राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, 2 मई तक चलेगी

0

नवादा : राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान की शुरुआत जिला में गुरुवार को की गई। कार्यकारी अध्यक्ष उदय यादव तथा पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा ने संयुक्त रूप से सदस्यता अभियान की शुरुआत की। जिला अध्यक्ष ने बताया कि पूरे जिला भर में 2 मई तक सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी।

जिला में पूर्व में भी सदस्यता अभियान चलाया गया था लेकिन वृहत पैमाने पर इसे जिले के सभी गांव में सदस्यता अभियान किया जाएगा। सदस्यता अभियान की शुरुआत रसीद काटकर की गई. सैकड़ों की संख्या में पहले दिन राजद की सदस्यता कार्यकर्ताओं ने ली।

swatva

सदस्यता अभियान की शुरुआत के दौरान मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता गौतम कपूर चंद्रवंशी, शैलेश महतो, विजय चौधरी सहित अन्य दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर श्रवण कुशवाहा ने कहा जिले में राजद को नंबर वन की पार्टी बनाने हेतु सदस्यता अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में कार्यकर्ता जुट गए हैं।

विशाल कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here