28 दिसंबर : मधुबनी की मुख्य खबरें

0
swatva samachar

शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

मधुबनी : जिले के बिस्फी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमरी बाजार स्थित से एक बाइक पर लदे एक सौ बोतल नेपाली शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफतार किया है, जबकि उस बाइक सवार दुसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान अरेर थाना क्षेत्र के परकौली गांव निवासी विपिन कुमार के रूप में की गयी है। भागने वाले शराब धंधेबाज की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ़्तार शराब धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वही बिस्फी थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर के पोखरोनी गांव निवासी मिंटू कुमार उर्फ पिंटू को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है, और उसके पास से दो बोतल नेपाली शराब भी बरामद किया गया है। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इस मौके पर एसआई महेश सिंह, एएसआई सुरेश चौधरी, हरेंद्र राय सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

swatva

धूमधाम से मनाया गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 137वां स्थापना दिवस

मधुबनी : आज दिनांक 28 दिसम्बर को जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 137 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यलय में जिलाध्यक्ष प्रो० शीतलाम्बर झा ने झंडोत्तोलन कर काफी संख्याओं में उपस्थित कांग्रेसजनों को शुभकामनाएं औऱ बधाई देते हुए कहा दुनिया की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की स्वर्णिम इतिहास रहा है। उसकी स्थापना ही अजादी आंदोलन से हुई है, जो दूसरे किसी पार्टी को नही है। अपनी कुर्बानी के बल पे देश को आजाद कराया और स्वतंत्र भारत का नींव रख विकसित भारत का सृजन किया, जहां देश मे एक सुई की कारखाना नही था, उसे कांग्रेस की सरकारों ने आधुनिक भारत बनाया।

इस कार्यक्रम के दूसरे चरण में जिला के दस बरिष्ट कांग्रेसजनों को सम्मानित किया गया। फिर कांग्रेस पार्टी से जुड़े नव निर्वाचित जिलापरिषद के सदस्यों को भी मिथिला के परम्परा अनुसार कांग्रेसजनों सम्मानीत हुए और सबों ने पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।तीसरे चरण में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अजादी आंदोलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के योगदान विषय पर बृहत चर्चा हुई।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता, बिहार प्रदेश कांग्रेस के अनुशासन समिति के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री कृपानाथ ने संवोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी इस देश के कण-कण है। इसने अपने जीवन काल कई बार उथल पुथल देखा है, और फिर बटबृक्ष तरह खरा हो जाता है। जो इतिहास के पन्नो में दर्ज है। इसका जन्म ही अजादी के लिए हुआ और अजादी के बाद देश को सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। चाहे वो शिक्षा, स्वास्थ, कृषि का क्षेत्र हो या सामरिक दृष्टि के चीजें हो हर क्षेत्र में आज भारत दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्र के तुलना में खड़ा है, जिसे मोदी सरकार बर्बाद कर रही है। देश के गंगा यमुनी संस्कृति को समाप्त करना चाहती है। देश को धर्म के आधार पर बांटने की साजिश हो रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी को रहते नही होने दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में ज्योतिरामन झा बाबा, मनोज कुमार मिश्र, अमानुल्लाह खान, ऋषिदेव सिंह, ज्योति झा, प्रो० इश्तियाक अहमद, प्रो० मुनेश्वर यादव, जिलापार्षद दीपक सिंह, अलका झा, मो० असरफ, मो० फैयाज, सुजीत कुमार झा, मो० फैयाज, मो० जुबैर, डॉ० कमलनाथ झा, डॉ० चन्द्र मोहन सिंह, नसीर अंसारी, डॉ० विमल कुमार चौधरी, विमल, मो० मुजफ्फर, शिव नारायण मंडल, सुरेन्द्र महतो, कुसुम कांत झा, बीरेंद्र झा, बिनोद झा, विश्वनाथ पासवान, लालू प्रसाद यादव, राजेन्द्र यादव, शमसुल हक, मो० मंसूर आलम, महेश चौधरी, विदेश चौधरी, रणधीर झा, शशिधर झा, शुभेष चन्द्र झा, सुखदेव प्रसाद, कपिलदेव झा सहित काफी संख्याओं में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

चुने गए तीन पंचायत के उप मुखिया एवं उप सरपंच, प्रतिनिधियों को भी दिलाई गई शराब नहीं पीने की शपथ

मधुबनी : जिले के खजौली प्रखंड के खजौली, इनरवा एवं सूक्क़ी पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों को स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ मनीष कुमार द्वारा पद एवं गोपनीयता तथा शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई गई।

इस क्रम में तीनों पंचायत के उप मुखिया एवं उप सरपंच का भी चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जानकारी अनुसार खजौली पंचायत से उप मुखिया के रुप में कुलीलन देवी तथा उप सरपंच के रुप में ललिता कुमारी, इनरवा पंचायत से उप मुखिया के रुप में विभा देवी तथा उप सरपंच के रुप में महेन्द्र साह तथा सूक्क़ी पंचायत से मुखिया अशोक कुमार उप मुखिया के रुप में कुन्ती देवी तथा उप सरपंच के रुप में काशिन्द्र यादव निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित को सतीश कुमार, सुमन कुमार, रामबाबू कुमार एवं सैकड़ों समर्थक ने गुलाल एवं माला पहनाकर शुभकामनाएं दिया।

इस मौके पर प्रेक्षक के रुप में डीसीएलआर झंझारपुर सुधीर कुमार सिन्हा, बीडीओ मनीष कुमार, बीपीआरओ सह कार्यपालक पदाधिकारी भरत भूषण गुप्ता, शिक्षक जीतेन्द्र राम, शिव शंकर कुमार संतोष, शोभाकांत सिंह, सुधांशु शेखर, सुदिष्ट झा, इंगलेश कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा ‘कैच द रन’ कार्यक्रम का किया आयोजन

मधुबनी : जिले के खजौली मंगलवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नेहरू युवा केंद्र तत्वाधान में +2 महात्मा गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के सभागार में ‘कैच द रन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार सिंह ने किया, वहीं, कार्यक्रम की संचालन युवासमाजसेवी अरुण कुमार यादव ने किया।

वही कार्यक्रम को विधिवत रूप से उद्घाटन जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, युवा समाजसेवी अरुण कुमार यादव, विजय कुमार सिंह, पूर्व पं०स०स० गुरुशरण चौधरी, प्रभारी प्रधानध्यापक कपलेश्र्वर महतो, शिक्षक रामाश्रय प्रसाद, विकास कुमार, प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

वही कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण क्यों जरूरी है विषय पर छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहाँ सोनू कुमार(प्रथम), मोनू कुमार दूसरा और बिक्रम कुमार तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर अरुण कुमार यादव, पवन कुमार सिंह, कपलेश्वर महतो, गुरु शरण चौधरी, विजय कुमार सिंह ने जल संरक्षण की महत्त्वा पर लोगों को प्रेरित करते हुए सम्बोधित किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सहित छात्र मौजूद थे।

नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को दिलायी गयी पद व गोपनीयता की शपथ, उप मुखिया व उप सरपंच का कराया गया चुनाव

मधुबनी : जिले के हरलाखी प्रखंड मुख्यालय के टीपीसी भवन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलायी गयी, साथ ही आजीवन शराब न पीने एवं कोरोना टीका लेने के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलायी गयी।

सभी जनप्रतिनिधियों को प्रेक्षक महेश्वर प्रसाद सिंह की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने शपथ दिलायी, साथ ही पंचायतों की उप मुखिया व उप सरपंच का निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराया गया। जहां सोठगांव पंचायत से उप मुखिया के रूप में वार्ड नम्बर सात के चंदन कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। उप सरपंच रकीबा खातुन, सिसौनी पंचायत से उप मुखिया पद पर फुलो देवी विजयी हुई।

वहीं उप सरपंच के पद पर मंजू देवी विजयी हुई। इसी प्रकार बेता परसा पंचायत से उप मुखिया पद पर गंगाराम सदा व उप सरपंच पद पर निर्विरोध जागो देवी चुनी गई। मौके पर सोठगांव पंचायत की मुखिया उषा देवी, सिसौनी पंचायत की मुखिया यदुवीर साह, सरपंच रामशंकर ठाकुर, बेता परसा मुखिया नजहत प्रवीण व सरपंच फूलजहां समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सेवानिवृत शिक्षिका बच्चो को दे रही निःशुल्क शिक्षा, प्रभावित जिला पार्षद ने पठन सामग्री का किया वितरण

मधुबनी : नगर के सूरतगंज निवासी लक्ष्मण महतो की धर्मपत्नी सेवानिवृत शिक्षिका शीला बहन के द्वारा अपने निवास पर बच्चो को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। उनके इन प्रयास का समाज के लोगो द्वारा सराहना की जा रही है।

शीला बहन के द्वारा बच्चो को दी जा रही निःशुल्क शिक्षा से प्रभावित होकर जिला पार्षद विनोद प्रसाद साह क्षेत्र संख्या-15, बासोपट्टी एवं डॉक्टर एनआर रवि प्राचार्य मिल्लत टीचर्स ट्रेनिग कॉलेज, मधुबनी ने उनके निवास स्थान पर आकर बच्चो के बीच पठन सामग्री का वितरण करते हुये बच्चो को जागरूक किया।

जिला पार्षद एवं प्राचार्य दोनो ने बच्चो को निःशुल्क शिक्षा देने के लिये शीला बहन की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुये और शिक्षाविद को भी इस तरह के कार्यो मे अपनी सहभागिता देने की अपील की।

उन्होने कहा जितना संभव ही सके जनप्रतिनिधियो को भी आगे बढ़कर इस तरह के कार्यो मे मदद करने की जरूरत है, शिक्षा से ही देश का विकास होता है। वही शीला बहन ने बताया की बच्चो को निःशुल्क पढ़ाने से आत्मीय सुख मिलता है। शुरुआत मे तो बच्चो की संख्या कम थी, लेकिन अब बच्चो की संख्या बढ़ रही है।

गूंज के सहयोग से ग्राम विकास परिषद द्वारा मधुबनी पेंटिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ

मधुबनी : गूंज संस्था नई दिल्ली के सहयोग से ग्राम विकास परिषद मधुबनी के द्वारा रांटी स्थित कार्यालय मे लाइवलीहुड कार्यक्रम के अंतर्गत त्रैमासिक मधुबनी पेंटिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्धघाटन शिवजी चतुर्वेदी स्टेट हेड गूंज एवं ग्राम विकास परिषद के सचिव षष्टिनाथ झा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम के संबंध में संस्था सचिव षष्ठिनाथ झा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजनगर और पंडौल प्रखंड के 40 महिलाओं एवं लड़कियों को मधुबनी पेंटिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो की तीन महीने तक चलेगी साथ ही 12 दिन का डिजाइन डेवलपमेंट प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के बाद सभी कलाकारों को एक चौकी,एक बॉक्स एवं एक मैट दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत कलाकारों को रोजगार से जोड़ कर उनकी आय को बढ़ाया जाएगा।

वही गूंज सस्था के स्टेट हेड शिवजी चतुर्वेदी ने बताया की गूंज संस्था कोई मदद नही कर रही है। कलाकारो के अधिकार के लिये काम कर रही है। कोरोना काल मे लोगो की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। इसी की भरपाई के लिये गूंज संस्था के द्वारा कई रोजगार से संबंधित कार्यकम चला रही है। इस प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक समाप्त होने के बाद इन कलाकारो को रोजगार से जोड़ा जायेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम विकास परिषद के कार्यकर्ता राकेश झा, राजेश कुमार झा, नीरज कुमार झा, सिया देवी, अनुज कुमार एवं प्रशिक्षक वीणा शर्मा और सुधीर कुमार के साथ गूंज के अनिल कुमार उपस्थित थे।

खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़वा देने हेतु विधायक और विधान पार्षद ने कही बड़ी बात

मधुबनी : खेलो इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज जयनगर के हाई स्कूल के ऐतिहासिक मैदान पर मधुबनी जिला क्रिकेट लीग 2021-22 के ग्रुप 1 की उद्घाटन मैच खेला गया। जिसका उद्घाटन खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद और विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आज का मैच जानकी क्रिकेट क्लब जयनगर और फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब उमगांव के बीच खेला जा रहा है, जिसमें जानकी क्रिकेट क्लब जयनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

आज जयनगर जानकी क्रिकेट क्लब बनाम फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, उमगाँव का मैच खेला गया। जिसमें पहले खेलते हुए जयनगर जानकी क्रिकेट क्लब ने तीस ओवरों में दस विकेट खोकर 142 रन बनाए, जिसके जवाब में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, उमगाँव की पूरी टीम बायस ओवरों में केवल 80 रन पर सिमट गई। इस मैच में मैन ऑफ द मैच शिवम कुमार शान बने। इस मैच में अंपायर के तौर पर संजीव सुमन एवं राजकुमार साह थे, जिन्होंने शानदार तरीके से अंपायरिंग की। इस पूरे कार्यक्रम को मधुबनी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन के संयुक्त सचिव पंकज राठौड़ की देखरेख में किया जा रहा है।

वहीं, इस मौके पर विधायक श्री प्रसाद एवं विधान पार्षद श्री ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया की क्षेत्र में खिलाड़ियों को हो रही दिक्कतें एवं परेशानी के मद्देनजर जल्द ही हम अपने प्रयास से इसके जीर्णोद्धार की बात सरकार के माध्यम से पूरा करवाने का प्रयास करेंगे, साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन भी किया जाएगा।

वहीं, कार्यक्रम के आयोजको ने इस बात का आभार जताया है कि जल्द ही इस क्रिकेट ग्राउंड का जीर्णोद्धार कर सुगम बनाया जाएगा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मधुबनी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अजित चौधरी, संयोजक नवीन कुमार गुप्ता, जिला संयुक्त सचिव पंकज राठौड़, पूर्व क्रिकेटर गुलाब साह, विकास चंद्रा, मो० सगीर एवं अन्य लोगों का सहयोग है। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में दर्शक मैच देखने को खासा उत्साहित दिखे, एवं पूरे मैच का आनंद लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here