21 अप्रैल : नवादा की मुख्य खबरें

0

फैशन की दुनियां में नवादा की बेटी ने लहराया परचम..इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में सानिया पटेल बनी मिस वेस्ट वॉक

नवादा : फैशन की दुनियां में नवादा की बेटी सानियां पटेल ने देशभर में अपना झंडा बुलंद किया है। मिस नवादा का टाइटल जीतने के बाद सानिया ने मिस रॉयल स्टार इंडिया 2022 मिस वेस्ट वॉक का खिताब अपने नाम किया है।

जयपुर में संपन्न मिस्टर एंड मिस रॉयल स्टार इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में सानिया पटेल को मिस वेस्ट वॉक घोषित किया गया। कई राज्यों से पंहुचे प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए सानिया ने अपने हुनर को मंच पर बेहतर तरीके से प्रदर्शित करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया है। विजेता बनने के बाद सानिया को मिस रॉयल स्टार इंडिया नेशनल 2022 मिस वेस्ट वॉक शो के डोनल बेस्ट ने ट्रॉफी व क्रोंन से सम्मानित किया गया।

swatva

राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार नवादा शहर के पोस्टमार्टम रोड निवासी विनय पटेल की पुत्री सानिया पटेल ने मॉडलिंग के क्षेत्र में प्रतिभा को प्रदर्शित किया। सानिया युवतियों के लिए प्रेरणा बन गई है। 28 राज्यों से 28 युवक और 18 युवतियां शामिल हुए थे जिन पर सानिया ने अपनी धाक जमानें में सफल रही.सभी प्रतिभागियों ने जिला और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी निभाई थी।

मिस वेस्ट वॉक सानिया ज्ञान भारती स्कूल 10 वी की छात्रा है, इनके पिता विनय पटेल जिले के सिरदला प्रखंड के ग्राम भेलवाटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय ( उर्दू) शिक्षक है, माता सीमा पटेल गृहणी है। सानिया ने कहा कि वह मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की चाहत रखती हैं.वहीं मिस वेस्ट वॉक सानिया को शुरू से प्रेरित करने वाले यश राज को नवादा रत्न से सम्मनित किया गया।

स्वास्थ्य मेला में हुआ रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

नवादा : स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारदीगंज में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधायक विभा देवी ने की। अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डा अखिलेश प्रसाद ने की।

मौके पर विधान पार्षद अशोक यादव,बीडीओ अमरेश कुमार मिश्र, सीओ अमिता सिन्हा, जिला मलेरिया पदाधिकारी डा वीरेन्द्र कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा अशोक कुमार, समेत अन्य पदाधिकारी व चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी के अलावा जनप्रतिनिधिय मौजूद थे । आयोजित मेला में 18 स्टाल बनाया गया था,जिसमे सामान्य चिकित्सा में मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, आंख,कान,नाक,दांत जांच, त्वचा जांच, मलेरिया,कुष्ट, यक्ष्मा रोग की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाई दी गई। इसके अलावा परामर्श स्टाल पर पर परिवार नियोजन, पोषण,एड्स,कैंसर,तम्बाकू सेवन करने पर दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी गई।

जांच स्टाल पर शुगर, रक्तचाप, पैथोलॉजी, कोविड के अलावा एनीमिया का जांच हुआ। उद्घाटन के उपरांत विधायक ने मेला में लगें विभिन्न स्टाल का जायजा लिया,और रोगियों को सही तरीके से इलाज व जांच करने का निर्देश दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा रोगियों के पंजीकरण के लिए दो काउंटर बनाये गये थे, जहाँ निःशुल्क पंजीकरण किया गया, मेला में प्रखंड के विभिन्न गांवों के 417 रोगियों का निःशुल्क इलाज व जांच किया गया।

मौके पर डा विजय कृष्ण परमेश्वरम,डा इरशाद हसन,डा विमलेंद्र कुमार सिन्हा, डा इंद्रदेव प्रसाद,डा नीरजा भारती, स्वास्थ्य प्रबंधक राहुल कुमार,डाटा ऑपरेटर जितेन्द्र कुमार, लेखापाल जयप्रकाश कुमार मुन्ना,प्रधान लिपिक सत्यप्रकाश शर्मा,लैब टेक्नीशियन जितेन्द्र कुमार,आशुतोष कुमार,लबकुश कुमार,ज्वाला राम,अनिल कुमार सिंह,नंद किशोर वाजपेयी,शम्भू मालाकार,समेत अन्य चिकित्सक,स्वास्थ्य कर्मी, जनप्रतिनिधियों के अलावा वुद्धिजीवीयों ने भाग लिया।

न्यायालय ने गोविन्दपुर थानाध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण

नवादा : सिपाही का नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर रूप्ये की ठगी करना तथा शारीरिक शोषण किये जाने के मामले में प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार अविनाश ने गोविन्दपुर थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मॉग की है। इसके पहले अदालत ने थानाध्यक्ष को परिवादपत्र की प्रति भेजते हुए यह स्पष्ट करने को कहा था कि इस आशय से सम्बंधित कोई प्राथमिकी दर्ज की गई या नही। किन्तु थानाधयक्ष ने एक माह बीतने के बाद भी कोई जबाब अदालत को नही दिया तो अदालत ने थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मॉग की है।

बताया जाता है कि गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के दुलारडीह निवासी एक महिला को सिपाही की नैकरी देने का प्रलोभन देकर चार लाख से अधिक रूप्ये ठग लिये गये। इतना ही नही उस महिला को नकली सिपाही बना कर नारदीगंज थाना के बाहर तैनात भी कर दिया गया था। फिर उसे मुजफफरपुर स्थांतरण बताते हुए पुनः रूपये की ठगी की गई।

नौकरी पक्का करने का आश्वासन देते हुए शारीरिक शोषण भी किया गया। अपने का ठगा महसूस किये जाने पर पीड़िता ने अदालत में परिवाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई है। दायर परिवाद में अकबरपुर थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी सिपाही शिव शंकर कुमार, उक्त सिपाही का साथी पंकज कुमार तथा रजौली प्रखंड पंचायति राज पदाधिकारी शशिकांत वर्मा को अभियुक्त बनाया गया है।

परिवाद पत्र के अनुसार पीड़िता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने भी गई। किन्तु प्राािमिकी दर्ज नही होने पर अदालत में परिवाद दायर किया। इसी सम्बंध में अदालत ने 15 मार्च 22 को गोविन्दपुर थाना से प्रतिवेदन की मॉग की थी। प्रतिवेदन नही भेजे जाने पर 24 मार्च को स्मारपत्र भेजा था। थानाध्यक्ष के द्वारा कोई प्रतिवेदन अदालत में समर्पित नही किये जाने पर दंडाधिकारी ने गुरूवार को स्पष्टीकारण मॉगा है। अब देखना यह है कि पुलिस कोई प्रतिवेदन समर्पित करती है या नही।

पूर्व विधायक ने न्यायालय में दर्ज करायी उपस्थिति

नवादा : नगर के माॅर्डन स्कूल में हरवे हथियर के साथ प्रवेश करने एवं रंगदारी मॉगे जाने के मामले में अभियुक्त बने पूर्व हिसुआ विधायक अनिल सिहं समेत पॉव आरोपितों के वाद को सुनवाई हेतु दौरा सुपुर्द किया गया। इसके पूर्व विधायक सहित शम्भु सिहं, दिवाकर सिहं व शिवम कुमार प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार अविनाश की अदालत में उपस्थित हुए।

जहॉ अदालत ने इस मामले की सुनवाई हेतु दौरा सुपुर्द करते हुए मामले को जिला एवं स़त्र न्यायालय भेज दिया। बताया जाता है कि घटना के बाबत मॉडर्न स्कूल के प्राचार्य सुखदेव प्रसाद सिहं के द्वारा नगर थाना में कांड संख्या- 556/12 दर्ज कराया गया था। घटना 18 अक्टूबर 12 की बताई जाती है। इसके अलावे पूर्व विधायक अनिल सिहं एमपी एमएलए के विशेष न्न्यायालय में लम्बित तीन मामलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here