निवर्तमान विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने एमएलसी चुनाव लड़ने का किया एलान

0

मधुबनी : शहर के एक एक निजी विवाह भवन परिसर में संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से निवर्तमान विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने कहा की व्व इस बार किसी भी परिस्थिति में वह एक बार फिर विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुमन कुमार महासेठ ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने अगर सीट के बंटवारे में अपनी भूल सुधार नहीं की, तो हम निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार भी पार्टी ने भूल सुधार कर हमें चुनाव के मैदान में उतारा था और हम विजय हुए थे।

मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए खासकर भाजपा के कार्यकर्ताओं की रक्षा के लिए वे चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 2015 से 21 तक विधान पार्षद रहकर जनप्रतिनिधियों के मान सम्मान बढ़ाने के लिए संघर्षरत रहे, उसका लाभ भी मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक साल पहले फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा था। मैं पूरे जोश खरोश के साथ मैदान में रहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एनडीए को सकारात्मक रूप से सफलता मिली।

swatva

निवर्तमान पार्षद ने कहा कि इस बीच जब चुनाव नजदीक हुआ तो प्रदेश नेतृत्व के द्वारा यह सीट जदयू के खाते में चला गया। एनडीए के अघोषित उम्मीदवार पहले भी विधान पार्षद रह चुके हैं। लेकिन वह जदयू के कसौटी पर खरा नहीं उतर रहे हैं, जिसके कारण एकाएक एनडीए कार्यकर्ताओं का झुकाव हुआ तथा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में डटे रहने का समर्थन किया। इसका परिणाम है कि सैकड़ों कार्यकर्ता आज हमारे साथ कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं।

इस मौके पर राम बहादुर सिंह, अरविंद यादव, अजय कुमार, महेश प्रसाद सिंह, सुधीर चौधरी, पवन कुमार झा, हीरा लाल दास, राज नारायण चौधरी, प्रह्लाद पूर्वे, अवधेश ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम के बाद में उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।अब ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश नेतृत्व अपना फैसला बदलती है, या निवर्तमान पार्षद एक बागी के रूप में चुनाव मैदान में उतरते हैं।

हालांकि अभी तक एनडीए ने अपने उम्मीदवार का नाम की घोषणा नहीं कि है, तो माना ये भी जा रहा है कि अभी खेल होना बांकी है। बता दें कि सुमन कुमार महासेठ जमीन से जुड़े आरएसएस से जुड़े भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। पिछले बिहार उप चुनाव में एनडीए के दो सीटों पर हुई जीत में सुमन कुमार महासेठ ने भी लगातार महीनों तक कैम्प करके जीत सुनिश्चित करवाने में अहम भूमिका निभाई थी, साथ ही लगातार पार्टी के कार्यक्रर्मो में बढ़चढ़ कर भाग भी लेते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here