28 अप्रैल : आरा की मुख्य ख़बरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

भोजपुरी गायक ने आरा सिविल कोर्ट में दिया अपनी पत्नी से तलाक की अर्जी, सिविल कोर्ट पहुंच पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार

आरा : भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति से तलाक की अर्जी आरा व्यवहार न्यायालय में दी है| पवन सिंह ने 7 मार्च 2018 मे उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के मिढि थानान्तर्गत मिढि गाँव के रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की थी। शादी के महज कुछ ही दिन में पति पत्नी के बीच रिश्ते में दरार हो गयी और दूरी इतनी बढ़ी कि पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह के खिलाफ आरा व्यवहार न्यायालय में तालाक की अर्जी दे दी|

कोर्ट ने उनकी पत्नी ज्योति देवी को कोर्ट में हाजिर होकर अपनी पक्ष रखने के लिए समन जारी किया। समन मिलते ही ज्योति सिंह ने अपने वकील विष्णुधर पांडेय के साथ आरा के फैमिली कोर्ट में पेश होकर पवन सिंह द्वारा दिये गए तलाक की अर्जी पर दुख जाहिर करते हुए न्याय की गुहार लगाई। ज्योति सिंह ने मीडिया के किसी भी प्रश्न का जवाब देने से इनकार कर दिया| हालाँकि ज्योति देवी के वकील ने कहा कि हम लोग बलिया से आय है।

swatva

पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक की अर्जी आरा कोर्ट में दे रखी थी। जिसकी प्रथम सुनवाई की तारीख बृहष्पति वार को होनी थी पर आज सुनवाई नही हो सकी क्योंकि पवन सिंह कोर्ट नहीं आये| अब पवन सिंह को अगली तारीख को कोर्ट में उपस्थित होना होगा|

पवन सिंह की पहली पत्नी की मौत मुंबई में हो चुकी है। इस मामले में पवन सिंह के ऊपर सवाल खड़े हुए थे लेकिन मामला रफा-दफा हो गया बाद में पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से शादी की लेकिन अब वह ज्योति सिंह के साथ भी नहीं रहना चाहते हैं। ज्योति सिंह पिछले कई महीने से अपने मायके में रह रही हैं। पवन सिंह से उनका कोई लेना देना नहीं है। ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह के ऊपर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया हुआ है। इस मामले को लेकर पवन सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

केन बियर व बाइक के साथ दो गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत ख़्वासपुर ओपी पुलिस ने देर रात गश्ती करने के दौरान भागड़ पुल के पास से केन बियर के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से एक बाइक भी जब्त की है।

गिरफ्तार लोगों में आरा नगर थानान्तर्गत मछुआ टोली के गणेश जी के पुत्र सचिन कुमार गुप्ता व मनसा पाण्डेय बाग निवासी रामजी प्रसाद का पुत्र करन कुमार है। दोनों उतरप्रदेश से किंगफिशर केन बियर लेकर आ रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 500एमएल का 36 पीस केन बियर बरामद किया है।

चंदवा गांव के बगीचे से शव बरामद

आरा : भोजपुर जिला के कोईलवर थानान्तर्गत मथुरापुर पंचायत स्थित चंदवा गांव के बगीचे से पुलिस ने एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक चंदवा गांव निवासी रासबिहारी राय के पुत्र राजेश राय बताया जाता है। स्थानीय लोगों की माने तो मृतक शराब पीने का आदी था।

मृतक के परिजनों ने बताया कि रात में गांव के दो व्यक्ति ने मेरे पुत्र को बुलाकर घर से बाहर ले गए और नृशंस तरीके से हत्या कर गांव के बगीचे में फेंक दिया है। मृतक के पिता ने गांव के दो लोगों पर हत्या करने का एफआईआर दर्ज कराई है। एएसआई उपेन्द्र चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया गया है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की हत्या का कारण का खुलासा हो सकता है।

जल जीवन हरियाली जागरूकता रथ को किया रवाना

आरा : रमन मैगसेस पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर राजेंद्र सिंह के द्वारा अपने भोजपुर परिभ्रमण के अवसर पर भोजपुर समाहरणालय में जल जीवन हरियाली जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त अवसर पर भोजपुर जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा भी उपस्थित थे। उनके द्वारा नदियों को पुनर्जीवित करने तथा जल संरक्षण के उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उन्होंने जिला पदाधिकारी, भोजपुर, जल जीवन हरियाली से सम्बद्ध जिला स्तरीय पदाधिकारियों, मनरेगा के पदाधिकारियों, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवम मीडियाकर्मियों को जनसंवाद के माध्यम से संबोधित करते हुए बताया गया कि उनके द्वारा राजस्थान में कुल 13 नदियों को पुनर्जीवित करने का काम किया गया है। उन्होंने इस हेतु एक नोडल पदाधिकारी नामित करने का अनुरोध किया। उक्त के आलोक में उप विकास आयुक्त ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया।

इसके पश्चात कोईलवर प्रखंड स्थित मानो बैजनाथ हाई स्कूल के प्रांगण में उप विकास आयुक्त, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा के अतिरिक्त कोईलवर प्रखंड के मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, कर्मी एवम कोईलवर प्रखंड के मुखियागन एवम आम जनता को जन संवाद कार्यक्रम के तहत संबोधित करते हुए जन संरक्षण के फायदे एवम उसके उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा कोईलवर प्रखंड के जन प्रतिनिधियों से कम से कम एक नदी को पुनर्जीवित करने का अनुरोध किया गया, ताकि भविष्य में महाराष्ट्र एवम कर्नाटक आदि राज्यों से जल संरक्षक विशेषज्ञों को जिला में लाकर आमजनों को जल संरक्षण हेतु प्रशिक्षित करवाया जा सके।

इसके पश्चात कोईलवर प्रखंड के चांदी में मनरेगा के तहत चले आहर उड़ाही कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित मजदूरों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसके फायदा के संबंध में जानकारी दी गई।इसके पश्चात कोईलवर प्रखंड के चांदी में मनरेगा के तहत चले आहर उड़ाही कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित मजदूरों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसके फायदा के संबंध में जानकारी दी गई।

राजीव एन अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here