21 मार्च : आरा की मुख्य ख़बरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

तेज बाइक चलाने से मना करने पर दो को मारी गोली, एक की मौत

आरा : भोजपुर जिला के बड़हरा थानान्तर्गत नथमलपुर बिंद टोली गांव में रविवार की देर शाम एक युवक सहित दो लोगों को गोली मारी गयी जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसी बीच बाइक से गुजर रहे एक अन्य अधेड़ पर भी धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया गया| दोनों घायलों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

मृतक नथमलपुर बिंद टोली निवासी दहारू बिंद का 25 वर्षीय पुत्र भवानी बिंद था। घायलों में 65 वर्षीय खेदन बिंद एवं 65 वर्षीय अखिलेश सिंह है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूत्रों की माने तो गली में तेज गति से बाइक चलाने से मना करने पर गोली मारे जाने की बात कही जा रही है।

swatva

घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। बाद में एएसपी हिमांशु पहुंचे और लोगों को समझाने में जुट गये। लेकिन लोग डीएम और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। इस कारण देर रात तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा था। किसी तरह समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया तथा शव को पोस्टमोर्तेम के लिए आज सुबह आरा सदर लाया गया|

बताया जा रहा है कि रविवार की शाम खेदन बिंद और भवानी बिंद अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी दो बाइक सवार तेजी से बाइक चलाने लगे। इस पर दोनों ने तेज गति से बाइक चलाने से मना किया। इसे लेकर विवाद हो गया और बाइक सवार लोगों ने फायरिंग कर दी जिसमे खेदन बिंद और भवानी बिंद को गोली लग गयी। इसमें भवानी बिंद की मौत हो गयी, जबकि खेदन बिंद गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सूचना मिलते ही थाना इंचार्ज जयंत प्रकाश मौके पर पहुंच गये। लेकिन लोगों द्वारा पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

जख्मी के खेदन बिंद के पुत्र प्रभु बिंद ने बताया कि वह खेत में काम करने गया था। शाम को लौटा, तो गांव के व्यक्ति से घटना की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचा, तो देखा कि लोगों की काफी भीड़ लगी थी। उसके पिता को को गोली लगी है और वह जमीन पर जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। उसके बाद उन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया। उसने बताया कि घटना के बारे में उसे कुछ भी जानकारी नहीं है। उसने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है कि किसने और क्यों गोली मारी। बताया कि उसके परिवार की गांव में किसी से दुश्मनी या विवाद नहीं है।

दूसरी ओर मारपीट और धारदार हथियार से जख्मी अखिलेश सिंह के भतीजे वीर बहादुर कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को उन लोगों का नथमलपुर मे बाजार लगता है। रविवार की शाम में उसके चाचा अखिलेश सिंह बाइक से बाजार से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में नथमलपुर बिंद टोली के समीप गोलीबारी हो रही थी। जैसे ही चाचा वहां से गुजर रहे थे, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा चाचा के गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विवाहित युवक ने किया सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म

आरा : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थानान्तर्गत एक गांव एक विवाहित युवक ने में होली की शाम सातवे वर्ग की एक दलित किशोरी जब वह खेत में शौच के लिए गयी थी, के साथ दुष्कर्म किया और घटना स्थल से भाग गया| इस सम्बह्द में किशोरी के बयान पर महिला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार किशोरी होली की शाम करीब सात बजे शौच करने के लिए घर से बाहर खेत की तरफ जा रही थी तभी आरोपित युवक ने उसे बीच रास्ते मुंह बंद कर उठा लिया और बगल के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा छात्रा को धमकी दे भाग निकला। घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन थाने पहुंचे और इसकी रपट दर्ज करायी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की धरपकड़ में जुट गयी है। इसे लेकर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच आरा सदर अस्पताल में कराया और कोर्ट में भी उसका बयान दर्ज कराया। दूसरी तरफ राष्ट्रीय लोजपा के जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने और स्पीडी ट्रायल के तहत मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।

भोजपुरी गायकों ने श्रोताओं को झुमाया

आरा : आरा नगर रामलीला मैदान में रविवार की रात आरा नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में भव्य होली मिलन समारोह सह सहभोज का आयोजन किया गया। समारोह में शहर के विभिन्न वार्डों के बुद्धिजीवी, व्यावसायी समेत हजारो गणमान्य लोग शामिल हुए। होली मिलन समारोह का उदधाटन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, भोजपुर चैम्बर आफ कामर्स के सचिव आदित्य विजय जैन, नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव पांडेय, जिला प्रवक्ता नवीन, उमाशंकर सिंह उर्फ मिठाई लाल, विकास कुमार, भाजपा नेता संजय सिंह, नागेन्द्र सिंह, यशवंत सिंह, रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी, राममूर्ति प्रसाद, पूर्व मुखिया श्री राम प्रसाद, मेजर राणा प्रताप सिंह, पर्यावरण प्रेमी आन्नद कुमार ने संयुक्त रुप से किया। संचालन आनंद कुमार ने किया।

इस अवसर पर भव्य गीत संगीत का कार्यक्रम हुआ, जिसमें भोजपुरी गायक प्रंशात चौबे, सोनी पांडेय, रजनी शक्या, धर्मेन्द्र कुमार आदि ने अपनी गीतो से श्रोताओं को खुब झुमाया। इस दौरान रजनी शाक्या ने “श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में……” ने प्रस्तुत कर श्रोताओं की तालियां बटोरी। गायक प्रशांत चौबे ने “होली खेले रघुवीरा…. एवं बंगला में उडेला अबीर हो….” सोनी पांडेय ने “अखिया भईल लाले लाल एक नींद सूते द बलम जी” पेश किया। समारोह में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित अनिता कुमारी, पूर्व उप महापौर मालती देवी, समेत सैकडो महिला-पुरुषो को भगवा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही अन्य आगन्तुकों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इंदू देवी, डा. विजय गुप्ता, वार्ड पार्षद ओम प्रकाश, अशोक सिंह, सुनील कुमार, सत्य प्रकाश, संतोष पब्लिसिटी, संतोष सोनार, राहुल बदलानी, मुन्नू सिंह, आलोक अंजन, राजीव रंजन, आदित्य सिंह ‘आदि’, अनील सिंह, बिष्णु शंकर, शंभु नाथ केसरी, राहुल बदलानी, शंभुनाथ प्रसाद, दीपक कुमार उर्फ दीपू तेली, राजेंद्र पर्यावरण, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रानी राय, सुमन कुमार, आजाद श्रीवास्तव आदि थे।

राजीव एन अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here