25 मार्च : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

जिले के तीन प्रखंड के गली-मुहल्लो में पोषण का संदेश पहुंचायेगी जागरूकता रथ

मधुबनी : पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आईसीडीएस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से समुदाय स्तर पर तमाम गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बाल विकास परियोजना कार्यालय( आईसीडीएस) से उप विकास आयुक्त विशाल राज ने पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर को रवाना किया। रथ जिले के तीन प्रखंड रहिका राजनगर तथा पंडोल के गली-मुहल्लो में पोषण का संदेश पहुंचायेगी।

जागरूकता रथ सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज के सहयोग से संचालित किया जा रहा है जो 24 मार्च से 24 अप्रैल तक चलाया जाएगा रथ लोगों के बीच ऑडियों के माध्यम से पोषण का संदेश देगी। उप विकास आयुक्त विशाल राज ने कहा जागरूकता रथ का उद्देश्य लोगों को सही पोषण के लिए जागरूक करने के साथ ही गर्भावस्था में और बच्चों का ऊपरी आहार, खानपान के प्रति सजग रहने सहित शिशु जनित रोगों से मुक्ति के लिए सही जानकारी देना है।

swatva

डीपीओ शोभा सिन्हा ने कहा कि पोषण रथ चलाने का मुख्य उद्देश्य जिले के बच्चों, किशोरों एवं महिलाओं को कुपोषण मुक्त, स्वस्थ और मजबूत बनाना है। यह काम विभिन्न सरकारी विभागों के आपसी समन्वय से होगा। इसमें समाज कल्याण, स्वास्थ्य, पेयजल स्वच्छता, पंचायत राज आदि विभाग मिलकर काम करेंगे।

पोषण के पांच सूत्रों को जन-जन तक पहुंचाने की कवायद

विकास आयुक्त ने बताया पोषण जागरूकता रथ ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण के महत्व के बारे में बताएगा। कुपोषण को दूर करने के लिए पोषण के पांच सूत्र तैयार किये गये हैं। पहला सुनहरा 1000 दिन, डायरिया प्रबंधन, पौष्टिक आहार, स्वच्छता एंव साफ-सफाई, एनिमिया प्रबंधन शामिल है। इन पांच सूत्रों से कुपोषण पर लगाम लगाया जायेगा।

गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन का सेवन महत्वपूर्ण

आईसीडीएस डीपीओ शोभा सिन्हा ने बताया बच्चे के विकास के लिए सही पोषण बहुत महत्वपूर्ण है। खासकर शुरुआती वर्षों के दौरान। गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन लेना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे बच्चे की सेहत भी जुड़ी होती है। जन्म के बाद भी बच्चे को दो साल तक केवल पौष्टिक आहार ही देना चाहिए। गर्भावस्था और जन्म के बाद के शुरुआती वर्ष मस्तिष्क और अन्य महत्वपूर्ण अंगों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। बच्चे के संपूर्ण विकास को सुनिश्चित करने के लिए विटामिन, कैल्शियम, आयरन, वसा और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार बच्चे को देना बहुत महत्वपूर्ण है।

जागरूकता रथ देगी ये जानाकरी

• जन्म के छह माह तक सिर्फ माँ का दूध पिलायें

• छह माह के बाद बच्चों को पूरक आहार दें

• गर्भवती होने पर आंगनबाड़ी केंद्र पर रजिस्टेशन करायें

• बच्चों को खाना खिलाते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें

• गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार का सेवन करें

• गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोली जरूरी लेनी चाहिए

इस अवसर पर डीपीओ शोभा सिन्हा, मधुबनी, पोषण अभियान के जिला समन्वयक स्मित प्रतीक सिन्हा,सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज जिला समन्वयक रघुनाथ प्रसाद कुशवाहा, जिला कार्यक्रम सहायक, शिवराम मेहरा, अंधराठाढ़ी की सीडीपीओ पिंकी कुमारी, सेविका एवं सहायिका मौजूद रहे।

ग्राम रक्षा दल का लोकतंत्र बचाओ अभियान जारी, कहा अब उग्र होगा आंदोलन

मधुबनी : समाहरणालय के सामने बाबा भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के बगल में लोकतंत्र बचाओ आंदोलन 15वां दिन भी जारी रहा और मांगे पूरी होने तक चट्टानी एकता के साथ आंदोलन जारी रहा। बिहार ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राऊत ने कहा की लोकतंत्र बचाओ आंदोलन का 15वा दिन होने जा रहा है, और यह लोकतंत्र बचाओ आंदोलन 28 मार्च से उग्र होने की पूरी संभावना है। क्योंकि बिहार सरकार एवं मधुबनी जिला प्रशासन के द्वारा 15वें दिन होने के बाद भी इस आंदोलन को संज्ञान नहीं लेना लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा है, जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।

लोकतंत्र हमारा मंदिर है हम सभी देशवासी लोकतंत्र के पुजारी हैं, लोकतंत्र की रक्षा करना हम सबों का कर्तव्य है। हम ग्राम रक्षा दल के जवान लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है, लेकिन बिहार सरकार के मुख्यमंत्री लोकतंत्र की जो मर्यादाए हैं। उसे समझने को तैयार नहीं है कैसे हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। जब सत्ता के शीर्ष पर बैठे राजनेता ही लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाएंगे, तो भगवान ही मालिक है। इस बिहार का, नीतीश कुमार के लोकतंत्र में आस्थावान व्यक्तियों के जीवन एवं परिवार बाल बच्चों के साथ जो आप खिलवाड़ कर रहे हैं, इतिहास के काला अक्षरों में लिखा जाएगा, और इतिहास आप को माफ नहीं करेगी।

आज आप ग्राम रक्षा दल के लाखों जवानों पर हंस रहे हैं, कल ऐसा समय आएगा जब हम ग्राम रक्षा दल के लाखों जवान आप पर हसेंगे। हम लोग लोकतंत्र के पुजारी हैं। हम नहीं चाहते हैं कि लोकतंत्र रूपी मंदिर को तोड़ दूं, बल्कि लोकतंत्र रूपी मंदिर को बचाने के लिए हम ग्राम रक्षा दल के लोग खून की एक-एक कतरा बहाने को तैयार हूं, लेकिन लोकतंत्र की मर्यादाए पर आंच नहीं आने दूंगा। नीतीश कुमार ग्राम रक्षा दल के संगठन के संदर्भ में आप को प्रतिक्रिया देने में क्या परेशानी है? आखिर क्यों लाखों ग्राम रक्षा दल के जवानों को के जिंदगी के साथ आप खिलवाड़ कर रहे हैं? वर्षों से लोग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, और आप फिल्म के तरफ शूटिंग देखते आ रहे हैं। आप ग्राम रक्षा दल के संदर्भ में क्यों नहीं प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं।

आपके चुप्पी के कारण सूबे बिहार के लाखों जवान दिग्भ्रमित होकर शोषण का शिकार हो रहे हैं। ग्राम रक्षा दल की मांगे पूरा कीजिए या इस संस्था को समाप्ति का ऐलान करें यह हमारा आपसे विनम्र प्रार्थना है। 28 मार्च से आंदोलन उग्र होगा इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मधुबनी में विधि व्यवस्था भंग होने की पूर्ण संभावनाएं व्यक्त की जा रही है, जिसकी सारी जवाबदेही सरकार एवं प्रशासन के लोग होंगे।

आज इस कार्यक्रम में कुमार राजा गुप्ता, लाल यादव, देवेंद्र कुमार, सुमन कुमार महतो, मनोज कुमार चौपाल, अशोक माली, अशोक कुमार यादव, महावीर ठाकुर, सुधीर झा, रंजीत पासवान, संतोष राय, वेद प्रकाश, राजेंद्र साफी, रामदयाल साह, मोतीलाल पासवान, हरीनाथ पासवान, अरुण यादव, सुशील कुमार मेहरा, बलराम महतो सहित सैकड़ों की संख्या में ग्राम रक्षा दल के जवान आज 15वा दिन में पूरे जोश एवं उमंग के साथ डटे रहे। साथ ही सरकार, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को ध्यान को आकृष्ट किए और मांगे पूरी होने तक लोकतंत्र बचाओ आंदोलन जारी रहेगा।

अयाची नगर युवा संगठन द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता का पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पूर्ण

मधुबनी : जिले के पंडौल प्रखंड अंतर्गत सरिसब पाहि में अयाची नगर युवा संगठन द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता का पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस मौके पर संस्था के संस्थापक विक्की मंडल के में उत्क्रमित मध्य विद्यालय खड़रख प्रांगण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का अध्य्क्षता विद्यालय प्रधान अशोक कुमार चौधरी ने की।

मंचासीन सभी अतिथियों को संस्था द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक विक्की मंडल ने अपने संबोधन में संस्था के कार्यों के प्रस्तुति देते हुए विद्यालय के विधि-ब्यस्था का काफी तारीफ किया।वहीं साहित्यांगन के मलय नाथ मिश्र ने बच्चों के अनुसाशन संग उनकी सूझ-बूझ की काफी तारीफ की।

वहीं, संगठन के वरिष्ट सदस्य मनोज कंठ द्वारा अपने संबोधन में शिक्षक के द्वारा बच्चों के प्रति समर्पण का काफी प्रशंशा किये। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सागर कुमार ठाकुर, दूसरा प्रियंका कुमारी, तीसरा पुष्पांजलि कुमारी, चौथा खुशी कुमारी, वहीं पांचवा स्थान काजल कुमारी प्राप्त की। सभी सफल छात्र-छात्राओं को संस्था द्वारा ग्लोब, सर्टिफिकेट, कलम प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया। अन्य सभी भाग लेने वाले को कलम प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर मंच संचालन शिक्षक प्रशांत कुमार मंडल ने किया।

इस मौके पर संगठन के आदित्य मंडल, राकेश मिश्रा, राजा चौपाल, राजा कुमार, प्रवीण कुमार, रमेश कुमार, नंदू ठाकुर, कृष्ण कुमार, सतीश कुमार, रमानंद कुमार समेत शिक्षक प्रशान्त कुमार मंडल, बिजली मुखिया, जगवीर राम, विजय राउत, शिक्षिकाओं में नेहा कुमारी, दीपा कुमारी उपस्थित थी।

जटा बाबा नवाह संकीर्तन यज्ञ का किया जा रहा आयोजन

मधुबनी : जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के खंगरैठा गांव स्थित ब्रह्म स्थान में रविवार दिनांक 20/03/2022 से जटा बाबा नवाह संकीर्तन यज्ञ की शुरुआत की गई। इस मौके पर प्रथम कलश काजल कुमारी, द्वितीय कलश अंशिका कुमारी, तृतीय कलश अंजली कुमारी, सुरुचि कुमारी, अंतरा कुमारी सहित गांव के 121 कुँवारी कन्याओं ने चंद्रवना नदी से कलश में जल भरकर खंगरैठा हाई स्कूल होते हुए गांव के विभिन्न मार्गों पर गाजेबाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली।

कलश शोभा यात्रा जिस रास्ते से गुजरी, वह रास्ता भक्तिमय से गूंज उठा। राधा कृष्ण, बजरंगबली, गणेश जी, राम सीता, लक्ष्मण जी सहित अन्य देवी-देवताओं के जयघोष से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभा यात्रा में गांव के बच्चे-बूढ़े, नौजवानों ने बढ़-चढ़कर श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया।

नवाह मंडप पर वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश स्थापित किया गया। तदुपरान्त नवाह संकीर्तन मंत्र सीता राम, सीता राम के साथ नवाह यज्ञ शुरु हुआ। आयोजक मंडली के सदस्यों ने बताया कि समस्त ग्रामिणों के सहयोग से इस नवाह संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया गया है। इसमें स्थानीय कीर्तन मंडली के अलावा पड़ोसी गाँव नूरचक, नाहस, पतौना, नवटोलि, बखुरी, लोहरा, सकराढ़ी, मुर्लियाचक सहित विभिन्न भागों के कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है।

इस धार्मिक अनुष्ठान में ग्रामीण युवा समाजसेवी राकेश कुमार, शुभाष चंद्र घोष, राधेश्याम यादव (अध्यक्ष), विनोद यादव (शिक्षक), फुलेश्वर भारती (शिक्षक), अनिल यादव (शिक्षक), बालेश्वर भारती, पान सरकार यादव, कमल यादव, रविंद्र मोहन उर्फ झोटा, गजेंद्र यादव, शेखर कुमार, हरदेव यादव, जय किशोर राम, अजित कुमार, दीपक कुमार राम, बसंत कुमार, राधेश्याम यादव, अजय कुमार, राहुल भूषण, अभिषेक कुमार, मुरलीधर, शिव कुमार यादव, ऑफिसियल मिक्की सहित समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे।

जनप्रतिनिधियों के मान सम्मान हक दिलाने और आपकी आवाज बुलंद किया और करता रहूंगा :- सुमन कुमार महासेठ

मधुबनी : जिले के बिस्फी एवं रहिका प्रखंड के विभिन्न सभागार में निवर्तमान विधान पार्षद सह वर्तमान निर्दलीय एमएलसी प्रत्यासी सुमन कुमार महासेठ के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के सम्मान में आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई।

इस मौके पर बिस्फी प्रखंड के कार्यक्रम में सभा की अध्यक्षता बलहा पंचायत के मो० सबाउद्दीन मुखिया एवं मंच संचालन रघेपुरा पंचायत के मुखिया सतीश मेहता के द्वारा किया गया।bवहीं, रहिका प्रखंड के कार्यक्रम में सभा की अध्यक्षता अशोक झा एवं मंच संचालन पिंटू यादव के द्वारा किया गया।
इस मौके पर प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ के द्वारा जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को मिथिला परंपरा अनुसार पाग, दोपट्टा एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं, भारतीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कीर्तन प्र० सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुमन कुमार महासेठ के विधान पार्षद काल मे बहुमूल्य विकास कार्य हुआ हैं, जो निरन्तर जारी हैं।

वहीं, सादुलपुर के मुखिया अविनाश पासवान ने कहा कि सुमन कुमार महासेठ के निवर्तमान विधान पार्षद काल में सरकार के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों को हक़ सम्मान दिलाने का कार्य किया। महिलाओं को क्रंतिकारी आरक्षण दिया गया, जो आज भी इसका प्रमाण हैं की इस सभा मे महिलाएं जनप्रतिनिधियों के रूप में पद पर शोभायमान हैं और हम सभी का समेत समाज का का मान सम्मान और शोभा बढ़ा रही हैं।
वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता अजय पूर्वे ने कहा कि सुमन कुमार महासेठ ने जनप्रतिनिधियों के साथ मे कदम से कदम मिलाकर सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों कई विकास कार्य किया है और कर रही हैं।

वहीं, एमएलसी प्रत्यासी सुमन कुमार महासेठ के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पूर्व में भी विधान पार्षद रहा और जनप्रतिनिधियों के हक दिलाने का कार्य और जनसमस्याओं को दूर कर विकास कार्यों को किया। क्योंकि आप सभी जनप्रतिनिधियों के स्नेह प्रेम और आशीर्वाद स्वरूप मत से जीत कर आता हूँ, तो जनप्रतिनिधियों की सम्मान और हक दिलाने आपकी बातों समस्याओं मानदेय बढ़ाने और जनसमस्याओं को दूर करने हेतू सरकार के समक्ष और सदन में आवाज बुलंद कर रखूंगा यह मेरा कर्म और धर्म भी होगा।

क्षेत्र के लिए विकास कार्यो को करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। समाज की सेवा कर बिना भेदभाव किये सबका सुझाव और साथ लेकर जन समस्याओं का निदान करने का सदैव प्रायस्त रहूंगा। आप सभी के सहयोग और साथ कदम से कदम मिला कर विकास करूंगा। योजनाओं का लाभ सभी जन जन तक पहुँचे बिचौलियों से भ्र्ष्टाचार से मुक्त करूंगा, यह मेरा लक्ष्य होगा। आप सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करता हूँ कि अपना प्रथम वरीयता का मत मुझे देकर विजय बना कर सेवक के रूप में सेवा करने का मौका दे, मुझे सदन तक पहुचायें।
इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं, बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों मधुबनी नगर परिषद के वार्ड पार्षद सुनीता पूर्वे, मनीष सिंह, जामुन सहनी, सुभाष झा, जयशंकर साह, उमेश कुमार सहित एवं कई समर्थक मौजूद रहे।

135 कर्मी व पदाधिकारी प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित
मधुबनी : जिले के खजौली पंचायत आम निर्वाचन 2021 के सफल क्रियान्वयन में विभिन्न विभाग के कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निर्वाची पदाधिकारी पंचायत सह बीडीओ मनीष कुमार द्वारा शुक्रवार को स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीआरपी हेमनन्त कुमार ठाकुर के संचालन में आयोजित समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया।

इस दौरान निर्वाचन कार्य मे लगे विभिन्न विभाग के 135 कर्मियों एवं पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए बीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि निर्वाचन का कार्य एक सामूहिक कार्य है। इस कार्य को सभी के सहयोग से ही सफलीभूत किया जा सकता है। पंचायत आम निर्वाचन 2021 के क्रियान्वयन में लगे सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा के साथ अपनी जवाबदेही का निर्वहन किया। उसी का परिणाम है कि प्रखंड में निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य निर्विघ्न व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी कर्मियों को बधाई दी।

वहीं थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि किसी भी कार्य के लिए किये जाने वाले सम्मान से कर्मियों का उत्साह बढ़ता है। निर्वाचन कार्य मे लगे कर्मियों के सम्मान के लिए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी की सराहना की। वही सीओ मनीष कुमार ने कहा कि टीम भावना से किये गए कार्य का परिणाम हमेशा बेहतर होता है।

आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, सीओ मनीष कुमार, शिक्षक राम उदगार यादव, जिबछ सिंह, नवल पासवान, लवली कुमारी, शशी कुमारी, बीसीओ अजीत कुमार भगत, पंचायत सचिव राम लोचन पासवान, बीसी राजीव रंजन, कनीय अभियंता मो. अतहर, शिक्षक सज्जन लाल पासवान, शिक्षक ललन कुमार सिंह, डॉ. राजेश चौधरी, विजय कुमार सिंह, श्रवण कुमार, सुधांशु शेखर, शिव शंकर कुमार संतोष, कार्यपालक सहायक अनिल कुमार, इंगलेश कुमार सहित अन्य कर्मी व पदाधिकारी सम्मानित हुए।

नामजद मारपिट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मधुबनी : जिले के खजौली स्थानीय थाना कांड संख्या-37/20 नामजद मारपिट के अभियुक्त को थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव निवासी मो. नजीम को गुरुवार को स्थानीय थाना पुलिस ने एएसआई इंद्रदेव सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायीक हिरासत में भेज दिया।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मो. नजीम एक पूर्व के मारपीट के नामजद आरोपी था।वह पुलिस को चकमा देकर फरार रह रहा था। गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया।

गुप्ता सुचना के आधार पर शराब तस्कर को भेजा जेल
मधुबनी : जिले के स्थानीय खजौली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के दतुआर गांव से तीन सौ एमएल के देशी नेपाली 9 बोतल शराब के साथ गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के दतुआर गांव निवासी प्रेम सिंह के रूप में हुआ है।

थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दिवागस्ती के दौरान पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली कि दतुआर गांव में एक शराब कारोबारी के द्वारा एक झोला में रखकर शराब बेचने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित करबाई करते हुए एसआइ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व करबाई करते हुए झोला में रखे शराब के साथ प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।वही थाना अध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी प्रेम सिंह इससे पूर्व कई बार अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है।

शोहपुर गांव में आपसी विवाद में मारपीट

मधुबनी : जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के शोहपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला कल्पना कुमारी ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई का मांग किया है। पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक गांव के ही रमन चौधरी के पुत्र महिला के घर के सामने साइकिल से चक्कर लगाते हुए अनाप शनाप बोल रहे थे।

जब उक्त महिला के पति सुरेश प्रसाद उसे समझाने गया कि तुम पूर्व मुखिया के पुत्र होकर भी इस तरह गंदी हरकतें क्यों कर रहे हो, जिसके बाद वो लड़का गाली देते हुए घर गया और कुछ देर बाद उनके पिता रमन चौधरी, संजीव चौधरी, अशोक चौधरी, सरोज चौधरी, इंद्र कुमार चौधरी, दीपक चौधरी, रंजन चौधरी, अशोक चौधरी समेत करीब दर्जन भर अज्ञात लोगों के साथ आकर घर के महिलाओं को गंदी गंदी गाली देने लगा।

जिसका विरोध करने पर महिला के बुजुर्ग ससुर को जमीन पर पटक-पटक कर लाठी डंडे से मारपीट की, और सभी लोग घर के महिलाओं के साथ भी मारपीट व अभद्र व्यवहार किया।
महिला ने यह भी आरोप लगायी है कि मेरे गले से सोने का मंगलसूत्र, झुमका समेत अन्य जेबर छीन लिया। वहीं मुझे बचाने मेरी बूढ़ी सास आई तो सभी ने मिलकर मेरी सास का सिर का बाल पकड़कर जमीन पर पटक कर गंदी-गंदी गाली देकर मारपीट कर जख्मी कर दिया।इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला के साथ मारपीट जख्मी करने एवं डायन से प्रताड़ित का मामला दर्ज

मधुबनी : जिले के खजौली थाना क्षेत्र के स्थानीय सटेढ़ ग्राम निवासी मनोरमा देवी, पति बिंदेश्वर राय ने के फर्द बयान पर शुक्रवार को खजौली थाना में मामला दर्ज किया गया है।
दर्ज मामले में मनोरम देवी ने अपने गांव के ही छोटू पासवान, गोविन्द पासवान, पूनम देवी, सुकमारिया देवी सहित अन्य दस लोगों पर घर में जबरन घूसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने तथा डायन कहकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आवेदन में मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी करने की बात भी कही है। इधर थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि जख्मी महिला के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पीएम केयर्स योजना के लाभुकों से मिले जिलाधिकारी
मधुबनी : जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा पीएम केयर्स योजना के तीन लाभुक बच्चों से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात की गई। बताते चलें कि पीएम केयर्स योजना के तहत वैसे लाभुकों का चयन किया जाता है, जिनके माता एवं पिता दोनों इस दुनिया में नहीं रहे और दोनों में से किन्हीं एक की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई हो।

इस परिप्रेक्ष्य में आज डीह टोल हरिपुर, कलुआही, मधुबनी निवासी स्व. रिंकू झा एवं स्व. अखिलेश झा के दो पुत्र अंशु झा एवं अविनाश कुमार झा तथा पुत्री रुचि कुमारी (सभी अल्प व्यस्क) को पीएम केयर्स योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान करने हेतु चयनित किया गया है। इस योजना के तहत इन तीनो के पोस्ट ऑफिस खाते में भारत सरकार की ओर से इतनी राशि डाल दी जाएगी ताकि 18 वर्ष के होने के उपरांत इन सभी को कुल 10 लाख रुपए की राशि अलग अलग प्राप्त होगी। इनके खाते के अभिभावक की भूमिका जिलाधिकारी के पास रहेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित तीनों बच्चों से पढ़ाई लिखाई की जानकारी ली और जीवन में अच्छा करने के संकल्प को मजबूत करने का दिशबोध कराया।उक्त अवसर पर शोभा सिन्हा, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, मधुबनी, गोपाल सिंह, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी उपस्थित थे।

राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

मधुबनी : जिला पदाधिकारी, मधुबनी की अध्यक्षता में दिनांक 28 से 30 मार्च 2022 तक जिले में आहूत होने वाले राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजन समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई।
बताते चलें कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा राज्यस्तरीय विद्यालय बैडमिंटन बालक अंडर 14,17,19 प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28 से 30 मार्च 2022 तक मधुबनी में आयोजित किया जा रहा है। इसके परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी, मधुबनी के निर्देश से विभिन्न उप समितियों जैसे उद्घाटन/समापन/पारितोषिक उप समिति, स्वागत कार्यक्रम उप समिति, प्रेस मीडिया उप समिति, जूरी ऑफ अपील उप समिति, निबंधन/प्रमाणपत्र/यात्रा एवं भोजन उप समिति, आवासन उप समिति आदि का निर्माण किया गया है। इन उप समितियों का दायित्व पूरे खेल आयोजन को सफल बनाना है।

जिलाधिकारी द्वारा इस बैठक के दौरान सभी उप समितियों के नोडल से उनकी भूमिका और तैयारी के मद्देनजर विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थित अधिकारियों को हर छोटी बड़ी ताकीद की गई है, ताकि अन्य जिलों से आने वाले खिलाड़ी जिले की बेहतर याद अपने साथ ले जाएं।

उक्त अवसर पर विशाल राज, उप विकास आयुक्त, मधुबनी, शैलेंद्र कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, मधुबनी, अमेत विक्रम बैनामी, नजरत उप समाहर्ता, मधुबनी, विजय कुमार पंडित, जिला खेल पदाधिकारी, मधुबनी सहित अन्य अधिकारी व संबंधित लोग मौजूद थे

सुमित कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here