02 जनवरी : नवादा की मुख्य खबरें

0

चौहान समाज ने उप मुख्यमंत्री को किया सम्मानित

नवादा : जिले के नारदीगंज मुखिया संघ अध्यक्ष सह परमा मुखिया प्रतिनिधि रामाधीन चौहान, राजेश चौहान, नवल चौहान, यमुना चौहान, गोरेलाल चौहान, मालती देवी ,राम इकबाल चौहान ने नवादा सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को पुष्प देकर सम्मानित किया।

नवादा जिला चौहान समाज ने उपमुख्यमंत्री रेणु देवी से अपने समाज को सर जमीन पर लाने की मांग की चौहान समाज ने रेणु देवी से करते हुए बताया कि हम लोग का जो समाज है बहुत ही पिछड़ा है। उसको सर जमीन पर लाने के लिए विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नारदीगंज मुखिया संघ अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि रामाधीन चौहान ने मांग की।

swatva

क्षेत्र की समस्या से मुखातिब करवाते हुए चौहान समाज की ओर से।सर्किट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। मौके पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

मॉडर्न ग्रुप ने निर्धन बुजुर्गों को कंबल देकर नववर्ष का किया आगाज

नवादा : अंग्रेजी कैलेंडर का नए वर्ष-2022 के उपलक्ष्य में सभी लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक, यात्रा और पार्टी मना रहे हैं। इन सब से दूर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ.अनुज कुमार, सचिव डॉ. शैलेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, रंजीत कुमार और संजय कुमार ने अपने परिवार के साथ मिलकर बेसहारा, गरीब वृद्ध जनों और असहाय महिलाओं को कंबल वितरित कर मनाया।

नववर्ष में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का प्रकोप अपने चरम पर है। सूरज देवता भी बादलों की रजाई ओढ़कर ठंड के मारे निकलने से इंकार कर चुके हैं और इस कारण ठिठुरते गरीब बुजुर्गों और बेसहारा महिलाओं को अपनी जान बचाना मुश्किल हो गया है।

ऐसी परिस्थिति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण ठंड से उनकी सुरक्षा करने की पवित्र भावना से प्रेरित एडुकेशनल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार, सचिव डॉ. शैलेश कुमार एवं इनके बड़े भाई प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने शहर के कुन्तीनगर में स्थित मॉडर्न इंगलिश स्कूल के प्रांगण में एक हजार से अधिक बुजुर्गों को कंबल प्रदान कर ठंड से जीवन-रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर नगर के आसपास के गांवों घंघौली, खरीदीबीघा पिपरपाती, चुटकीयाबीघा, शिवचरणबीघा, सोहजाना, नेया, भगवानपुर, जैसीनबीघा, कलक्टरबीघा, बुधौल, कुंतीनगर और सिसवां आदि गांव के निर्धन परिवार के बुजुर्गों को कंबल वितरित करके ठंड से बचने का आधार प्रदान किया। बता दें इसके पूर्व अपने ननिहाल नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के रामे गांव में 500 निर्धन परिवारों को कंबल उपलब्ध करा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here