गृह प्रवेश में बार बालाओं का प्रोग्राम कराना पड़ा महंगा

0

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के जफरा गांव में रविवार की देर रात गृह प्रवेश में हो रहे हर्ष फायरिंग रोकने गये पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया। इस क्रम में पुलिस पदाधिकारी समेत चार जख्मी हो गये। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ तीन चक्र गोलियां चलाई। बाद में पहुंचे अतिरिक्त बल के सहयोग से नशे में धुत शिक्षक व महिला समेत दस को गिरफ्तार किया है।

रिम्स में रहेंगे लालू, फिलहाल भेजे गए होटवार जेल

swatva

बताया जाता है कि जफरा गांव के मुकेश कुमार के घर गृह प्रवेश में बार बालाओं का प्रोग्राम था। इस क्रम में आमंत्रण में पहुंचे शराब के नशे में धुत लोगों ने फायरिंग करना आरंभ कर दिया। फायरिंग की सूचना किसी ने पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को दी। अधिकारियों के निर्देश पर गश्ती में रहे सअनि दिनेश कुमार रजक अन्य जवानों के साथ पहुंचे। पुलिस वाहन देख मौजूद लोगों ने पुलिस पर पथराव आरंभ कर दिया। पथराव में रजक समेत तीन पुलिस के जवान जख्मी हो गए। इस दौरान पुलिस का जिप्सी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना के आलोक में पहुंचे थानाध्यक्ष अजय कुमार व साथ रहे जवानों पर भी हमला कर दिया। बचाव में उन्हें तीन चक्र गोलियां चलाई। पुलिस की गोलीबारी के बाद गांव में भगदङ मच गयी। इस क्रम में भागने के क्रम रायफल का बट नीचे गिर गया जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर वहां नशे में धुत मौजूद शिक्षक छोटकी अमांवा के प्रेम कुमार उर्फ पिंटू, सकेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, औरंगाबाद के विक्की कुमार, पिंटू कुमार राजगीर नालन्दा, जफरा के रिम्पल देवी, कोमल देवी, लक्ष्मी देवी,सुधा देवी, गया की विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया।

चिकित्सकीय जांच में शिक्षक समेत तीन के शराब पीने की पुष्टि हुई है। जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। इस बावत थाना कांड संख्या 65/22 दर्ज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें इसके पूर्व भी वर्ष 2015 में जफरा गांव में पुलिस बल पर हमला किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here