28 फरवरी : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

नदी में डूबने से एक लडके की मौत

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय के बडहरा थानान्तर्गत बखोरापुर मंदिर के पास गंगा नदी में डूबने से एक लडके की मौत हो गयी जबकि दो अन्य को बचा लिया गया है| मृतक नवादा थानान्तर्गत जनकपुरी मोहल्ला निवासी चन्द्र प्रकाश कुमार का पुत्र एवं 12 वी का छात्र निखिल कुमार है| उसके पिता एक स्कूल में शिक्षक है| घटना की सूचना पर बडहरा थाना घटना स्थल पर पहुँच कर जांच कर रहा है|

पुलिस ने शव का आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया| परिवार मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिला के सरैंया थाना अंतर्गत वहीलवार भुआल उतरी गांव का रहने वाला है। बडहरा थानान्ध्यक्ष ने बताया कि निखिल अपने तीन दोस्तों के साथ आज बखोरापुर गंगा में स्नान करने गया था| नहाने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने लगा तभी घटना घट गयी|

swatva

निखिल के दोस्तों ने बताया कि नहाने के बाद उसके शरीर में दोबारा बालू लग गया था इसलिए वह दोस्तों के साथ दोबारा नदी में स्नान करने चला गया| नदी की गहराई का पता नही चल पाने के कारण निखिल कुमार नदी में काफी अन्दर तक चला गया। उसकों बचाने के लिए उसके तीनो दोस्त जिगर कुमार, बिट्टू कुमार, अनुराग कुमार गए। इस क्रम में बिट्टू कुमार तथा अनुराग कुमार भी डूबने लगे। उनलोगों को दोब्ता देखकर वहां मौजूद लोगों ने बिट्टू कुमार तथा अनुराग कुमार को तो बचा लिया पर निखिल कुमार को नहीं बचा सके और वह नदी में डूब गया।

लोगों ने किसी तरह निखिल कुमार को नदी से बाहर निकाला पर आरा सदर अस्पताल लाये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चन्द्र प्रकाश कुमार ने बताया कि नह वह अपने दोस्तों के साथ नदी स्नान के लिए जा रहा था तो उन्होंने मना भी किया था लेकिन उसने मेरी बात नही मानी अरु अपने दोस्तों के साथ चला गया| उन्होंने बताया कि उनकी बाइक रास्ते में ख़राब भी हुई थी, आधा घंटा में बनाने के बाद दोस्तों के साथ नहाने गया था। फिर उसकी मौत की सूचना मिली।

आरा में गिरफ्तार बंदी की गया में हुई मौत, लोगों ने किया रोड जाम

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के नगर थानान्तर्गत बड़की सिंगही से शराब के मामले में गिरफ्तार बंदी की शनिवार को एमएमसीएच गया में मौत हो गयी। उसे गुरुवार को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मृतक नगर थानान्तर्गत बड़की सिंगही निवासी मिथिलेश पासवान था। रविवार की शाम उसका शव आते ही लोग आक्रोशित हो उठे और आज सुबह से ही दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ गौसगंज चौक को जाम कर दिया। टायर जला नारेबाजी की गयी और कई वाहनों के टायर की हवा निकाल दी गयी।

राहगीरों से नोकझोंक भी की गयी। आक्रोशित लोग पुलिस पर मारपीट करने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। पुलिस पूर्व की बीमारी से मौत होने की बात कह रही है। सूचना पर पुलिस के साथ चीता टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गयी और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। लेकिन लोग मांगों को लेकर देर तक सड़क पर डटे रहे। इस कारण आवागमन बाधित रहा।

एएसपी हिमांशु ने बताया कि मद्यनिषेध, पटना के निर्देश पर टाउन थाना पुलिस ने शराब के साथ मिथिलेश पासवान को गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दाउदनगर जेल भेज दिया गया था। उसे पहले से कोई बीमारी थी, जिसके कारण उसकी मौत होने की बात सामने आयी है। उन्होंने बताया जेल प्रशासन ने उसका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज गया में कराया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम की भी पूरी प्रक्रिया की गई है। पुलिस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक पटना मद्य निषेध टीम के आदेश पर गुरुवार को आरा टाउन थाना की पुलिस की टीम ने बड़की सिंगही इलाके में छापेमारी कर महुआ शराब के साथ योगेंद्र पासवान के पुत्र मिथिलेश पासवान को गिरफ्तार किया था। उसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर औरंगाबाद के दाउदनगर जेल भेज दिया गया था। जेल जाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल से उसे इलाज के लिये मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया था। वहां शनिवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

छर्रा लगने से पूर्व मुखिया पति जख्मी

आरा : भोजपुर जिले के चरपोखरी थानान्तर्गत कोयल गांव में रविवार की देर रात पूर्व के विवाद में पूर्व मुखिया के घर पर फायरिंग कर उनके पति को गोली मार जख्मी कर दिया गया| बाद में जख्मी को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कार्या गया| जख्मी चरपोखरी थानान्तर्गत कोयल गांव निवासी स्व.शुभ दयाल सिंह के 50 वर्षीय पुत्र दिनेश्वर सिंह है। वे कोयल पंचायत कि पूर्व मुखिया तिलझारो देवी के पति है।

दिनेश्वर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी तिलझारो देवी कोयल पंचायत से वर्ष 2011 में चुनाव जीती थी। आरोपित युवक की शादी बेलाउर छपरा गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। जिसको लेकर दोनों पार्टी द्वारा केस किया गया था। जिसमें वह पूर्व में जेल भी गया था। उसी विवाद को लेकर वह कहता था कि मुखिया पति ने ही मुझे जेल भेजवाया था। इसी समय से विवाद चला आ रहा है।

उन्होंने कहा की रविवार की देर रात जब वह घर में सोए थे तभी 15 की संख्या में हथियारबंद लोग उनके घर पर आ पहुंचे और अधांधुन फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर जब वह घर से बाहर निकले तो उन्होंने उन पर भी फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से वह जख्मी हो गए। सूचना पर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रहा है|

बालक का हत्या कर फेंका गया शव बरामद

आरा : बक्सर जिले के नैनीजोर थानान्तर्गत नैनीजोर सीताकुंड भागड़ से रविवार को दो दिन से लापता बालक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। शव मिलती ही गांव तथा आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी के अनुसार मृत बालक शाहपुर थानान्तर्गत ओझवलिया गांव निवासी कृष्णा केशरी का 3 वर्षीय पुत्र अंश केशरी है।

बताया जाता है कि मृत बालक शनिवार कि सुबह करीब 11 बजे अपने दरवाजे परखेल रहा था। खेलने के दौरान ही वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसी बीच रविवार को पुलिस ने बक्सर जिले के नैनिजोर थानान्तर्गत नैनीजोर सीताकुंड भागड से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया।

मृतक की मां सविता देवी ने अपने चचेरे ससुर पर बेटे को लापता करने का नामजद लिखित आवेदन दिया गया था। उन्होंने लिखित आवेदन में कहा कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जब उसका पुत्र अंश केशरी दरवाजे पर खेल रहा था तभी उसके चचेरे ससुर उसे कंधे पर बैठाकर नैनीजोर की ओर लेकर भागा जा रहा था। जिसे देख जब उसने हो-हल्ला किया तो स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हुए। लेकिन तब तक वह भाग चुका था। उन्होंने अपने चचेरे ससुर संतोष केशरी पर अपने पुत्र अंश केसरी को लेकर भागने एवं हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। इसी बीच स्थानीय थाना ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

राजीव एन० अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here