मेहनत रंग लाई, दूसरी बार मुखिया ताज पहनी शोभा देवी     

0

बाढ़ : नवादा पंचायत से शोभा देवी का दूसरी बार महिला मुखिया का ताज मिला है। उनके समर्थकों में काफी उत्साह है। दूसरी बार शोभा देवी के विजयी होने पर समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला है साथ ही शोभा देवी जिन्दावाद एवं लल्लू मुखिया जिन्दावाद के नारों से आवाज बुलंद करते हुये पंचायतों के हर गांव के हर टोला हर गली में घूम – घूम कर ग्रामीणों को आभार व्यक्त किया और जीत की बधाई भी दिया।

नवादा पंचायत के निर्वाचित मुखिया शोभा देवी।

मुखिया शोभा देवी के विजय जुलूस में समर्थकों एवं पंचायतवासियों की उमड़ी भीड़ में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर अपनी खुशियां जाहिर की। समर्थकों ने कहा इस बार मुखिया शोभा देवी की जीत पंचायत की जनता की जीत है। निर्वाचित मुखिया शोभा देवी सादगी एवं ब्यवहारकुशल और विश्वाशी महिला हैं। मुखिया शोभा देवी की जीत से हमारे पंचायत के गांव व टोला में पहले भी विकास हुआ है और अब पंचायत में काफी बदलाव आयेगा।

swatva

पंचायत के हर ग्रामीण काफी उत्साहित होकर मुखिया शोभा देवी के स्वागत और अभिनन्दन में लगे। सर्वविदित है कि इसके पूर्व भी नवादा पंचायत की मुखिया रह कर शोभा देवी ने अपने पंचायत में काफी विकास योजनाओं का कार्यान्वित किया है और पंचायतों में हुये विकास को देखते हुये नवादा पंचायत की जनता ने पुनः विजयी हार पहनाया है। दूसरी बार निर्वाचित मुखिया शोभा देवी के पति एवं विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया भी नवादा पंचायत के मुखिया रह चूके हैं।

आपको बता दें कि मुखिया शोभा देवी के पति कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया पिछले विधान सभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप काफी वोट लाकर एक रिकॉर्ड बना चुके हैं। लल्लू मुखिया का हर दिन सुबह जनता दरबार लगता है, जिसमें बेगैर भेद भाव के दर्जनों मामले निपटाये जाते हैं और इसी कारण लोगों में प्रत्याशी शोभा देवी एवं उनके पति लल्लू मुखिया की लोकप्रियता झलकती है।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here