19 दिसंबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

बिस्फी विधायक के मां की निधन पर शोक की लहर

मधुबनी : जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के रधौली गांव निवासी सह स्थानीय विधायक हरि भूषण ठाकुर बचोल की 95वर्षीय माता मिथलेश देवी का निधन रविवार को हो गया। उनके निधन से प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इनके निधन से शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, मधुबनी सांसद डॉ० अशोक कुमार यादव, बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा, निवर्तमान विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, निवर्तमान प्रखंड प्रमुख शीला देवी, पूर्व विधायक डॉ० फैयाज अहमद, विद्यापति प्रेस क्लब बिस्फी के महासचिव जीवनाथ झा, पत्रकार राकेश कुमार यादव, जिला पार्षद अनीता देवी, मण्डल अध्यक्ष राम सकल यादव, भाजपा नेता बसन्त यादव, सोनी कुमारी, पूर्व प्रमुख सीमा मंडल, उपाध्यक्ष मुकेश पासवान, नीलांबर यादव, पूर्व जिला पार्षद शीला देवी, बबली यादव, अजीत नाथ यादव, मनोज यादव, संजय कुमार यादव, मुखिया सतीश प्रसाद मेहता, वशिष्ठ नारायण झा, पंचायत समिति सदस्य उमेश यादव, मुखिया राम उदगार यादव, श्रीकांत यादव सच्चितानंद चौधरी सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

swatva

अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का एक दिवसीय कार्य समिति की पांचवीं बैठक हुआ सम्पन्न

मधुबनी : जिले के राजनगर में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का एक दिवसीय कार्य समिति की पांचवीं बैठक एवं केन्द्रीय परिषद् की चतुर्थ संयुक्त बैठक अरविंद पैलेस राजनगर में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसकी अध्यक्षता भरत प्रसाद गुप्ता व मंच का संचालन आजाद गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में हमारे समाज परिवार के लोग खासकर युवा पीढ़ी संघर्ष से भाग रहे हैं, जबकि संघर्ष के बिना हम अपने आप को आगे नहीं ला सकते हैं। बिना संघर्ष के जीवन जीने का कोई औचित्य नहीं है। हमारे समाज के लोग नकल करने में लगे हुए हैं। हमारे देश एवं हमारे समाज के लोग पश्चिमी सभ्यता को अपना रहे हैं।

जिससे हमारे समाजिक परिवेश बिगड़ रहा है, जिसका ही परिणाम है कि समाज में अधिक से अधिक व्यक्ति एकल चलने का रास्ता अपना रहा है। जिससे हमारे समाज और आने वाले पीढ़ी को अधिक नुकसान हो रहा है। समाज और देश का विकास तो हो रहा है लेकिन नैतिकता का हास हो रहा है। हमारे समाज में नैतिकता की कमी हो रही है। अपनी किसी भी भूल को भी हम लोग स्वीकार और साहस नहीं दिखाते हैं। इसी कारण घर परिवार और समाज में हमारे प्रति अविश्वास का भाव बढ़ने लगता है। हम अकेले पड़ जाते हैं, यही कारण है कि हमारे बीच नये नये संकट उत्पन्न हो जाती है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नरेश गुप्ता, जय राम प्रसाद, भरत कुमार, योगेंद्र प्रसाद, विजेन्द्र प्रसाद गुप्ता , रामदास गुप्ता, शिवजी गुप्ता, राम प्रसाद गुप्ता, राजू गुप्ता एवं राजेश गुप्ता समेत अन्य मौजूद थें। इस दौरान अतिथियों को पाग दुपट्टा शाॅल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से दर्जनों की संख्या में कमला पूरी वैश्य समाज के लोगों ने भाग लिया।

मुखिया संघ का हुआ गठन विमला देवी संयोजक, रूपम कुमारी बनी अध्यक्ष

मधुबनी : जिले के जयनगर प्रखण्ड क्षेत्र के पंचायतों से नव निर्वाचित मुखिया जनप्रतिनिधियों की एक बैठक सिंचाई भवन के निरक्षण भवन परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बैरा पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया विमला देवी और संचालन बरही पंचायत की मुखिया मीणा देवी के द्वारा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से जयनगर प्रखण्ड का मुखिया महासंघ का गठन किया गया। महासंघ का संचालन मजबूती को लेकर विचार कर संचालन समिति एवं पदाधिकारीयों को मनोनीत किया गया।

सर्वसम्मति से महासंघ का संयोजक बैरा पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया विमला देवी, दुल्लीपट्टी पंचायत की मुखिया रूपम कुमारी अध्यक्ष, बेलही दक्षिण पंचायत की मुखिया सुविता देवी महासचिव, पड़वा बेलही पंचायत के मुखिया सन्तोष कुमार मण्डल सचिव, देवधा दक्षिण पंचायत की मुखिया ज्ञानती देवी कोषाध्यक्ष, कोरहिया पंचायत के मुखिया महेश यादव और देवधा उत्तरी पंचायत के मुखिया शम्भू महतो उपाध्यक्ष, रजौली पंचायत की मुखिया सरोज देवी व बेलही पूर्वी पंचायत के मुखिया लाल बिहारी मण्डल सह सचिव, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी देवधा मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद जियाउद्दीन व सेलरा पंचायत के मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद सिंह को मनोनीत किया गया। महासंघ के गठन और पदाधिकारियों के गठन के पश्चात प्रस्ताव पारित करते हुए संघ की मजबूती एकता पर बल दिया गया।

समन्वय बना कर सभी का साथ लेकर बिना द्वेष भावना से योजनाओं को क्षेत्र की जनता के बीच जनजन तक पहुँचा कर क्षेत्र का विकास करने अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का संकल्प लिया। महासंघ के मनोनीत पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, एवं संघ को चलाने के लिये संघ कोष का गठन करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर ब्रज किशोर यादव, वीरेंद्र यादव, जामुन चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे।

झोपड़ी में लगा आग, महिला समेत कई मवेशी झुलसे

मधुबनी : जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर पंचायत के मेहटरपट्टी गाँव में अमलेश साफी के मवेशी घर में आग लगने से एक महिला समेत दो भैंसी और चार बकरी झुलस गया। घटना शनिवार रात का बताया जा रहा है।

आग लगने का कारण मवेशी घर में जल रहे अलाव को बताया गया है। घर का एक महिला जब आग बुझाने का प्रयास किया, तो महिला मरनी देवी का हाथ आग बुझाने के क्रम में झुलस गया।जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। महिला ने बताया कि भैसी के चिल्लाहट का आवाज सुनकर हम लोगों को आग लगने का पता चल पाया।

पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में 630 बोतल नेपाली देशी शराब की जब्त

मधुबनी : जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बासोपट्टी बाजार से 450 एवं कटैया पंचायत के महथौर चौक पर से 180 बोतल नेपाली देशी शराब जब्त किया है। पुलिस ने यह करवाई गुप्त सूचना के आधार पर किया है। इस दोनों मामले में पुलिस ने दो धंधेबाज रामचंद्र यादव रामपुर निवासी एवं मुकेश राउत बासोपट्टी बाजार निवासी को गिरफ्तार किया है।

मुकेश राउत ने पुलिस को बताया कि विनय महतो के साथ शराब लाकर बेचते थे, भागने वाला व्यक्ति विनय महतो था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की करवाई कर रही है।

शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने चलायी अभियान, दो गिरफ्तार

मधुबनी : जिले के हरलाखी में शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए हरलाखी थाना पुलिस लगातार सघन छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को बरही गांव के कई शराब कारोबारियों के घर छापेमारी की, जहां पुलिस को पहुंचते ही हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की संध्या थानाध्यक्ष दलबल के साथ गस्ती पर निकले हुए थे, इसी क्रम में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सघन अभियान के तहत बरही गांव के कई जगहों पर छापेमारी की गयी। इस दौरान बरही गांव निवासी जगदीश मुखिया के घर से पांच बोतल शराब बरामद हुई, जिसके बाद उक्त व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके बाद पुलिस पिपरौन गांव पहुंची, जहां गांव के चौक पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे पिपरौन गांव निवासी विनोद महतो को पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। इस बावत थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।उन्होंने कहा कि शराब पीने व बेचने वाले बक्शे नही जाएंगे।

30 अतिविशिष्ट सामाजिक कार्यों में योगदान करने वाले लोग एवं संस्थान को मिथिला सेवा गौरव सम्मान से अयाची नगर युवा संगठन ने किया सम्मानित

मधुबनी : जिले के पंडौल प्रखण्ड अन्तर्गत सरिसब-पाही की एक संस्था जो समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवाला “अयाची नगर युवा संगठन” के नाम से जानी जाती है। उन्होंने अपनी स्थापना के पाँच वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पूरे बिहार के 30 बहुचर्चित समाजसेवियों को “मिथिला सेवा गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाध्यापक डॉ० अनिल कुमार, विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार, प्रो० जगदीश मिश्र, प्रो० अशरफी कामत, वरिष्ठ पत्रकार उदय कुमार झा, एवं अन्य कई बुद्धिजीवी लोग मंचासीन रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० विद्यानंद झा ने की। वहीं, मंच संचालन प्रो० अजित मिश्र ने किया।

इस सम्मान समारोह में जयनगर से समाजसेवी एवं पत्रकार सुमित कुमार राउत, हरलाखी से आयरन गर्ल गुड़िया साह एवं मधुबनी से ग्राम विकास परिषद के सचिव षष्ठीनाथ झा, जमुई से पर्वतारोही निशु सिंह, राष्ट्रपति अवार्डी से पुरस्कृत मंटू यादव, राष्ट्रपति अवार्डी से पुरस्कृत ममता कुमारी, ट्री मैन के नाम से मशहूर रोसड़ा निवासी राजेश कुमार सुमन एवं अन्य कई लोग एवं संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे, जिन्हें संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान आये सभी पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।

बता दें कि बीते पांच सालों में इस संस्था ने रक्तदान, शिक्षा, वृक्षारोपण एवं अन्य कतई सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। इस मौके पर वक्ताओं ने संस्था के संस्थापक विक्की मंडल के किये गए कार्यों की जमकर सराहना की एवं भविष्य में ऐसे निरंतर बढ़ने की शुभकामनाएं दी। ये सारा कार्यक्रम संस्था के संस्थापक विक्की मंडल की देखरेख में निर्देशित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here