23 जनवरी : मधुबनी की मुख्य खबरें

0
swatva samachar

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई

मधुबनी : आज दिनांक 23 जनवरी को जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के सभागार में भारतरत्न, आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो० शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में सादगी से मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदासुमन निवेदित किया।

कार्यक्रम को संवोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो० झा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर बिस्तर से प्रकाश डाला और कहा नेताजी अजादी आंदोलन के महानायक थे। वे महान देशभक्त थे। वे देश के अजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और कई बार जेल की यातनाएं सहना पड़ा। 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के अहिंसात्मक आंदोलन के पक्षधर नही थे।

swatva

वे हमेशा सशस्त्र सेनाओं के बल से अंग्रेजों को परास्त करना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद फौज के स्थापना कर द्वतीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से ज़ोरदार संघर्ष किए। उन्होंने ने ही जय हिंद का नारा दिया और लोगों को आह्वान किया, की “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे अजादी दूंगा” के नारा से देशवासियों पर बड़ा प्रभाव पड़ा। वे सिविल सर्विसेज परीक्षा भी उतीर्ण हुए थे। वे आजाद हिंद फौज के सुप्रीम कमांडर थे।

इस कार्यक्रम में मनोज कुमार मिश्रा, अशोक प्रसाद, अकील अंजुम, मुकेश कुमार झा पप्पू, विनय कुमार झा, उमाशंकर प्रसाद, रतन कुमार, चंदन कुमार, संदीप प्रसाद, मो० सबीर, राजीव शेखर झा, विश्वनाथ पासवान, जय कुमार झा, प्रफुल्ल चन्द्र झा, अहमद हुसैन, मुरलीधर झा, सुरेन्द्र झा आदि मौजूद थे।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंति के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

मधुबनी : (खजौली) रविवार को प्रगति समाजसेवी युवा समिति के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंति के अवसर पर स्थानीय हरदेव बनारस जनता महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तर पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।

वहीं प्रखंड के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम आए आदित्य कुमार झा, द्वितीय आए विकास कुमार यादव, मनीष सिंह, तृतीय आए अश्वनी कुमार एवं चतुर्थ आए शुभम कुमार, अभिषेक कुमार व रवितोष कुमार को पुरस्कृत किया गया। समिति के सचिव राम कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं अध्यक्ष अरुण कुमार यादव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने समिति के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंशा की।

मुख्य अतिथि सह जाप के जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर यादव ने कहा कि समिति द्वारा नई पीढ़ी को गढ़ने का जो काम किया जा रहा है, वह बेहद प्रशंसनीय है। उन्होंने समिति सदस्यों को मजबूती से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने की अपील की। वहीं जिला पार्षद दीपक कुमार सिंह, प्रमुख कुमारी उषा ने भी सामाजिक उत्थान एवं नव निर्माण में समिति द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम में पुर्व एमएलसी विनोद नारायण, समाजसेवी दिलीप कुमार, भाजपा नेता शंभू नाथ ठाकुर, कुन्दन कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर अमर कुमार सिंह, अमरेश कुमार सिंह, सतीश कुमार, भरत कुमार यादव, जदयू के पवन कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, समिति के रौशन कुमार साह, राधे श्याम यादव, पवन कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं आमजन उपस्थित थे।

सरपंच संघ के अध्यक्ष बनें धनिक लाल यादव

मधुबनी : जिले के हरलाखी प्रखंड के सोठगांव पंचायत में सरपंच संघ की विभिन्न पदों पर मनोनय के लिए संघ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता सरपंच महासंघ के जिलाध्यक्ष फकरे आलम ने की। बैठक में सर्वसम्मति से हरलाखी सरपंच संघ के अध्यक्ष पद पर गंगौर पंचायत के सरपंच धनिक लाल यादव को मनोनय किया गया।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर देवकी देवी व मो मुख्तार, सचिव पद पर बेता परसा पंचायत के सरपंच फुलजहां, तो संयुक्त सचिव के पद पर वृज कला देवी व सुनीता देवी को चुना गया। जबकि संघ के प्रवक्ता के रूप में विशौल पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच मुकेश दास व संरक्षक पद पर हिसार पंचायत के सरपंच देवरानी देवी को मनोनय किया गया।

वहीं कोषाध्यक्ष पद पर फुलहर पंचायत के सरपंच अंजिला देवी, व संगठन मंत्री पूनम देवी को बनाया गया है। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने सभी सरपंचों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए एकजुट होकर न्याय प्रणाली को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि अध्यक्ष के रूप में श्री यादव के नेतृत्व में संघ को और भी मजबूती मिलेगा। वे पहले से ही संघ के हित मे ईमानदारी के साथ लड़ते आ रहे है।

मालुम हो कि करीब एक सप्ताह पूर्व सरपंच पंच संघ की बैठक में सिसौनी पंचायत के सरपंच रामशंकर ठाकुर को अध्यक्ष पद चुने जाने का मामला सामने आया था, उक्त बैठक का विरोध भी किया गया था। इस मामले को लेकर सरपंच संघ के अध्यक्ष ने बताया कि श्री ठाकुर के द्वारा अवैध तरीके से चुनाव कराया गया था। उन्होंने कहा कि शनिवार को हुई सरपंच संघ की बैठक में कुल 17 में 10 पंचायत का सरपंचों ने धनिकलाल यादव को अपना समर्थन दिया है।

सरस्वती पूजा के उत्साह पर पड़ी कोरोना पाबंदियों की मार

मधुबनी : वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर में जारी पाबंदियों को छह फरवरी तक बढ़ा दी गयी है। इसका सबसे ज्यादा असर सरस्वती पूजा के उत्साह पर पड़ा है। मधुबनी जिले के जयनगर के मूर्तिकार कहते हैं, कोरोना ने सब कुछ तबाह-बर्बाद कर दिया। दो सौ से ज्यादा मां शारदे की मूर्तियां बनाकर रखी है। बिकेगी या नहीं, श्रीराम ही जानें। अन्य सालों में एडवांस बुकिंग भी होती थी। इस बार न स्कूल वाले आ रहे हैं और न ही युवा क्लबों के लोग।

मूर्तियों को बनाने में हजारों की पूंजी लग चुकी है। रंग-पेंट करना शेष है। 100 से 500 रुपए तक की मूर्तियां बनायी गयी हैं। उम्मीद थी कि 21 जनवरी तक कोरोना की पाबंदियां खत्म हो जाएंगी। कारोबार अच्छा होगा। सब चौपट हो गया। अगर तैयार की गयीं मूर्तियां नहीं बिकती हैं, तो काफी नुकसान होगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैश वनप्लस लेडीज ब्यूटी पार्लर का हुआ उद्घाटन

मधुबनी : शहर के तिलक चौक के समीप महादेव मंदिर के पास वनप्लस लेडीज ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन आज हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि निवर्तमान एमएलसी सुमन कुमार महासेठ, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मधुबनी नगर निगम में डिप्टी मेयर की भावी उम्मीदवार काजोल पूर्वे, रज्जाक प्रिंटिंग प्रेस के फूल हसन, सैलून के प्रोपराइटर प्रदीप ठाकुर ने सामूहिक रूप से किया।

इससे पहले आगत अतिथियों को मिथिला के परंपरा अनुसार पाग, दोपट्टा और माला बना कर स्वागत कर फीता काटकर सैलून का किया। उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान संस्थान के प्रोपराइटर ने बताया कि इस वनप्लस लेडीज सैलून में कुशल कारीगर के द्वारा ब्यूटी हेयर, मेकअप, नेल आर्ट, मेहंदी, टैटू समेत सभी तरह का मेकअप से संबंधित सुविधा इस वन प्लस लेडीज सैलून में अन्य पार्लर सैलून के अपेक्षा इस सलून में 25% की छूट पर सुविधा दिया जा रहा है।

इस मौके पर प्रहलाद पुर्वे, अजय प्रसाद, मनोज कुमार मुन्ना, श्वेता साह, चांदनी कुमारी, मनीषा कुमारी, रानी कुमारी, ललिता देवी, मंजू देवी, सोनी देवी, बद्री कुमार, सुबोध चौधरी, अनिल ठाकुर, दीपक ठाकुर, उमेश ठाकुर, कमोद ठाकुर, सुशील ठाकुर, शंकर ठाकुर, कैलाश ठाकुर, राहुल ठाकुर समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

भाजपा के निवर्तमान एमएलसी सुमन महासेठ हो सकते हैं विधान परिषद के प्रत्याशी

मधुबनी : विधान परिषद चुनाव की सरगर्मी काफी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिहार में अपने सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा होते ही मधुबनी चहल पहल बढ़ गई है। ज्ञात हो कि निवर्तमान भारतीय जनता पार्टी के सुमन महासेठ मधुबनी से विधान परिषद है। भाजपा के द्वारा दिल्ली में हुई बैठक के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मधुबनी सीट भाजपा के खाते में ही जाना तय माना जा रहा है।

सुमन महासेठ पिछले कुछ सप्ताह से जिले के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को लाल दुपट्टा के साथ सम्मानित करते रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने लगा है। भाजपा पार्टी ने अभी तक नामों की घोषणा नहीं की है, लेकिन निवर्तमान विधान परिषद होने के नाते चर्चा सुमन महासेठ का जोर पढ़ते जा रहा है। देखना है आने वाले समय में क्या होता है, लेकिन अभी जैसे ही भाजपा ने अपने पुराने 13 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, तो मधुबनी में राजनीतिक सरगर्मी पड़ने लगी है।

सुमित कुमार की रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here