड़क दुर्घटना में बढ़ोत्तरी हो गई है| आए दिन सड़क पर कहीं नहीं लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं।

दो वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर

आरा : भोजपुर जिला के बड़हरा थानान्तर्गत बबुरा-कोईलवर फोरलेन स्थित बबुरा भागड़ पुल के समीप सुबह में एक ट्रक व ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रैक्टर का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि ट्रैक्टर चालक जान बचा कर गाड़ी पर पड़ा। छपरा की ओर से बालू लेने आ रहे ट्रैक्टर व बालू लदा ट्रक छपरा की ओर जा रही थी जहां दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। हालांकि ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा। टक्कर के बाद दोनों लेन में सैंकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

आपको बता दें कि इस फोरलेन पर छोटे छोटे नाबालिग युवक बालू लदे वाहनों को लेकर विपरीत दिशा से सरपट दौड़ लगा रहे हैं। जिससे फोरलेन पर रोजाना कहीं नहीं कहीं ऐसी घटनाएं घटित होती है।

इंटरसेप्टर लेजर गन व्हीकल से वाहनों की स्पीड ट्रैकिंग शुरू

आरा : भोजपुर की सड़कों पर अब तेज़ रफ़्तार गाडी चलाने पर जुर्माना हो रहा है| ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर निर्धारित रफ्तार से तेज गाड़ी चलाने पर ट्रैफिक पुलिस सुबूत के साथ पकड़ रही और फाइन रही है| ट्रैफिक पुलिस ने इंटरसेप्टर लेजर गन व्हीकल से वाहनों की स्पीड की ट्रैकिंग शुरू की गयी है।ट्रैफिक इंचार्ज प्रदीप कुमार सरकार के नेतृत्व आरा-पटना बाइपास पर शहर के न्यू पूर्वी ओवरब्रिज पर में स्पीड ट्रैकिंग की शुरुआत की गयी।

पहले दिन तीन वाहन पुलिस की ट्रैकिंग में फंस गये। इनसे छह हजार रुपये फाइन भी वसूला गया| इससे सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। यह इंटरसेप्टर व्हीकल तेज रफ्तार के साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी पहचान करेगा। भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस जिले में पहली बार स्पीड इंटरसेप्टर लेजर गन व्हीकल से वाहनों की गति की जांच कर रही है| अब सभी हाईवे पर रैंडमली वाहनों की स्पीड की जांच की जायेगी। पहले दिन निर्धारित रफ्तार से तेज चल रहे वाहनों से छह हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

बता दें कि हाईवे सहित विभिन्न सड़कों पर वाहन काफी तेज गति से दौड़ रहे हैं। इस कारण आये दिन हादसे हो रहे हैं, जिसमें रोज लोगों की जानें जा रही है। इसे देखते हुये सरकार ने स्पीड मापने वाली लेजर गन से लैस इंटरसेप्टर व्हीकल बिहार पुलिस को दी है| इससे पहले दिल्ली, महाराष्ट्र और तेलंगाना समेत कुछ अन्य राज्यों में तेज गति पर रोक लगाने के लिए पुलिस इस व्हीकल का इस्तेमाल कर रही है।

राजीव एन० अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here