01 मार्च : मधुबनी की मुख्य खबरें

0
swatva samachar

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में सदस्य्ता अभियान के साथ विधान परिषद चुनाव पर भी हुई चर्चा

मधुबनी : जिले के खजौली प्रखंड के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय में सोमवार को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के निदेशानुसार चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को तेजी देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सभी लोगों ने एक स्वर से प्रखंड में पार्टी का अधिकाधिक सदस्य बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की जिला कमेटी द्वारा प्रखंड में पार्टी का 2500 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, किन्तु प्रखंड कांग्रेस कमेटी इस लक्ष्य से अधिक लोगों को सदस्य बनाएगी। वहीं बैठक में स्थानीय प्राधिकार कोटे से होने वाले विधान परिषद चुनाव पर भी चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस मामले में पार्टी की प्रदेश इकाई जो निर्णय लेगी, उसी अनुरूप पार्टी के कार्यकर्ता काम करेंगे।

swatva

इस दौरान मो. तमन्ने सहित कई लोगों को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई गई। इस मौके पर पार्टी नेता सह जिला पार्षद दीपक कुमार सिंह, जिला पर्यवेक्षक सुनील कुमार झा, ललन सिंह, सुशील कुमार झा, विशेश्वर झा, मनोज कुमार झा, सुखदेव कैवर, प्रशान्त कुमार झा, रामाशीष दास, जीबछ यादव, बिजली कांत झा, मो. छेदी, देवेन्द्र सिंह, सुवालाल यादव आदि उपस्थित थे।

पैक्स द्वारा अधिप्राप्त धान के स्टॉक का सीओ ने किया जांच

मधुबनी : जिले के खजौली में जिला पदाधिकारी मधुबनी के निदेशानुसार अंचल अधिकारी मनीष कुमार एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अजीत कुमार भगत ने सोमवार को प्रखंड के पैवसों द्वारा अधिप्राप्ति किये गए धान का भौतिक सत्यापन किया गया। इस क्रम में पदाधिकारी द्वय द्वारा सर्वप्रथम प्रखंड परिसर स्थित व्यापार मंडल के गोदाम में अधिप्राप्ति पश्चात उपलब्ध धान के स्टॉक की जांच की गई।

व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा उन्हें स्टॉक पंजी उपलब्ध कराया गया। जांचोपरांत स्टॉक सही पाया गया। पुनः अधिकारी द्वय द्वारा क्रमशः रशीदपुर एवं चतरा गोबरौरा उत्तर पंचायत के पैक्स गोदामों में उपलब्ध धान के स्टॉक की जांच की गई। हालांकि जांच में सभी गोदामों में अधिप्राप्ति पश्चात उपलब्ध धान स्टॉक अनुरूप पाया गया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष मो. अबुल कलाम, अशोक कुमार चौधरी, गोविन्द कुमार झा उपस्थित थे।

पूर्व जिला मंत्री कॉमरेड राम खेलावन यादवके मरणोपरांत लगाया जाएगा उनकी प्रतिमा : सीपीआई(एम)

मधुबनी : पूर्व जिला मंत्री कॉमरेड राम खेलावन यादव को मनोज कुमार यादव, पूर्व राज्य कमिटी सदस्य कॉ० राम जी यादव,जिला कमिटी सदस्य कॉ० शशिभूषण प्रसाद, बाबूलाल महतो, लोकल कमिटी सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह, लोकल कमिटी सदस्य कॉमरेड उपेन्द्र यादव, सुकेन्द्र प्रसाद, कृष्ण देव यादव, श्याम प्रसाद गुप्ता, मंजू देवी के अलावे अन्य पार्टी साथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। पार्टी साथियों द्वारा 05 जून 2012 को उनके निधन पर पार्टी नेताओं ने घोषणा किया था कि उनका स्टैच्यू निर्माण किया जाएगा, जो आज तक नहीं हो सकता।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीआई(एम) लोकल कमिटी जयनगर के सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह ने बैठक में स्टैच्यू निर्माण कार्य वास्ते एक प्रस्ताव लाया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। स्टैच्यू निर्माण के लिए सात सदस्य कमिटी का गठन किया गया, जिसमें संयोजक कॉमरेड राम जी यादव, कॉमरेड चन्देश्वर प्रसाद, कॉमरेड उपेन्द्र यादव, कॉमरेड शशिभूषण प्रसाद, कॉमरेड श्याम प्रसाद गुप्ता, कॉमरेड गुरु शरण मंडल, लोकल कमिटी सचिव कॉमरेड कुमार राणा प्रताप सिंह चुने गये।

लोकल कमिटी सचिव ने बताया है कि 05 जून 2022 को उनके बरसी पर स्टैच्यू का उद्घाटन हो सके। सभी साथी युद्ध स्तर पर काम कर स्टैच्यू निर्माण कार्य में लग जाए, जिसके लिए आम लोगों से सहयोग की अपेक्षा की है। साथ ही बताया कि कॉमरेड राम खेलावन यादव हमेशा से इस क्षेत्र के आम जनता की सेवा करते हुए पार्टी के जिला मंत्री बन पूरे जिले के अंदर आम जनता के सवालों पर हमेशा लाल झण्डा लेकर ततपरता से सेवा किए हैं। इस बैठक में माकपा जिला मंत्री कॉमरेड मनोज कुमार यादव पर्यवेक्षक बतौर उपस्थित थे।

इस बैठक में पूर्व राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड राम जी यादव, कॉमरेड उपेन्द्र यादव, कॉमरेड चन्देश्वर प्रसाद, कॉमरेड शशिभूषण प्रसाद, लोकल कमिटी सचिव कॉमरेड कुमार राणा प्रताप सिंह, कॉमरेड पवन कुमार यादव, कॉमरेड रत्नेश्वर प्रसाद, कॉमरेड मंजू देवी, कॉमरेड श्याम प्रसाद गुप्ता, कॉमरेड सुकेन्द्र प्रसाद, कॉमरेड कृष्ण देव यादव,कॉमरेड मो0 अलीहसन, कॉमरेड गुरु शरण मंडल, कॉमरेड रामपदारथ यादव,कॉमरेड मो0 सकील, कॉमरेड उर्मिला देवी, कॉमरेड सरोज कुमार साह मौजूद रहे।

बिहार का बजट न्याय के साथ विकास की परिकल्पना : प्रफुल्ल ठाकुर

मधुबनी : बिहार सरकार द्वारा 2022-23 वित्तीय वर्ष के लिए पेश किया गया बजट न्याय के साथ विकास की परिकल्पना है।इस बजट में नीतीश सरकार ने छह सूत्री माडल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहराकर स्पष्ट कर दिया है कि बिहार का बिकास अब देश स्तर पर एक उदाहरण साबित हो रहा है। जदयू के प्रदेश सचिव प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पिछले साल की तुलना में 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि का प्रावधान कर 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख का बजट बिहार के बिकास का आईना है।

जदयू नेता ने आकडो का हवाला देते हुए बजट में आवंटित राशियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा शिक्षा बिभाग के लिए 39•19187करोड, कोरोना जैसी महामारी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य बिभाग को 16134•39 करोड, पथ निर्माण एवं ग्रामीण कार्य बिभाग के लिए 16430•99 करोड रुपये, ग्रामीण बिकास मे 15456•47करोड गृह बिभाग के लिए 14•372•76 करोड समाज कल्याण के लिए 12375•07रूपये का प्रावधान कर नीतीश सरकार ने साबित कर दिया है कि बिहार को चतुर्दिक बिकास केलिए वे प्रतिबद्ध है।

जदयू नेता ने नीतीश सरकार के संकल्पों को स्पष्ट करते हुए कहा कि अपने छह सूत्री माडल के माध्यम से बिहार की एनडीए सरकार ने चाणक्य चंद्र गुप्त की गरिमा को अक्षुण्ण रखने का संकल्प व्यक्त कर दिया है। जदयू नेता बजट को समावेशी सोच का प्रतिनिधित्व बताते हुए कहा कि बिहार की ऐतिहासिक गरिमा को स्थापित करने के लिए नीतीश सरकार की सोच आनेवाले समय में प्रभावी साबित होगा। कुल मिलाकर जदयू नेता ने इस बजट को पूरी तरह से संतुलित और बिकासोन्मुखी करार दिया है।

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भरतपुर धनुषा नेपाल बनाम सिरहा नेपाल के बीच खेला गया

मधुबनी : जिले के खजौली प्रखंड स्थित कमला स्पोर्टस क्लब सुक्की के तत्वावधान में कमला फुटबॉल मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भरतपुर धनुषा नेपाल बनाम सिरहा नेपाल के बीच खेला गया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला में भरतपुर धनुषा नेपाल ने सिरहा नेपाल को एक तरफा मुकाबले में 3-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। आयोजित दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला की विधिवत रूप से डॉ. रामाशीष सिंह ने किक मारकर खेल की सुरुआत किए।

भरतपुर धनुषा नेपाल और सिरहा नेपाल के टीम की खिलाड़ी ने खेल के सुरुआत से ही रक्षात्मक खेल का परिचय दिया। भरतपुर धनुषा नेपाल के खिलाड़ियों ने सिरहा नेपाल के खिलाड़ियों के ऊपर हावी होते हुए खेल के प्रथम हाफ के 35वे मिनट में सिरहा नेपाल के गोल कीपर को भेदते हुए टीम 1-0 बढ़त बनाकर अपनी स्थिती मजबूत कर ली ।प्रथम हाफ में सिरहा नेपाल 1-0से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में भरतपुर धनुषा नेपाल के बराबरी करने का भरसक प्रयास किया।

वही दूसरे हाफ में भरतपुर धनुषा नेपाल के खिलाड़ी ने अपने अपनी नीति और तेज करते हुए लागतार एक पर एक गोल दाग कर अपनी टीम की निर्णायक बढ़त 3-0 के साथ सिरहा नेपाल को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। खेल के दौरान भरतपुर धनुषा नेपाल की खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने भरपूर तालियों से उत्साहा बढ़ाते नजर आ रहे थे । खेल में बेहतरीन खेल का प्रदेशन करने वाले सिरहा नेपाल के सुजान को बेस्ट 11 के पुरस्कार स्थानीय सरपंच अरुण कुमार सिंह ,उप सरपंच कासिन्द्र गोइत के हाथों प्रदान किया गया।

वही बेस्ट 22 के पुरस्कार भरतपुर धनुषा नेपाल के खिलाड़ी संजय को स्थानीय मुखिया अशोक कुमार सिंह, डॉ. रामाशीष सिंह ,डॉ. सतीश गोइत ,स्थानीय मुखिया अशोक कुमार सिंह के हाथों प्रदान किया गया। मौके पर रेफरी के भूमिका में शंभु पंजियार, सुरेश कुमार, सुभाष कुमार थे। वही स्करोर के वही संचालन शिक्षक जिबछ सिंह ने किया। इस मौके पर विशेश्वर झा ,ललन सिंह ,सतीश गोइत ,भाजपा मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, पूर्व सरपंच अभिषेक कुमार, अमरेश कुमार, महेश सिंह ,पूर्व जिप सदस्य प्रमोद कुमार सिंह, अनिल कुमार, चंदन नायक, तेज नारायण सिंह, ईश्वर कुमार सिंह सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।

मधुबनी रेपकांड में मेरे बेटे को पुलिस ने जबरदस्ती बनाया आरोपी, भेज दिया जेल : जितेंद्र झा

मधुबनी : रेपकांड कई कारणों से अब विवादित हो रहा है। स्थानीय प्रशासन पर सूचना देने वाले व्यक्ति को ही आरोपी बनाया कर जेल भेजने का आरोप लगाया जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर मधुबनी पुलिस-प्रशासन सवालों के घेरे में है, और जनता इसका जवाब मांग रही है। आज मधुबनी नगर के एक निजी स्थल पर प्रेसवार्ता कर मधुबनी रेपकांड के एक आरोपी के पिता ने ये सब बातें प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि मधुबनी में लड़की से बलात्कार मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली थी, जब ऑन द स्पॉट लड़की के साथ ही बलात्कारी लड़के भी पकड़े गए थे।

कुछ भागने में भी कामयाब रहे, पर आश्चर्य तो तब हुआ जब पुलिस को सही सूचना देकर मौके पर भेजने में मदद करनेवाले को भी बलात्कारी के लिस्ट में शामिल कर दिया गया। लेकिन, लड़की ने जिस अर्जुन मंडल का नाम लिया था, पहचान बताया था। दारू पीकर बलात्कार करने की बात बताया था, उसे न केवल छोड़ ही दिया गया बल्कि, उसका न तो मेडिकल हुआ और न ही अरेस्ट किया गया। पुनः पुलिस ने जितेंद्र झा जो एक भाजपा के राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, उन्हें उनके घर पहुंचकर अपने लड़का को हाजिर करने को कहा।

मधुबनी नगर थाना प्रभारी ने भी जितेंद्र झा के साथ एडवोकेट ध्रुव नारायण त्रिपाठी और सुनील चौधरी के समक्ष कहा कि यदि आपका लडका निर्दोष है तो आप बुलाइए, पूछताछ करके छोड़ दिया जाएगा। इस पर जितेंद्र झा ने फोन कर अपने लड़का को थाना पर बुलाकर थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया था, लेकिन थाना प्रभारी ने संजय कुमार झा को भी जेल भेज दिया।

अब यहां कुछ यक्ष प्रश्न अवलोकनार्थ है

यथा —

1). थाना को पल-पल की जानकारी देनेवाला लड़की की बरामदगी, बलात्कारियों को मौके पर ही पकड़वाने वाला अपराधी कैसे है ?

2). पुलिस को मदद करनेवाला तो इनाम का हकदार है, जेल भेजकर पुलिस ने असलियत छिपाकर, असली गुनहगार अर्जुन मंडल को किस मिलीभगत के कारण गिरफ्तार नहीं किया था ?

3). जो मधुबनी पुलिस द्विन दहाड़े हुई शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे के समीप हुई एक्सिस बैंक डकैती में जन समर्थन के अभाव में आज तक असली डकैतों को पकड़ नहीं पाई, वही पुलिस सही सूचनादाता के सच्ची खबर पर घटनास्थल पर पहुंच कर लड़की को बरामद कर और बलात्कारी को गिरफ्तार कर अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है ?

4). उसी पुलिस ने लड़की द्वारा अन्य आरोपियों की पहचान कर आरोपी अर्जुन मंडल का भी नाम बोलती है, स्पष्ट पहचान बताती है लेकिन, पुलिस उसे किस आधार पर छोड़ती है ?

5). किस प्रकार भ्रष्टाचार का घालमेल है पुलिस और बलात्कारी के बीच , ये जनता यह जानना चाहती है ?

6). लड़की का अपहरण वी-मार्ट शॉपिंग मॉल के पास से होता है, जो थाना से बमुश्किल बीस कदम की दूरी पर है। जब आम नागरिक, लड़की वहां सुरक्षित नहीं है, तो फिर पुलिस-प्रशासन का क्या मतलब है ? जब पुलिस हमारी रक्षा ही नहीं कर सकती है, तो फिर वह है क्यों ?

7). पुलिस ने वी-मार्ट शॉपिंग मॉल के पास का सीसीटीवी क्यों नहीं खंगाला और जानकारी क्यों नहीं लिया कि, आखिर उस जगह पर हुआ क्या था ?

8). उक्त ई-रिक्शा चालक को क्यों नहीं ढूंढा गया, जिससे और जानकारियां मिल सकती थी ?

9). अंतिम यह कि, यदि संजय कुमार झा बलात्कारी अपराधी होता, तो क्या वह अपने पिता के बुलाने पर थाना प्रभारी के समक्ष उपस्थित होता ? अगर उपस्थित भी हुआ तो सच्ची बात बताकर पुलिस को सहयोग करता ?

बता दें कि संजय झा के पिताजी एक कुशल सामाजिक एवं भाजपा के राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, जो समाज सुधार हेतु भी सतत प्रयत्नशील रहते हैं। आप अपनी राय बनाइए कि, असली घटना क्या है, गुनहगार कौन सब हैं, और निर्दोष व्यक्ति कौन है, जिसे फंसा दिया गया है? एक यक्ष सवाल यह भी है कि क्या मधुबनी टॉप टेन दारू माफिया के रूप में कुख्यात अर्जुन मंडल को पुलिस की मिलीभगत के कारण ही छोड़ दिया गया था ? साथ ही पीड़ित लड़की ने अर्जुन मंडल, पप्पू सहित कई लोगों का नाम लिया था, उन्हें अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है?

आज यह प्रेस कांफ्रेंस न्याय पाने के लिए ही बुलाया गया है, यदि 72 घंटों के भीतर न्याय नहीं मिला, और संजय झा को नहीं छोड़ा गया तो मैं आगे लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत धरना प्रदर्शन को बाध्य हूंगा, जिसकी जिम्मेवारी जिला पुलिस प्रशासन पर ही होगा। इस प्रेसवार्ता में शहर के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए, और उन्होंने इनकी बातों का समर्थन करते हुए प्रशासन से जल्द करवाई की मांग की।

सुमित कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here