भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन, संगठन की मजबूती के लिए मिलकर करना है काम : भिखूभाई दलसानिया

0

नवादा : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित संगठन है संगठन की मजबूती के लिए सब को मिलकर काम करना है. उक्त बातें प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया ने बुधवार को आयोजित बैठक में कही. भाजपा कार्यालय में आयोजित किए गए जिला स्तरीय बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए. जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना की अध्यक्षता में आयोजित किए गए बैठक में संगठन के विस्तार और संगठन की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठन महामंत्री ने अपने पहले प्रवास के दौरान जिला के संगठनात्मक स्थिति का जायजा लिया। आपस के परिचय के अलावा उन्होंने संगठन की स्थिति और संगठन के विस्तार संबंधी बातों पर कार्यकर्ताओं के विचार सुने। उनके साथ प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी भी शामिल थे। प्रदेश संगठन मंत्री मूलता गुजरात के रहने वाले हैं, बिहार के प्रभारी बनने के बाद वह लगातार विभिन्न जिलों में जाकर वहां पर संगठनात्मक बैठक कर रहे हैं। बैठक की जानकारी देते हुए प्रवक्ता अवनीकांत सिंह उर्फ भोला ने कहा कि जिला के संगठनात्मक विस्तार को लेकर प्रदेश महामंत्री के द्वारा कई सुझाव दिए गए हैं।

swatva

कार्यकर्ताओं ने रखे विचार :

पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से उनके विचार जाने। पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए जरूरी है कि कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिले।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर जुड़ने की अपील उन्होंने की।

कार्यक्रम में विधायक अरुणा देवी, नालंदा लोकसभा प्रभारी नवीन केशरी, अनिल मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय सिंह, जिला महामंत्री रामानुज, नालंदा भाजपा ज़िलाध्यक्ष रामसागर, नालंदा भाजपा जिला महामंत्री राजेश्वर सिंह, भाजपा युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रवि राज सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विशाल कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here