शादी से पहले प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई लड़की, गांव वालों ने मंदिर में करवा दी दोनों की शादी

0

मधुबनी : मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के मलमल गांव में शादी से पहले ही लड़की प्रेमी के साथ रात में आपत्तिजनक हालत में रंगरलियां मन रही थी। ऐसा बताय ज रहा है कि लड़की के प्रेम-प्रसंग की बात सामने आने पर वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ लिया था। लड़की की 11 मई को शादी तय थी। इसके बाद गांव में पंचायत बैठी और लड़की की शादी उसके प्रेमी के साथ करानी तय की गई। इसके बाद दोनों का विवाह कराया गया।

दरअसल, लड़की अपने प्रेमी संग घर के छत पर थी, जिसे लड़की की मां ने देख लिया। इसके बाद लड़की की मां शोर-शराबा करने लगी, जिसे सुन काफी लोग जमा हो गए। लोगों ने लड़के को पकड़ लिया। इधर, इस मामले की जानकारी लड़की की जहां शादी तय हुई थी, वहां हो गई। इसके बाद वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया।

swatva

इसके बाद लड़की के परिजन ने प्रेमी विकास कुमार यादव के बिरुध्द पंचायत बैठाया। जहां पंचों ने लड़की के रिश्ते टूट जाने को गंभीरता से लेते हुए दोनों प्रेमी युगल को शादी के रिश्ते में बांधने का फरमान जारी किया। इसे दोनों पक्षों ने स्वीकार कर गांव के मंदिर में विवाह के बंधन में बंध गए।

सुमित कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here