श्रवण कुशवाहा को राजद प्रत्याशी घोषित करते ही पार्टी में विद्रोह

0

नवादा : स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव के लिए आखिरकार राजद ने नवादा के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने श्रवण कुशवाहा को प्रत्याशी के रूप में घोषित किया है। श्रवण पिछली बार भाजपा से चुनाव लड़े और जद यू के सलमान रागिव को कड़ी टक्कर दी थी।

उसके बाद विधानसभा का चुनाव 2015 में गोविन्दपुर, 2019 का उपचुनाव और 2010 का विधान सभा चुनाव नवादा विधान सभा से लड़े लेकिन सफलता नहीं मिली थी। राजद नेतृत्व ने स्थानीय नेताओं की पसंद को नजरअंदाज करते हुए श्रवण की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई है। पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के भतीजे अशोक यादव, भाई विनोद यादव व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव पर पार्टी ने श्रवण को तरजीह दिया है।

swatva

घोषणा के तत्काल बाद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने पार्टी से त्यागपत्र देने की घोषणा की है. इससे संबंधित पत्र जारी किया गया है. वैसे अशोक यादव भी चुनाव मैदान में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार दिख जायें तो कोई आश्चर्य नही होगा. पिछले कई महिनों से मतदाताओं के संपर्क में है तथा काफी लोगों का प्रमाण पत्र जमा कर रखने की चर्चा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here