ढ़ीबर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अमोदी सिंह ने मतदाताओं से की वोट देने की अपील

0

बाढ़ : पंडारक प्रखंड के ढ़ीबर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अमोदी सिंह के समर्थकों में काफी उत्साहित हैं। उनके समर्थकों ने मतदाताओं से मुखिया प्रत्याशी अमोदी सिंह के पक्ष में वोट देने की भी अपील कर रहे हैं। ढ़ीबर पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया प्रत्याशी अमोदी सिंह कर्तब्यपरायण एवं सच्चे इंसान है। ऐसे इंसान वर्तमान समय में लाखों में एक होते हैं।

बगैर भेद भाव किए पंचायत के लोगों को करते हैं, हर संभव मदद

वैसे अमोदी सिंह पूर्व में भी ढ़ीबर पंचायत के मुखिया बनकर पंचायतों का विकास कार्य कुशल ढंग से किये हैं और प्रत्याशी अमोदी सिंह बगैर भेद भाव के पंचायत के ग्रामीणों के हर दुःख-सुख में हर संभव मदद करते हैं और हमेशा साथ रहते हैं। ढ़ीबर पंचायत के जनता के बीच ही नहीं बल्कि पूरे बाढ़ अनुमंडल में भी लोकप्रिय हैं।

swatva

आमोद सिंह हैं जनता के सेवक

मुखिया प्रत्याशी अमोदी सिंह के जनसंपर्क अभियान में शामिल समर्थकों ने बताया कि अमोदी सिंह जनता के सेवक हैं और हर समय जनता की सेवा के लिए तैयार रहते हैं और पंचायत के हर लोगों से हर दिन मिलकर उनका हालचाल पूंछते रहते हैं।

अमोदी सिंह का जीत तय

ढ़ीबर पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि अमोदी सिंह का जीत तय है, पर इसका निर्णय पंचायत के मतदाताओं के हाथ में है। मुखिया प्रत्याशी अमोदी सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पंचायत के हर गांवों के हर लोगों से मिलकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील भी कर रहे हैं।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here