बिहार के इस पंचायत के मुखिया को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

नवादा : झारखंड के गिरिडीह जिले के घोड़थम्भा थाना की पुलिस ने सरौनी पंचायत की मुखिया पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सरौनी पंचायत जिले के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत है। मुखिया को नगर थाना क्षेत्र के सूरज पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया। घोड़थम्भा थाना से पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जमडार जंगल से अवैध रूप से सफेद पत्थर का उत्खनन किया जा रहा था।

गुप्त सूचना पर गत वर्ष 21 मई को छापेमारी में सफेद पत्थर लदे दो ट्रक जब्त किए गए थे। इसे लेकर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जंगल से सफेद पत्थर के अवैध खनन, परिवहन के आरोप में आरोपित मुखिया की गिरफ्तारी हुई है। मुखिया की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों की थाना में जमावड़ा लग गया। गिरफ्तार कर ले जाने वाले पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद पंकज को झारखंड ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि देर शाम होने के कारण पंकज को नगर थाना हाजत में रखा गया है।

swatva

गुनाह के बारे में नहीं थी जानकारी

गिरफ्तार मुखिया ने बताया कि हमें फंसाने की साजिश की गई है। हमने ऐसा कोई काम नहीं किया है। बताया जाता है कि पुलिस ने चारों तरफ से पंकज की घेराबंदी कर धर दबोचा है। हालांकि पुलिस को देखकर मुखिया भागने की कोशिश तक नहीं की, पुलिस ने पंकज को धर दबोचा तो उसे अपने गुनाह के बारे में जानकारी नहीं थी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत गिरफ्तारी के बाद नगर थाना लाकर गिरफ्तारी की बारे में जानकारी दी। गिरफ्तार करने वाले पुलिस को भी यह नहीं पता था कि पंकज इस बार सरौनी के मुखिया बने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here