18 अप्रैल : नवादा की मुख्य खबरें

0

पानी के लिए दर दर भटक रहे रोजेदार

नवादा : भीषण तपती गर्मी उपर से रमजान का माह और ऐसे में अगर पेयजल की समस्या हो तो गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचना जायज है। कुछ इसी प्रकार की स्थिति का पिछले करीब दस दिनों से अकबरपुर प्रखंड बलिया बुजुर्ग पंचायत की मुस्लिम मुहल्ले में बनी है। रोजेदारों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।

बताया जाता है कि वार्ड नम्बर दो, तीन व चार मुस्लिम मुहल्ले का नल जल पिछले दस दिनों से खराब पड़ा है। मुहल्ले में पूर्व से गाड़े गये चापाकल पानी की जगह घपले उगल रहे हैं। ऐसे में पानी की घोर समस्या उत्पन्न हो गयी है। ऐसी भी बात नहीं है कि सूचना जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों को नहीं दी गयी है. बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

swatva

सामाजिक कार्यकर्ता रोजेदार मो खालिद असलम, मो जफर, मो वकील, मो शकील अनवर आदि ने समाहर्ता को आवेदन देकर तीनों वार्डों में पेयजल समस्या का समाधान कर रोजेदारों की परशानियों को दूर करने का अनुरोध किया है

पत्नी का नाजायज संबंध के शक में पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, गिरफ्तार

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के पचगांवा गांव में पति ने 26 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका तीन पुत्रों की मां थी। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को वरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। गुप्त सूचना के आधार पर पति को नवादा स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। सूचना मृतका के परिजनों को दी गयी है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार से पूछताछ करने में जुट गयी है।

बताया जाता है कि मृतका गुडिया देवी की शादी लखीसराय के शंकर मुहल्ले में मुरारी राउत के पुत्र प्रवेश मंडल से हुआ था। शादी के बाद दोनों से तीन पुत्र की प्राप्ति हुई। प्रवेश मंडल ससुराल में ही पत्नी के साथ रहता था। उसे शक था कि पत्नी का अबैध संबंध गांव के ही कुछ युवकों से है। आये दिन दोनों के बीच नोंकझोक हुआ करता था। रविवार की देर रात पति ने गले में गमछा लपेट गला दबाकर हत्या कर दी।

सूचना के आलोक में पहुंचे थानाध्यक्ष अजय कुमार ने शव को वरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर भेजा। इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर हत्यारोपी पति को नवादा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दी गयी है। उनके आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के परिजनों के हवाले किया जाएगा। फिलहाल गिरफ्तार से पूछताछ की जा रही है।

मामूली विवाद में बदमाश ने मारी गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी

नवादा : जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में अपराधियों का हौसला बुलंद है। बेलवा गांव में मामूली विवाद में महिला को अपराधियों ने गोली मार दी। गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गयी। इसके बाद महिला को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेलवा गांव के रंजीत यादव ने बताया कि उनकी पत्नी रूबी देवी को गांव के ही कौशल यादव ने गोली मार दी। रूबी देवी शौच करने जा रही थी, उस दौरान कोशल यादव गंदे-गंदे गाली दे रहा था। इसको लेकर पत्नी घर आकर कौशल यादव को बोल तो कौशल यादव ने बंदूक निकालकर सीधा पत्नी पगोली चला दी। भागने के क्रम में मेरी पत्नी के कमर में गोली लग गयी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल स्थानांतरित कर दिया।

रंजित यादव ने कहा कि कौशल यादव लगातार महिलाओं पर टिप्पणी करते हैं। मना करने के बाद लोगों के साथ मारपीट करता है। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है। वध थाना प्रभारी ने बताया गोलीबारी की जानकारी मिली है। बेहतर इलाज के लिए महिला को नवादा रेफर किया गया है। आवेदन के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here