16 मार्च : मधुबनी की मुख्य खबरें

0
swatva samachar

शहीदों के परिवारों के लिये धन संग्रह को ले पटना के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

मधुबनी : जिले के जयनगर में स्थानीय अनुमण्डल प्रशासन के सौजन्य से किसान भवन परिसर में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। गृह विभाग सैनिक कल्याण निदेशालय पटना के तत्वाधान में कार्यक्रम का मंच संचालन पटना के कलाकार उद्घोषक सतीश कुमार के द्वारा किया।

जयनगर एसडीएम बेबी कुमारी, जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार, 48वीं वाहिनी एसएसबी डिप्टी कमांडेंट अनुज कुमार, गृह विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कलाकारों के द्वारा ‘सारे जहाँ के अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ गीत संगीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

swatva

आकाशवाणी दूरदर्शन से जुड़े गायक ब्रजेश कुमार, अशोक कुमार, गायिका पूर्णिमा भाव, नृत्य कलाकार अंकुश श्रीवास्तव समेत अन्य कलाकारों के द्वारा देशभक्ति गीत संगीत नृत्य रिकॉडिंग नृत्य जागरूकता लोक गीत एकांकी हास्य की प्रस्तुति दी गई।

कलाकारों के द्वारा जागरूकता को लेकर महिला सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शिक्षित समाज हो शराब समेत किसी प्रकार के नशा का सेवन नहीं करने की अपील की गई। वाद्ययंत्र पैड पर अभिषेक शुक्ला, की-बोर्ड पर सुमन कुमार, ढोलक नाल पर संतोष कुमार के द्वारा गायक गायिका का गायन में जुगलबंदी संगत दिया। वहीं, अंकुश श्रीवास्तव के द्वारा कई देश भक्ति रिकॉडिंग नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

कलाकारों के द्वारा दि गई प्रस्तुति दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया, साथ ही हास्य जोक से खूब लोट पोट और गुदगुदाया हसाया। कलाकारों ने खूब वाह वाही लूटी और तालियां बटोरी। जयनगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगो के मनोरंजन हेतू हास्य और शहीदों के सम्मान में देशभक्ति गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई।पिपड़ा टोल निवासी राम अधीन निराला के द्वारा भी कविता काव्य कर लोगों का मनोरंजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों गणमान्य लोगों के द्वारा वीर शहीद जवानों को नमन कर याद किया और श्रधान्जली दि गई। इस मौके पर थाना अध्यक्ष संजय कुमार, सीओ सुधीर कुमार, ईओ अमित कुमार, नगर गणमान्य में शंभु गुप्ता, शिव शंकर ठाकुर, राज कुमार सिंह, अरविंद तिवारी, प्रीतम बैरोलिया, विनय सिंह, प्रदीप प्रभाकर, धीरेन्द्र झा, रमेश चन्द्र झा, पुरषोत्तम गुप्ता, अनिल जायसवाल, हरिहर महरा समेत कई पदाधिकारी कर्मी एवं दर्शक उपस्थित थे।

एसडीएम के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन का मुख्य उद्देश्य वीर शहीद जवानों के परिवारों के लिए धन संग्रह कर सहयोग प्रदान करना है। बॉर्डर पर देश वीर जवान तैनात रहते है और वे सभी जवान धूप ठण्ड वर्षा हर मौसम में डट कर ड्यूटी अपने कर्तव्य का निर्भीक होकर निर्वहन करते हुए देश का और देशवासियों की सुरक्षा करते हैं। देश की रक्षा करते हुए शहीद वीर जवान अपनी शहादत जान की कुर्बानी देते आ रहे है। वीर जवान देश की खातिर अपने परिवार परिजनों का साथ छोड़ शहीद हो जाते। उन शहीद जवानों के परिवार के लिए सहयोग करना हम सभी का भी कर्तव्य बनता हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार ने कहा कि गीत संगीत हास्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से तनाव मुक्त होता हैं। जीवन मे हर क्षेत्र आज के परिवेश में लोगों को तनाव हैं, इसलिए कुछ समय निकाल कर गीत संगीत सुनना और गुनगुना चाहिए। शहीदों के सम्मान में इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। हिंदुस्तान के सैनिक हम सभी के लिए आन बान शान हैं। कार्यक्रम को क्षेत्रीय पदाधिकारी समेत कई पदाधिकारियों के द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम का समापन कलाकारों के ऐ मेरे वतन के लोगों गीत और राष्ट्रगाण की प्रस्तुति से हुई।

बेलही पश्चिमी पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच ने किया पदभार ग्रहण

मधुबनी : जिले के जयनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बेलही पश्चिमी पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच ने पंचायत कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सरपंच संघ जयनगर के प्रखंड अध्यक्ष सुजीत साह नवनिर्वाचित सरपंच मो० जहाँगीर हाशमी को पगड़ी पहनाया।

इस मौके पर बेलही पश्चिमी पंचायत के सरपंच मोहम्मद जहाँगीर ने कहा कि उन्हें पंचायत वासियों ने जाति, भेदभाव से उपर उठ मतदान कर जीत दिलाई। उन्होंने ग्रामीणों व पंचों से भी पंचायत में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता प्रदीप यादव, सरंपच संघ के अध्यक्ष सुजीत साह, महावीर चौधरी, नरेश मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

होली का महत्त्व वैदिक काल से ही : आचार्य डॉ० राजनाथ झा

मधुबनी : भारतीय सनातन धर्म में होली पर्व का महत्व वैदिक कालिक है। इस पर्व को मनाने की परम्परा वैदिक काल से हमारे राष्ट्र में चली आ रही है। होलिका दहन एक वैदिक यज्ञ है, जिसमें आदिकाल से ही हमारे संस्कृति में नए कृषि फसल को अग्नि को समर्पित कर गृहस्थ लोग अपने गृहस्थी में उपयोग करते हैं। साथ ही होली पर्व एक प्रेम सौहार्द का पर्व है। मानव मात्र एक दूसरे से गीले शिकवे को छोड़ कर गले मिलते हैं।

होलिका दहन में जो विकृतियां आ रही है, उससे बचना आवश्यक है। बहुत सारे लोग बगैर जानकारी के टायर, ट्यूब, अविहित लकड़ी आदि जलाते हैं, जो न तो प्रकृति के लिए ठीक है, न समाज के लिए। अतः इन चीजों से परहेज आवश्यक है। होली एक सात्विक पर्व है। अतः इस पर्व पर तामसिक आहार लेना भी श्रेष्ठ नहीं माना गया है। होली उल्लास और प्रेम-सौहार्द्र का पर्व है।

इस वर्ष 17/3/22 को रात्रि कालीन पूर्णिमा रहने से भद्रा सम्पाति के पश्चात रात्रि 1बजकर 9 मिनट के वाद होलिका दहन होगा। 18-3/22 को उदयगामिनी पूर्णिमा रहने से पूर्णिमा स्नान दान और अपने अपने कुलदेवता को भक्त लोग सिंदूर, पातरी आदि अर्पण करेंगे। 19/3/22 को प्रतिपदा रहने से होली खेल होगा। किसी भी पर्व का निर्णय धर्मशास्त्र के आधार पर होता है जो इस प्रकार से है।

आवश्यक नही कि होलिका दहन के अगले ही दिन होली हो। यह निर्णय तिथि के आधर पर होता है। इसलिए कोई भ्रान्ति नहीं है। समस्त सनातन धर्मावलम्बियों को उपर्युक्त आधर पर ही होली पर्व मनाना धर्मशास्त्रोचित है। होलिकादहन के धुआँ से भी प्रकृति में होने वाले समस्त शुभाशुभ फल की जानकारी प्राप्त करने के विधि भी हमारे भारतीय आदर्श ऋषियों ने बतलाए हैं।

संस्कृतानुरागियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी बधाई

मधुबनी : हास्य-परिहास, व्यंग्य-विनोद, मौज-मस्ती और सामाजिक मेल-जोलका प्रतीक लोकप्रिय पर्व होली भारतीय संस्कृति में एक वैदिक यज्ञानुष्ठान है। वैदिक सोमयज्ञ के द्वारा समाज में प्रचलति हँसी-ठिठोली, गायन-वादन, हुड़दंग इस होली महापर्व के मूल में निहित है। इसी परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए शहर के शिवगंगा +2 विद्यालय पर मैट्रिक संस्कृत विषय के उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के उपरांत सभी शिक्षकों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

सभागार में आयोजित गोष्ठी में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में होली की प्रांसगिकता विषय पर दर्जनों संस्कृत शिक्षकों ने अपने अपने उद्गार व्यक्त किये। मूल्यांकन निदेशक सह प्रधानाचार्य अब्दुस शमी ने कहा कि सामाजिक समरसता स्थापित कर भाईचारा निभाने का पर्व होली है। डॉ० नन्द कुमार मिश्र ने कहा कि शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि वर्षभर यज्ञानुष्ठान में व्यस्त श्रान्त-क्लान्त ऋत्विग्गण इसदिन अपना मनोविनोद करते थे।

शिक्षाविद डॉ० रामसेवक झा ने कहा कि होली जहां एक ओर सामाजिक एवं धार्मिक त्योहार है। वहीं यह रंगों का भी त्योहार है। आबालवृद्ध, नर- नारी सभी प्रेमोल्लास पूर्वक होली मनाते हैं। वर्णो एवं जाति भेदों को भुलाकर सामाजिक सौहार्द के माहौल में एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हैं।

इस मौके पर अरुण कुमार, अंजना कुमारी, संगीता कुमारी, प्रवीण कुमार, महादेव झा, वीणा प्रसाद, कांती देवी, संतोष कुमार, धनवीर यादव, मोदनाथ झा, अनिल कुमार सिंह, विजय कुमार, प्रमोद मिश्र, जगन्नाथ झा, कृष्ण कुमार झा, प्रमोद कुमार, सोहन चौधरी, कल्पना कुमारी, कौशल चौधरी, विभाकर झा, डॉ० बालकृष्ण ठाकुर, माधव चौधरी, श्याम सुंदर चौधरी आदि मौजूद थे।

होली मिलन समारोह का आयोजन, खेले होली गीत पर झूमी जनता

मधुबनी : होली को लेकर लोगो में रंग का खुमार चढ़ने लगा है। लोगो द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर तीन बार मुखिया पद को सुशोभित कर चुके नगर निगम के मेयर प्रत्याशी गुणानंद यादव के द्वारा नगर निगम के विवाह भवन में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग के अलावा सैकड़ों स्थानीय जनता ने भाग लिया।

मौके पर कई तरह का स्वादिष्ट व्यंजन की व्यवस्था की गई थी। सभी ने लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाते हुये एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई एवं शुभकामनाए दी।इस दौरान ही खेले होली सहित अन्य होली गीतो पर जनता खूब झूमी। इस मौके पर श्री यादव ने सभी को होली की शुभकामना देते हुये सभी की कुशलता की मंगलकामना की। उनके द्वारा शांतिपूर्वक लोगो से होली मानने की अपील की गई।

जदयू किसान सह सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का कई जिलों में लगातार दौरा जारी

मधुबनी : मधुबनी में संगठन का विस्तार, मजबूती एवं किसानो की समस्या को लेकर जदयू किसान सह सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम बालक सिंह का कई जिलों में दौरा जारी है। इसी क्रम में मधुबनी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राम बालक सिंह का फूलपरास के लोहिया चौक पर जदयु किसान सह सहकारिता प्रकोष्ठ के मधुबनी जिलाध्यक्ष व कुशवाहा समाज के सचिव विनोद कुमार सिंह कुशवाहा के द्वारा मिथिला की परंपरा के अनुसार जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ सत्येन्द्र सिंह किसान सह सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित मधुबनी संगठन के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुशवाहा समाज के सचिव सह संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष रामबालक सिंह के साथ बिहार के कई जिलों का दौरा किया। उन्होंने लगातार सुपौल, सहरसा, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णियां, मुंगेर सहित कई जिलों का दौरा किया।

इन सभी जिलों में प्रदेश अध्यक्ष रामबालक सिंह, मधुबनी जिलाध्यक्ष विनोद सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह का किसनो,पार्टी के पदाधिकारियो व कार्यकार्ताओं ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। उन्हें सुनने के लिये हर जिले में कार्यकर्ताओं एवं किसानो की अच्छी भीड़ मौजूद रही। हर जिले में संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं ने,किसानो की समस्या को लेकर किसानो ने अपनी बातो से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिसे उन्होंने बड़ी बारीकी से सुना। हर जिले में खाद की कमी एवं कालाबाजारी की बात सामने आई।

धान अधिप्राप्ति में अनियमितता की काफी शिकायतसुनने को मिली। कार्यकर्ताओं ने इन सभी मुद्दों को लेकर प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाया, जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने ध्यान से सुना और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इन सभी समस्याओं की विस्तृत जानकारी देने का आश्वासन देने की बात कही एवं उसके समाधान हेतु पहल करने की बात कहीं। उन्होंने किसानो से जैविक खेती व रासायनिक खादों से खेती करने का अनुरोध करते हुये नीतीश सरकार द्वारा चलाई जा रही कई किसानो के लिये चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं उन्होंने इनका लाभ उठाने का किसानो से अपील किया।

प्रदेश अध्यक्ष का संगठन विस्तार को लेकर जिले का दौरे करने को कार्यकर्ताओं ने सराहना करते हुये कहा की इससे संगठन में सच्चा एवं जुझारू कार्यकर्ताओ को चुनने का यह बेहतर विकल्प है, जिससे संगठन मजबूत होगा। संगठन में जिला, प्रखंड व पंचायत की कमिटी में अच्छे और विश्वासी लोगो को स्थान मिलेगा। पहले जिला से कमिटी का नाम जाता था, जिसे प्रदेश स्तर पर चयनित कर लिया जाता था। इस बार ख़ुद प्रदेश अध्यक्ष ख़ुद कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर कमिटी में लोगो को चयनित करने का काम कर रहे है, जो आनेवाले दिनों के लिये संगठन के लिये शुभ संकेत है।

कार्यकर्त्ताओ ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष से हमलोगों ने हर जिले में किसानो एवं कार्यकर्ताओं के लिये महासम्मेलन करने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने खुशी से स्वीकार करते हुये मान लिया। उन्होंने कहा की जल्द ही हर जिले में महासम्मेलन किया जाएगा। महासम्मेलन में सरकार द्वारा किसानो के लिये चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानो को जागरूक किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष रामबालक सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुये कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसानो की समस्याओ के निदान के लिये हरसंभव प्रयास कर रहे है। सरकार द्वारा उनके हित के लिये कई लाभकारी योजनाए चला रही है। सभी जिलों में संगठन का प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक गठन जल्द ही कर लिया जाएगा। इसके साथ ही किसानो एवं कार्यकर्ताओ के लिये हर जिले में महासम्मेलन किया जाएगा।

वहीं, मधुबनी जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानो की समस्या से निदान पाने,उनके चेहरे पर खुशी देखने का जो सपना देखा है उसे हमलोग अंजाम तक पहुंचाएंगे। इसके लिये हमारी सरकार कई योजनाएं चला रही है एवं भविष्य के लिये कई योजनाओं पर काम कर रही है।

वहीं, कई जिलों में कार्यकर्ताओं एवं किसानो को जदयु के कई वरिष्ठ पदाधिकारियो ने भी संबोधित करते हुये किसानो के लिये मुख्यमंत्री नीतीश द्वारा की जा रही कार्यों की सराहना की गई।

जिले के राजनगर एवं अंधराठाढ़ी प्रखंड के अंतर्गत नल-जल योजना के अद्यतन कार्य प्रगति की बैठक कर की गई समीक्षा

मधुबनी : बताते चलें कि जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में नल जल योजना के माध्यम से संपादित कार्यों की अद्यतन स्थिति की क्रमवार समीक्षा की जा रही है। इस कड़ी में पाया गया कि जिले के राजनगर प्रखंड के कुल 22 एवं अंधराठाढ़ी प्रखण्ड के कुल 09 वार्डों में नल जल योजना के अंतर्गत सीधी जल आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं, राजनगर प्रखण्ड के कुल 10 एवं अंधराठाढ़ी प्रखण्ड के कुल 08 वार्ड ऐसे हैं, जहां सीधी जल आपूर्ति हो रही है।

उक्त बैठक के दौरान राजनगर एवं अंधराठाढ़ी प्रखंड अंतर्गत संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक लेखपाल सह आईटी सहायक द्वारा अवगत कराया गया कि जिन वार्डों में अभी तक सीधी जल आपूर्ति नहीं हो रही है, वहां अगले 10 दिनों में तत्काल सीधी जलापूर्ति का कार्य करा लिया जाएगा।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है, कि ऐसे किसी भी वार्ड जहां तत्कालीन वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति द्वारा प्राक्कलन के अनुरूप राशि की निकासी कर छिट पुट कार्य कर शेष कार्य को अपूर्ण छोड़ दिया गया है, वैसे सभी वार्डों को चिन्हित करते हुए संबंधित दो बार नोटिस जारी किया जाएगा। यदि इसके वावजूद कार्य को पूर्ण नहीं कराया जाता है, तो उनके खिलाफ नीलाम पत्र वाद दायर कर राशि की वसूली की जाएगी। साथ ही समीक्षा क्रम में पाया गया कि राजनगर प्रखंड के लेखापाल-सह-आई. टी. सहायक उक्त बैठक में उपस्थित नहीं पाया गया। इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, राजनगर को निदेश दिया गया कि संबंधित सभी लेखापाल-सह-आई० टी. सहायक को स्पष्टीकरण किया जाए कि कि किस परिस्थिति में उक्त प्रखंड के लेखापाल-सह-आई. टी. सहायक उपस्थित नहीं हुए।

परिक्रमा यात्रियों के लिए जन जीवक संघ के द्वारा लगाया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

मधुबनी : जिले के हरलाखी में मिथिलांचल के प्रसिद्ध परिक्रमा यात्रा भगवान की डोला के साथ विशौल गांव के विश्वामित्र आश्रम पहुंची। इससे पहले परिक्रमा यात्रियों व साधु महात्माओं नेकल्याणेश्वर महादेव मंदिर पहुंची और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के बाद वहां से संकल्पित होकर जय श्रीराम जय माता जानकी का जयकारे लगाते हुए विशौल गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने भगवान की डोला पर पुष्पवर्षा कर सवागत किया गया। वहीं ग्रामीणों के द्वारा परिक्रमा यात्रियों व साधु महात्माओं के लिए विश्वामित्र आश्रम में भंडारे समेत अन्य जरूरतों को पूरा किया गया सभी ग्रामीण सेवा में तत्पर थे।

परिक्रमा में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने विश्वामित्र आश्रम में जाकर भगवान राम जानकी, ऋषि विश्वामित्र का दर्शन व पूजा की। वहीं भगवान की डोला का दर्शन के लिए सीमावर्ती क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी श्रद्धालु भगवान का दर्शन के बाद प्रसाद ग्रहण किया। वहीं परिक्रमा यात्रियों व साधु महात्माओं के लिए जन जीवक कल्याण संघ(आरएमपी) के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया था, जहां सुबह से ही विभिन्न तरह से बीमार श्रद्धालुओं ने प्राथमिक उपचार के साथ निःशुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ उठाया।

वहीं पन्द्रह दिवसीय परिक्रमा में संघ की ओर से भारतीय क्षेत्र के सभी पड़ाव पर निःशुल्क चिकित्सा सेवा देने को लेकर स्थानीय लोगों ने जन जीवक संघ का भरपूर सराहना कर साधुवाद दी है। चिकित्सा सेवा का उदघाटन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० रविन्द्र ठाकुर, डॉ० प्रवीण रंजन, डॉ० प्रमिला देवी, प्रदेश संगठन सचिव डॉ० मुनिदेव सिंह, प्रदेश युवाध्यक्ष डॉ० गुड्डू कुमार सिंह, पर्यवेक्षक डॉ० अमर राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मौके पर डॉ० श्याम ठाकुर, डॉ० उदय चंद्र यादव, डॉ० अनिल दत्त, डॉ० राम स्नेही ठाकुर, डॉ. राम सर्वार्थ यादव, डॉ० डी.एन. लाल कर्ण, डॉ० मुस्तुफा, डॉ० राम हिर्दय ठाकुर, डॉ० शंकर सिंह, डॉ० घुरण सहन, डॉ० अमानुल हक, डॉ० बासुदेव साह, डॉ० दिव्यकान्त लाल कर्ण, डॉ० अरुण सिंह, डॉ० आर.डी. ठाकुर समेत अन्य चिकित्सक सेवा में लगे रहे।

अन्नपूर्णा महिला मंच द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में महिलाओं ने मचाया धमाल

मधुबनी : अन्नपूर्णा महिला मंच एवं अन्नपूर्णा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में देर शाम माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने होली गीत व नृत्य के माध्यम से लोगों को भाव विभोर किया। सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का आह्वान किया गया।

अन्नपूर्णा महिला मंच की संरक्षक रूपम कुमारी ने कहा कि रंगों का पर्व हमें आपसी भाइचारे व समरसता के सूत्र में बांधने का काम करता है। मन का मैल साफ कर यह एक दूसरे के साथ खुशियां बांटने का अवसर है। उन्होंने लोगों को पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं, अन्नपूर्णा महिला मंच की सचिव सविता देवी ने पर्व के दौरान प्राकृतिक रंगों के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि केमिकल युक्त रंगों का उपयोग त्वचा के लिए हानिकारक होता है। इससे लोगों को बचकर रहना चाहिए। इसी तरह महिलाओं ने होली गीत पर एक-दूसरे के साथ झूमने लगे। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी गई।

इस मौके पर संस्था के संरक्षक उपेंद्र नायक ने कहा कि कहावत है कि होली की मस्ती बूढ़े को भी जवान बना देती है। लेकिन आज इस आधुनिक युग में यह परम्पराएं धीरे धीरे कम हो रही हैं। राजस्थानी लोग देश के जिस भी हिस्से में रहते हैं अपनी परंपराओं को भूलते नहीं है, आने वाली पीढ़ियों को भी इन परंपराओं की विरासत को सहेजने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की बहुत आवश्यकता है।

इस मौके पर संस्था के संरक्षक प्रवीर महासेठ ने कहा काफी समय से चाहत रही है कि जयनगर में महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें स्वाबलंबी बनाने में उनकी मदद के लिए महिला संगठन की मदद दरकार थी, जो अब अन्नपूर्णा महिला मंच के माध्यम से सफल हुए। हम कृतसंकल्प लेते हैं कि महिलाओं से जुड़े हर पहलू पर कार्य कर उनको आत्मनिर्भर बनाएंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रथम नागरिक कैलाश पासवान रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया महासंघ के जिलाध्यक्षा सह दुल्लीपट्टी मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी वीरेंद्र यादव थे।

वहीं नगर गणमान्य में अशोक पासवान, प्रीतम बैरोलिया, अनिल जायसवाल, रंजीत गुप्ता, रोमियो नायक, शम्भू गुप्ता, मुनीन्द्र दास, अमर गेड़ा, प्रवीण सिंह, दिनेश पूर्वे, रामचंद्र साह, सुबोध सिंह, अनुरंजन सिंह एवं अन्य कई लोग मौजूद रहे। वहीं, जयनगर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कोलकाता निवासी गौरव सिन्हा को सम्मानित भी किया गया।

मंच संचालन रंजीत गुप्ता एवं लक्ष्मण यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति संस्था के संरक्षक सृरेंद्र महतो, गोविंद जोशी, राजेश गुप्ता, संजय महतो, विकास चंद्रा एवं सदस्यों में संतोष शर्मा, गौरव जोशी, रामजी, सोनू पूर्वे, अंकित प्रसाद, मिथिलेश महतो, गौरव सिन्हा, राहुल महतो, प्रथम कुमार, हर्ष कुमार, नीतीश सिंह, नवनीत महतो, श्रवण शर्मा, विकास महासेठ, विवेक पूर्वे, सुमित राउत मौजूद रहे। वहीं, माँ अन्नपूर्णा महिला मंच के प्रियंका महतो, कामिनी साह, पल्लवी राउत, इंदु कर्ण, रूबी साह, अनिता गुप्ता एवं अन्य दर्जनों महिला सदस्या मौजूद रहीं।

एमएलसी चुनाव को लेकर आशिर्वाद समारोह का आयोजन किया गया

मधुबनी : जिले के खजौली में प्रखंड क्षेत्र के खजौली बाजार स्थित हरदेव बनारस जनता अंतर महाविद्यालय के परिसर में विधान परिषद चुनाव में एनडीए प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के पक्ष में एक त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिध आशीर्वाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुक्की पंचायत के पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

इस दौरान एनडीए प्रत्यासी विनोद कुमार सिंह के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान समारोह में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा ने कहा कि मधुबनी के त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों की हक की आवाज उठाने के लिए एनडीए समर्थित जदयू उमीदवार विनोद कुमार सिंह को विधान परिषद में जीता कर भेजें। इनके कार्यकाल के दौरान इनके ही प्रयास से त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों में वार्ड सदस्यों की मासिक भत्ता 500 रुपया सुरु हुआ था।

वही जदयू जिलाध्यक्ष सतेंद्र कामत, खजौली प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ विलट प्रसाद सिंह, जिप सदस्य रंधीर खन्ना, भाजपा नेता प्रफुल्ल चंद्र झा, राधा देवी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, मोहन चौधरी, सांसद प्रतिनिधि शत्रुघ्न राउत, मुखिया जयप्रकाश मंडल, अशोक सिंह, पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह, मुखिया बब्लू महतो, मुकेश यादव ने सम्मान आशीर्वाद सह सम्मान समारोह की सम्बोधित करते हुए उन लोगों ने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्यासी विनोद कुमार सिंह के पक्ष में मत करने की अपील किया। इस मौके पर अमरेश जयसवाल, नवीन कुमार, गंगा प्रसाद, रामचरित्र सिंह, पूर्व पंसस गुरु शरण चौधरी, देव शंकर सिंह उर्फ पिंकू, पूर्व मुखिया सुधीर सिंह, भोला सिंह, चंद्रमोहन सिंह उर्फ पप्पू सहित अन्य कई मौजूद थे।

दिवंगत उप मुखिया सोनू सिंह की मौत की न्यायीक जांच को दर-दर भटक रहे उनके परिजन

मधुबनी : जिले के खजौली प्रखंड के दतुआर पंचायत के उप मुखिया सोनू सिंह के मौत की घटना करीब एक माह से अधिक समय गुजर चुका है। जयनगर थाना पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप कर अपना काम इति श्री कर लिया।

वहीं उप मुखिया दिग्वन्त सोनू सिंह की मौत की न्यायीक जांच के लिए पिता मनोज सिंह दर दर भटक रहें हैं। उन्होंने डाक के माध्यम से मुख्यमंत्री स्थानीय विधायक, मधुबनी एसपी, पुलिस महानिदेशक पटना, पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा को एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने आवेदन में दर्शाया हैं कि 10 फरवरी को साजिश के तहत पहले अपहरण किया फिर हत्या करके शव को छिपाने के उद्देश्य से गांव से बहुत दूर जयनगर थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया। 11 फरवरी को जयनगर थाना के द्वारा शव बरामद किया गया और मामला को रफा दफा करने के उद्देश्य से यूडी कांड संख्या-3/22 दर्ज कर मामला को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

वही उन्होंने दर्शया है कि जयनगर थाना द्वारा ना तो अभी तक एक बार भी ब्यान लिया गया और नही पीड़ित परिवार की लिखित आवेदन लिया जा रहा है।वही दिग्वन्त उप मुखिया सोनू के पिता मांग करते हुए आवेदन में दर्शया है कि सोनू के पास मोबाइल कि सीडीआर और लोकेशन की जांच करबाने की गुहार लगाई है।

हिलो का खुमार लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा, कई निजी संस्थानों में भी होली मिलान समारोह का आयोजन

मधुबनी : जिले के जयनगर के कंप्यूटर शिक्षण संस्थान शारदा कंप्यूटर में भी होली मिलन समारोह मनाया गया।इस मौके पर संस्थान के शिक्षक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि होली मिलन समारोह एकता का प्रतीक है। यह त्योहार गिले-शिकवे को दूर करने का है। पुराने गिले-शिकवे को भूलकर एक-दूसरे को गले लगाया जाता है। होली का रंग ऐसा रंग है, जिसमें सभी मस्त मगन होकर नाचते और गाते हैं साथी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।

वहीं शारदा कंप्यूटर के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित राउत ने बताया कि होली रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। होली, दीपावली, ईद आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। यह त्योहार आपसी सद्भावना का प्रतीक है। सारे भेदभाव भूलाकर उसे मनाना चाहिए। इस त्योहार मे हमारे सभी धर्मों के साथ मिलजुल कर मनाने की एक अनोखी मिसाल भी दिखाता है और एकता का संदेश भी देता है।

इस अवसर पर शारदा कम्प्यूटर के शिक्षक संतोष कुमार शर्मा, एमडी सुमित कुमार राउत, के अलावा छात्राओं में प्रिया, संध्या, नैना, इमराना, निशु, भारती, अंजली, चांदनी, साक्षी, नेहा, संगीता, शिवानी, स्वाति एवं छात्रों में नितिश, असगर, बुधन, संतोष, अक्षय, निखिल, संजय, रौशन, रूपेश, राहुल, अमित, जयवंत समेत अन्य कई लोग भी मौजूद थे।

सुमित कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here