विश्वविद्यालय जनजातीय छात्र संसद सम्मेलन की तैयारियां जोरों

0

जमुई : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में 2 अप्रैल को स्थानीय पी पी वाई कालेज परिसर में आयोजित होने वाले मुंगेर विश्वविद्यालय जनजातीय छात्र संसद सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है। अभाविप के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो महेंद्र राय ने बताया कि पीपीवाई कालेज परिसर में आयोजित होने वाले सम्मेलन को लेकर अभाविप के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है।

परिषद के कार्यकर्ता दीवार लेखन, फ्लेक्स, पोस्टर, हैंडविल, सोशल मीडिया तथा प्रिंट मीडिया बंधुओं के माध्यम से सम्मेलन का वृहद पैमाने पर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कृष्ण कुमार गुप्ता सह कार्यक्रम प्रमुख ने बताया की इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय जनजातीय कार्य प्रमुख सह राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री माननीय गोविंद नायक, सह कार्य प्रमुख प्रमोद राउत तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार प्रदेश से छात्र नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।जनजातीय छात्रों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनके गौरवशाली परंपरा संस्कृत भाषा और स्वाभिमान विषयों पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा।

swatva

कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख राय ने बताया कि जनजाति समुदाय भारतीय संस्कृति को बचाने में अपना अहम योगदान निभाते आए हैं। वहीं नगर मंत्री साजन कुमार जनजातीय प्रतिभाओं को एक मंच पर सामूहिक रूप से प्रदर्शित किए जाने की जरूरत है। जनजातीय विद्वान केंद्र और राज्य दोनों स्तरों, सार्वजनिक व निजी क्षेत्र में नीति निर्माण और समुदाय के विकास के लिए भी योगदान कर सकते हैं। मौके सौरभ कुमार आकाश भारती शिवम कुमार अमरनाथ तिवारी नरेश चंद्र हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।

कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here