18 जनवरी : नवादा की मुख्य खबरें

0

गांजा का पौधा बरामद, उत्पादक गिरफ्तार

नवादा : जिले के अकबरपुर पुलिस ने गंगटा गांव में छापामारी कर घर में लगाये गये गांजा का पौधा बरामद किया है। इस क्रम में उत्पादक को गिरफ्तार कर लिया। इस बावत ड्रग निकोटिन ऐक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गंगटा गांव के एक घर में गांजा का पौधा होने की गुप्त सूचना मिली।

सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई कर अनि मो सहरोज व सअनि शैलेन्द्र कुमार सिंह के साथ पुलिस जवानों के घर के घेराबंदी कर छापामारी के क्रम में करीब 25 किलोग्राम गांजा का पौधा बरामद कर थाना लाया गया। इस क्रम में उत्पादक उमेश केवट पिता स्व ईश्वरी केवट को गिरफ्तार कर लिया। इस बावत ड्रग निकोटिन ऐक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

swatva

बता दें इसके पूर्व थाना क्षेत्र के फरहा, लखमोहना व कोयरीबिगहा गांव में छापामारी कर गांजा के पौधों को बरामद कर चार उत्पादकों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस द्वारा शराब के साथ गांजा का पौधा बरामद करने का अभियान छेड़ने के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

दस दिनों पूर्व अपहृत बच्चे का गया में मिला शव, दोनों आंख निकाल बर्बरता से की गयी हत्या, घर में मचा कोहराम

नवादा : नगर थाना क्षेत्र के आईटीआई के समीप से दस दिनों पूर्व अपहृत बालक अंशु कुमार का शव बरामद किया गया है। गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के पहाड़ी से शव मिला है। जहां पर बालक की दोनों आंख फोड़ निकाल ली गई है।  इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

मृतक आईटीआई के समीप मोहल्ले के रहने वाले पेशे से ट्रक ड्राइवर सुनील कुमार का पुत्र था। 8 जनवरी को घर के पास साइकिल चला रहा अंशु गायब हो गया था। खोजबीन के क्रम में उसकी साइकिल सड़क किनारे मिली थी। तब उसके दादा देवशरण यादव ने नगर थाना में तीन लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जमीन की खरीद-बिक्री में विवाद को लेकर अपहरण का आरोप लगाया गया था।

पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए स्वजनों ने 9 जनवरी को सड़क जाम किया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और तीनों नामजदों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोई सुराग नहीं मिलने पर तीनों को पीआर बांड पर मुक्त कर दिया गया था। शव बरामदगी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

जदयू महिला जिला अध्यक्ष की मुखिया को दो टूक, ज्यादा मत फरफराओ वर्ना ‘ गला चांप देंगे ’

नवादा : जिले के उग्रवाद प्रभावित गोविन्दपुर पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया अनुज कुमार सिंह और जदयू महिला जिला अध्यक्ष पूर्व मुखिया अफ़रोज़ा खातून के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। दोनों के बीच प्रखंड कार्यालय में एक दूसरे से खूब तू तू मैं मैं हुआ। प्रखंड परिसर स्थित बीडीओ कार्यालय के समक्ष मुखिया व पूर्व मुखिया के बीच जमकर नोकझोंक देखने को मिला। नोक झोंक होते देख लोगों की भीड़ लग गई।

काफी देर तक दोनो के बीच शब्दवान चलता रहा। यहां तक कि दोनों ने अपने-अपने पक्ष के लोगों को वहां बुला लिया। ज्यादा वाद विवाद होते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।  सूचना मिलते ही थाना से एएसआई संतोष पासवान दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों के बीच चल रहे वाद विवाद को शांत कराया गया। दोनों पक्षों से पूछताछ की गई।

दरअसल  चुनाव खत्म होने के बाद से मुखिया और पूर्व मुखिया में वाद विवाद चलता आ रहा है। इसके पहले प्रखंड कार्यालय में दोनों में वाद विवाद होते देख अंचल सीआई रवि कुमार ने दोनों को शांत रहने की बात कही थी। लेकिन दोनों के बात नहीं मानने पर नोकझोंक होता रहा, जिसके कारण ग्रामीणों ने थाना को सूचना दी।

एएसआई संतोष पासवान ने बताया कि दोनों  के बीच की लड़ाई को शांत कराया गया है। जनता दल यूनाइटेड के महिला जिला अध्यक्ष व गोविंदपुर के पूर्व मुखिया अफरोजा खातून का कहना है कि मैं कहीं भी जाती हूं तो हमारा वीडियो व फोटो मुखिया व मुखिया के भाई लेने लगते हैं। इसी को लेकर थोडा गुस्सा हो गए। मना करने पर मुखिया व मुखिया के भाई उलझ गए। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि ज्यादा मत फरफराओ वर्ना ‘गला चांप देंगे’।

मनोरमा बनी शिक्षा समिति सचिव

नवादा : अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कस्बा पचरुखी में मंगलवार को विद्यालय शिक्षा समिति का चुनाव पर्यवेक्षक अशोक पंडित और योगेंद्र कुमार की देखरेख में कराया गया।

सर्वसम्मति से मनोरमा देवी को शिक्षा समिति का सचिव चुना गया। मौके पर मुखिया सरोज देवी सरपंच पुष्पा देवी, अध्यक्ष कंचन देवी समाजसेवी सूर्यदेव प्रसाद कुशवाहा, जियाउल हक समेत काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

विहिप ने शुरू किया धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम

नवादा : विहिप जिला मंत्री अभिमन्यु कुमार के द्वारा विधिवत धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम का नवादा में शुरूआत की गई। विभाग मंत्री सुबोध महाराज ने बताया कि संगठन के द्वारा चलने बाले सेवा कार्यों एवं एकल विद्यालयों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए धन की आवश्यकता होती है।

सामाजिक कार्यों के लिए विश्व हिंदू परिषद के द्वारा साल में एक बार हिंदू समाज के द्वारा धर्म रक्षा निधि के तहत उनसे अंशदान लेती है और संगठन के द्वारा जो समाज के बीच कार्यक्रम जन जागरण के लिए चलाए जाते हैं उस हेतु इसका प्रयोग किया जाता है।

बजरंग दल के जिला संयोजक सूरज प्रताप ने बताया कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विहिप के द्वारा जिले में में हजारों लोगों को भोजन एवं सूखा राशन के साथ चिकित्सा सेवा प्रदान की गई । सभी समाज के लोगों से अनुरोध किया कि इस धर्म रक्षा निधि समर्पण में अधिक से अधिक सहयोग करें।

ठंड से युवक की मौत, पूर्व मुखिया ने दी सांत्वना

नवादा : जिले के उग्रवाद प्रभावित गोविन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्शन में 35 वर्षीय युवक की मौत ठंड से हो गयी। सूचना के आलोक में पहुंची पूर्व मुखिया सह जिला जद यू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अफरोजा खातुन ने पीङित परिजनों को सांत्वना दी।

बताया जाता है कि अशोक रविदास ( पिता स्वर्गीय जगदीश रविदास) उम्र 35 वर्ष को अचानक ठंड लग गया । पैसे के अभाव में मृतक के परिजन समुचित इलाज नहीं करा सके। ऐसे में मंगलवार की सुबह इलाज के अभाव में मौत हो गयी।

मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो बच्चे को छोङ गया है। दोनों बच्चे अनाथ हो गये। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस क्रम में पूर्व मुखिया ने अपने खर्च से अंतिम संस्कार कराया तथा फिलहाल बच्चों की परवरिश के लिए 2500 रूपये उपलब्ध करायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here